Connect with us

Blog

LIVE Updates: रुझानों में महाराष्ट्र और झारखंड में बीजेपी गठबंधन को मिला बहुमत, क्या किया काम

Published

on

[ad_1]

p45v1eog_electionresult_625x300_23_November_24 LIVE Updates: रुझानों में महाराष्ट्र और झारखंड में बीजेपी गठबंधन को मिला बहुमत, क्या किया काम


नई दिल्‍ली:

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम के साथ ही 15 राज्यों की 46 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों के के लिए वोटों की गिनती जारी है. रुझान आना शुरू हो गए हैं जिसमें एनडीए ने झारखंड में और महायुति ने महाराष्ट्र में बढ़त बना ली है. दोनों ही राज्य में भगवा का जोर दिख रहा है. महाराष्ट्र में महायुति पहले एक घंटे में एमवीए से दो दोगुनी सीट पर आगे है और ऐसा ही झारखंड में भी देखने को मिल रहा है. गिनती आरंभ होने के डेढ़ घंटे में महायुति ने रुझानों में बहुमत हासिल कर लिया है. झारखंड में मुकाबला कड़ा है लेकिन यहां पर भी बीजेपी नीत एनडीए ने रुझानों बहुमत पा लिया है. 

कहा जा रहा है कि बीजेपी ने झारखंड में इस बार आदिवासी इलाके में काफी मेहनत की. इसके साथ ही पार्टी ने अपने ओबीसी वोट बैंक पर भी काम किया और पार्टी को इसका लाभ मिलता दिख रहा है. महाराष्ट्र में भी कांग्रेस को अंदरुनी कलह का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. महाराष्ट्र में जहां जहां बीजेपी और कांग्रेस में सीधी टक्कर हैं ऐसी 41 सीटें हैं. इनमें बीजेपी काफी आगे हैं. ऐसा ही कुछ शिवसेना  और शिवसेना यूबीटी में जिन 53 सीटों पर सीधी टक्कर है वहां शिंद गुट हावी है. बता दें कि बतौर सीएम एकनाथ शिंदे के काम को महिलाओं ने काफी सराहा है. बात एनसीपी और एनसीपी शरद पवार में 41 सीटों पर सीधे मुकाबला है और इन दोनों में मुकाबला शुरुआती रुझानों में बराबर की टक्कर है. 

महाराष्ट्र में तीन फैक्टर अहम माने जा रहे हैं. इसमें महिला का वोट, मराठा का वोट और योजनाओं का लाभ हैं. रुझान बताते हैं कि राज्य में एंटी इनकंबेंसी फैक्टर बिल्कुल ही काम का नहीं था. वहीं झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार की महिलाओं को लेकर स्कीम का पार्टी को ज्यादा फायदा होता नहीं दिख  रहा है. यह एंटी इनकंबेंसी फैक्टर दिखाई दे रहा है. 

झारखंड चुनाव में जयराम महतो भी इस बार एक अहम फैक्टर साबित हो रहे हैं. जयराम महतो खुद दो जगह से अपनी पार्टी जेएलकेएम से चुनाव लड़ रहे हैं. 

कुछ घंटों में ही साफ हो जाएगा कि किसकी सरकार कहां बन रही है. महाराष्‍ट्र में मुकाबला महायुति (भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना-शिंदे गुट, और एनसीपी-अजित पवार गुट) और महाविकास अघाड़ी शिवसेना-उद्धव गुट, एनसीपी-शरद पवार गुट, और कांग्रेस)  के बीच है. वहीं, झारखंड में सीधी टक्‍कर बीजेपी गठबंधन और जेएमएम व कांग्रेस के गठबंधन के बीच है. चुनाव परिणामों से पूर्व दोनों ही गठबंधनों ने दोनों ही राज्यों में अपनी अपनी जीत के दावे किए हैं. 

यूपी के उपचुनाव में करहल,  कुंदरकी और सीसामऊ सीटों पर शुरुआती रुझानों में समाजवादी पार्टी आगे है. इन दोनों सीटों पर सपा पहले से ही मजबूत बताई जा रही थी. 9 सीटों में से 6 में बीजेपी या सहयोगी आगे हैं. वहीं केरल के वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी चुनाव में आगे चल रही हैं. कांग्रेस इस सीट पर मजबूत रही है. 

उपचुनाव में सबकी निगाहें उत्‍तर प्रदेश पर टिकी हुई हैं, जहां 9 सीटों पर चुनाव हुआ था. इसके साथ ही महाराष्‍ट्र की नांदेड़ और केरल की वायनाड सीट पर भी लोकसभा के उपचुनाव हुए हैं. वायनाड से प्रियंका गांधी चुनाव मैदान में उतरी हैं. बता दें कि 46 विधानसभा सीटों के साथ ही सिक्किम की दो सीटों पर भी उपचुनाव का ऐलान हुआ था. हालांकि, सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के दोनों प्रत्याशियों को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया था.

LIVE UPDATES…

शुरुआती रुझानों में NDA को बढ़त

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझान आने शुरू हो गए हैं. शुरुआती रुझानों में दोनों ही राज्‍यों में एनडीए बढ़त बनाती हुई नजर आ रही है. महाराष्‍ट्र में एनडीए 43 सीटों पर और एमवीए 7 सीटों पर आगे है. वहीं झारखंड में एनडीए 13 और I.N.D.I.A  6 सीटों पर बढ़त बनाते हुए नजर रहा है. उधर, वायनाड से पहली बार चुनाव लड़ रहीं प्रियंका गांधी लगभग 700 वोटों से आगे चल रही हैं.

महाराष्ट्र में महायुति और महाविकास अघाड़ी में टक्‍कर 

महाराष्‍ट्र चुनाव के परिणाम काफी चौंकानेवाले हो सकते हैं, क्‍योंकि यहां शिवसेना और एनसीपी में टूट के बाद ये पहला चुनाव है. यहां एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच मुकाबला है. महाराष्‍ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 सीटों परमतदान हुआ था. सत्तारूढ़ महायुति में शामिल BJP ने 149 सीट, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 81 सीट और अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP ने 59 सीटों पर चुनाव लड़ा. एमवीए में शामिल कांग्रेस ने 101, शिवसेना (UBT) ने 95 और एनसीपी (शरद पवार) ने 86 सीटों पर चुनाव लड़ा है. अब देखना है कि किस पार्टी को कितनी सीटों पर जीत मिलती है. 

झारखंड में बीजेपी के सामने जेएनएम और कांग्रेस  

झारखंड में बीजेपी के सामने जेएनएम और कांग्रेस नजर आई. बीजेपी ने दावा किया है कि इस बार झारखंड में वो बहुमत से सरकार बनाने जा रही है. झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 2 चरणों में वोटिंग हुई. पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर 66.65% तो दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर 68.45% मतदान हुआ. राज्य में एनडीए (भाजपा-एजेएसयू) और इंडिया ब्लॉक (झामुमो-कांग्रेस) के बीच मुकाबला है. 

वायनाड में प्रियंका की पहली चुनावी परीक्षा 

केरल के वायनाड में प्रियंका गांधी की अग्निपरीक्षा केरल की वायनाड सीट पर हुए उपचुनाव की बात की जाए तो यहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का सीधा मुकाबला वाम मोर्चा (CPI) के सत्यन मोकेरी और BJP की नव्या हरिदास से है. नव्या हरिदास, कोझिकोड की निगम पार्षद हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यहां की लोकसभा सीट छोड़ी थी, जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए.

यूपी में प्रतिष्ठा की लड़ाई

उत्तर प्रदेश के मीरापुर, कुंदरकी, सीसामऊ, कटेहरी, फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद, करहल और खैर सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव हुए। हालांकि इन नतीजों का 403 सदस्यीय राज्य विधानसभा की संरचना पर सीधा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन इस मुकाबले को लोकसभा चुनाव के बाद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के बीच पहली बड़ी टक्कर के रूप में देखा जा रहा है.

विधानसभा सीट रुझान/नतीजे
सीसामऊ
कुंदरकी
करहल
गाजियाबाद सदर
मझवां
फूलपुर  
खैर      
मारीपुर  
कटेहरी

 

भाजपा और विपक्षी दलों ने एक-दूसरे पर चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया है.  सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में गाजियाबाद सदर, खैर और फूलपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था, जबकि मझवां क्षेत्र में भाजपा की सहयोगी निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) ने जीत हासिल की थी. दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने करहल, कुंदरकी, कटेहरी और सीसामऊ सीटें जीती थीं। इसके अलावा एक सीट मीरापुर तब सपा के सहयोगी रहे राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने जीती। रालोद अब भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का घटक दल है. कांग्रेस ने उपचुनाव नहीं लड़ा, लेकिन उसने सपा को समर्थन दिया. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सभी नौ सीट पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा, जबकि असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने गाजियाबाद, कुंदरकी और मीरापुर में उम्मीदवार उतारे। चन्द्रशेखर आज़ाद के नेतृत्व वाली आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने भी सीसामऊ को छोड़कर सभी सीट पर चुनाव लड़ा है.


[ad_2]

Source link

Share this content:

Blog

पायल कपाड़िया ने रचा इतिहास, गोल्डन ग्लोब्स में हासिल किया नामांकन

Published

on

By

[ad_1]

k4t2a5a_all-we-imagine-_625x300_09_December_24 पायल कपाड़िया ने रचा इतिहास, गोल्डन ग्लोब्स में हासिल किया नामांकन


नई दिल्ली:

भारत की मशहूर निर्देशन पायल कपाड़िया ने इतिहास रच डाला है. उनकी फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट को गोल्डन ग्लोब्स के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक में नामांकन मिला है. पायल कपाड़िया के लिए गोल्डन ग्लोब्स में नामांकन हासिल करना दूसरी बड़ी कामयाबी है. इससे पहले उन्होंने फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट में इस साल के कान फिल्म महोत्सव बेस्ट डायरेक्टर और फिल्म की एक्ट्रेस अनसूया सेनगुप्ता को बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब हासिल किया था. पायल कपाड़िया को ऑल वी इमेजिन एज लाइट के लिए 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ग्रां प्री जीता था. 

मलयालम-हिंदी फीचर फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट की कहानी मुंबई की तीन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सड़क मार्ग से तटीय शहर की एक यात्रा पर जाती हैं. फिल्म में कानी कुश्रुति, दिव्या प्रभा और छाया कदम ने मुख्य भूमिका निभाई है.

2024 गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार के नामांकनों की घोषणा

2024 गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार के लिए नामांकनों की सूची जारी कर दी गई है. इस साल कई शानदार फिल्में और टेलीविजन सीरीज़ इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए दौड़ में हैं. 

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – टेलीविजन श्रृंखला (ड्रामा):  
– डोनाल्ड ग्लोवर, Mr. and Mrs. Smith  
– जैक गिलेनहाल, Presumed Innocent  
– गैरी ओल्डमैन, Slow Horses  
– एडी रेडमायने, The Day of the Jackal  
– हिरोयुकी सनाडा, Shogun  
– बिली बॉब थॉर्नटन, Landman

सर्वश्रेष्ठ मूल संगीत – मोशन पिक्चर:  
– वोल्कर बर्टलमैन, Conclave  
– डैनियल ब्लमबर्ग, The Brutalist  
– क्रिस बॉवर्स, The Wild Robot  
– क्लेमेंट ड्युकोल, Camille, Emilia Perez  
– ट्रेंट रेज़नोर और एटिकस रॉस, Challengers  
– हंस ज़िमर, Dune: Part Two

सर्वश्रेष्ठ सीमित श्रृंखला, एंथोलॉजी श्रृंखला या मोशन पिक्चर – टेलीविजन:  
– Baby Reindeer  
– Disclaimer  
– Monsters: The Lyle and Erik Menendez Story  
– The Penguin  
– Ripley  
– True Detective: Night Country

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – टेलीविजन श्रृंखला (कॉमेडी या म्यूजिकल):  
– क्रिस्टन बेल, Nobody Wants This  
– क्विंटा ब्रुन्सन, Abbott Elementary  
– आयो एडेबिरी, The Bear  
– सेलेना गोमेज़, Only Murders in the Building  
– कैथरीन हान, Agatha All Along  
– जीन स्मार्ट, Hacks

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – टेलीविजन श्रृंखला (कॉमेडी या म्यूजिकल):  
– एडम ब्रोडी, Nobody Wants This  
– टेड डैन्सन, A Man on the Inside  
– स्टीव मार्टिन, Only Murders in the Building  
– जेसन सीगल, Shrinking  
– मार्टिन शॉर्ट, Only Murders in the Building  
– जेरेमी एलन व्हाइट, The Bear

सर्वश्रेष्ठ मूल गीत – मोशन पिक्चर:  
– Beautiful That Way, The Last Showgirl, संगीत और गीत: माइलि साइरस, लिक्का ली, एंड्रयू वायट  
– Compress/Repress, Challengers, संगीत और गीत: ट्रेंट रेज़नोर, एटिकस रॉस और लुका ग्वाडागिनो  
– El Mal, Emilia Perez, संगीत और गीत: क्लेमेंट ड्युकोल, कैमेल और जैक्स ऑडियार  
– Forbidden Road, Better Man, संगीत और गीत: रॉबी विलियम्स, फ्रेडी वेक्सलर और साचा स्कारबेक  
– Kiss The Sky, The Wild Robot, संगीत और गीत: डेलैसी, जॉर्डन जॉनसन, स्टीफन जॉनसन, मारेन मोरिस, माइकल पोलैक और अली टेम्पोसी  
– Mi Camino, Emilia Perez, संगीत और गीत: क्लेमेंट ड्युकोल और कैमेल

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – सीमित श्रृंखला, एंथोलॉजी श्रृंखला या मोशन पिक्चर – टेलीविजन:  
– केट ब्लैंचेट, Disclaimer  
– जोडी फोस्टर, True Detective: Night Country  
– क्रिस्टिन मिलियोटी, The Penguin  
– सोफिया वर्गारा, Griselda  
– नाओमी वॉट्स, Feud: Capote vs. The Swans  
– केट विंसलेट, The Regime

सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर – एनिमेटेड:  
– Flow  
– Inside Out 2  
– Memoir of a Snail  
– Moana 2  
– Wallace & Gromit: Vengeance Most Fowl  
– The Wild Robot

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – सहायक भूमिका – मोशन पिक्चर:  
– एरियाना ग्रांडे, Wicked  
– सेलेना गोमेज़, Emilia Perez  
– फेलिसिटी जोन्स, The Brutalist  
– मार्गरेट क्वॉली, The Substance  
– इसाबेला रॉसेलिनी, Conclave  
– जोई सैलडाना, Emilia Perez

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – मोशन पिक्चर:  
– जैक्स ऑडियार, Emilia Perez  
– सीन बेकर, Anora  
– एडवर्ड बर्गर, Conclave  
– ब्रैडी कॉर्बेट, The Brutalist  
– कोराली फार्जात, The Substance  
– पायल कपाड़िया, All We Imagine as Light

वहीं बात करें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स की तो 82वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स का सीधा प्रसारण सीबीएस पर बेवर्ली हिल्टन से और रविवार, 5 जनवरी, 2025 को शाम 5 बजे किया जाएगा. निक्की ग्लेसर 2025 के गोल्डन ग्लोब्स की मेज़बानी करेंगी और एमी विजेता निर्माता ग्लेन वीस और रिकी किर्शनर लगातार दूसरे साल शो रनर के रूप में काम करेंगे. पहले यह घोषणा की गई थी कि वियोला डेविस को सेसिल बी. डेमिले पुरस्कार और टेड डैनसन को कैरल बर्नेट पुरस्कार मिलेगा, जो टीवी उत्कृष्टता को मान्यता देता है.




[ad_2]

Source link

Share this content:

Continue Reading

Blog

IIT कानपुर से इंजीनियरिंग, फाइनेंस और टैक्सेशन के एक्सपर्ट… RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा से मिलिए

Published

on

By

[ad_1]

sf14m1mo_sanjaymalhotrajpeg_625x300_09_December_24 IIT कानपुर से इंजीनियरिंग, फाइनेंस और टैक्सेशन के एक्सपर्ट... RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा से मिलिए


नई दिल्ली:

रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नए गवर्नर अपॉइंट हुए हैं. मल्होत्रा 11 दिसंबर 2024 को RBI के 26वें गवर्नर के तौर पर कार्यभार संभालेंगे. मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल 10 दिसंबर को खत्म हो रहा है. RBI गवर्नर के तौर पर मल्होत्रा का कार्यकाल 3 साल का होगा.

सरकार ने 2022 में रिजर्व बैंक (RBI) के डायरेक्टर के रूप में डिपाटर्मेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (DFS) के सचिव संजय मल्होत्रा को नॉमिनेट किया था. सोमवार को मोदी कैबिनेट ने संजय मल्होत्रा के अपॉइंटमेंट को मंजूरी दी. आइए जानते हैं कौन हैं संजय मल्होत्रा, जो देश के सेंट्रल बैंक की सारी जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं:-

भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में किसी भी घटना के प्रभाव से निपटने के लिए अच्छी स्थिति में: RBI

राजस्थान कैडर के IAS ऑफिसर 
संजय मल्होत्रा राजस्थान कैडर के 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई राजस्थान में ही हुई है. IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस में उन्होंने इंजीनियरिंग की है. इसके बाद अमेरिका के
प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर डिग्री की पढ़ाई की है.

33 साल का एक्सपीरिएंस
संजय मल्होत्रा ​​को पास 33 साल का एक्सपीरिएंस हैं. उन्होंने पावर, फाइनेंस, टैक्सेशन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और माइन्स समेत तमाम क्षेत्रों में काम किया है. मल्होत्रा ​​के पास राज्य और केंद्र सरकार दोनों में फाइनेंस और टैक्सेशन में काम करने का अनुभव भी है.

राजकोषीय घाटा अक्टूबर के अंत में पूरे साल के लक्ष्य का 46.5 प्रतिशत: सरकारी आंकड़े

वित्त मंत्रालय में सेक्रेटरी (रेवेन्यू) के रूप में काम करने से पहले उन्होंने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग में सचिव का पद संभाला था. 

सुधारवादी अफसरों में होती है गिनती
फाइनेंस के मामलों में संजय मल्होत्रा की गिनती सुधारवादी और मजबूत काम करने वाले अफसरों में होती है. उन्हें राजस्थान के करीब सभी विभागों में काम करने का अनुभव है. वो PM मोदी के पसंदीदा अफसरों में भी शामिल हैं.

टैक्स पॉलिसी मेकिंग में अहम भूमिका
संजय मल्होत्रा ​​ने डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स के लिए टैक्स पॉलीसी मेकिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. 

RBI ने लगातार 11वीं बार Repo Rate में नहीं किया बदलाव, 6.50% पर बरकरार, लोन की EMI पर राहत नहीं



[ad_2]

Source link

Share this content:

Continue Reading

Blog

150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म को अक्षय कुमार ने अपनी गलती से बनाया फ्लॉप ? मेकर्स को लगा इतना चूना

Published

on

By

[ad_1]

sjk5snho_samrat-prithviraj_625x300_17_June_22 150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म को अक्षय कुमार ने अपनी गलती से बनाया फ्लॉप ? मेकर्स को लगा इतना चूना

अक्षय कुमार की इस आदत की वजह से फ्लॉप हुई थी मूवी सम्राट पृथ्वीराज


नई दिल्ली:

साल 2022 में अक्षय कुमार की एक फिल्म आई थी पृथ्वीराज चौहान. जैसा कि नाम से ही जाहिर है ये फिल्म पृथ्वी राज चौहान की लाइफ पर बेस्ड थी. उनके साथ उनके शौर्य के साथ उनकी संयोगिता के प्रति चाहत को भी फिल्म में दिखाया गया था. लेकिन ये फिल्म अक्षय कुमार की दूसरी फिल्मों की तरह कोई कमाल नहीं दिखा सकी थी. इसकी क्या वजह थी. फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने इस बारे में एनडीटीवी से खास बातचीत की और बताया पृथ्वीराज चौहान दर्शकों की कसौटी पर खरी क्यों नहीं उतरी.  

 क्यों फ्लॉप हुई अक्षय कुमार की मूवी?

एनडीटीवी ने कोमल नाहटा से जानना चाहा कि क्या बॉलीवुड के एक्टर्स साउथ के हीरोज जितनी मेहनत, रोल में उतरने के लिए नहीं करते हैं. इसके जवाब में कोमल नाहटा ने कहा कि ये कहना गलत होगा कि बॉलीवुड के एक्टर्स रोल में ढलने के लिए मेहनत नहीं करते हैं. शाहरुख खान, आमिर खान जैसे स्टार्स भरपूर मेहनत करते हैं. उन्होंने सम्राट पृथ्वीराज मूवी का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी फिल्म बनाना हो तो मेहनत ज्यादा लगती है. जो अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए नहीं की. इस फिल्म में पृथ्वीराज चौहान के हाव भाव पकड़ने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत की जानी चाहिए थी. लेकिन रोल में उतरने की कोशिश ही नहीं की गई. जिसका नतीजा ये हुआ कि फिल्म को दर्शकों ने पसंद नहीं किया.

दो साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म

अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज साल 2022 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में मिस वर्ल्ड रही मानुषी छिल्लर संयोगिता के रोल में थीं. सोनू सूद, चंदर वरदाई के रोल में थे. आशुतोष राणा ने जय चंद्र का रोल अदा किया था. फिल्म से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स में इसका बजट करीब 200 करोड़ रु. बताया गया. लेकिन फिल्म सौ करोड़ का मार्क भी टच नहीं कर पाई. इस फिल्म को डिजास्टर मूवी माना गया.



[ad_2]

Source link

Share this content:

Continue Reading

Trending

Copyright © 2017 Zox News Theme. Theme by MVP Themes, powered by WordPress.