Blog
महाराष्ट्र चुनाव: महायुति की ’10 गारंटी’ का MVA ने ‘पंच सूत्र’ से दिया जवाब, साख बचाने में जुटे अजित और उद्धव
[ad_1]

मुंबई:
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने में 2 हफ्ते का वक्त बचा है. 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग है. चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियां वादों और गारंटियों की बरसात कर रही हैं. BJP की अगुवाई वाले गठबंधन महायुति (BJP+अजित पवार गुट+शिंदे गुट) और महाविकास अघाड़ी (कांग्रेस+शरद पवार गुट+उद्धव ठाकरे गुट) ने वोटरों के लिए अपनी-अपनी गारंटी जारी की. NCP और उद्धव सेना जैसी पार्टियों ने अलग से अपने-अपने घोषणा पत्र भी जारी किए. NCP ने तो हर सीट के लिए चुनावी घोषणाएं की हैं. महिलाओं-किसानों और युवाओं का भला करने का सभी ने संकल्प लिया. महाराष्ट्र में महायुति ने जहां अपनी 10 गारंटी के साथ वोटरों को रिझाने की कोशिश की. वहीं, महाविकास अघाड़ी ने अपने जॉइंट मैनिफेस्टो में 5 वादों वाली पंचसूत्री पत्र के साथ सत्ता में वापसी की जोर आजमाइश की है.
महायुति की 10 गारंटी
मंगलवार को कोल्हापुर में महायुति गठबंधन ने 10 गारंटी वाला घोषणा पत्र जारी किया. इसमें लाड़ली बहन योजना, किसानों की कर्ज माफी, रोजगार, MSP, बिजली बिल में कटौती का जिक्र है. शिंदे सरकार ने ये 10 गारंटी का वादा किया है:-
1. शिंदे सरकार ने लाड़ली बहन योजना की रकम 1500 से बढ़ाकर 2100 रुपये करने का वादा किया. साथ ही महिला सुरक्षा के लिए, पुलिस बल में 25000 महिलाओं की तैनाती का वादा हुआ.
2. किसानों को ऋण माफ़ी की गारंटी दी गई. किसान सम्मान योजना के तहत हर साल 12,000 की जगह 15,000 करने की गारंटी दी गई है.
3. MSP पर 20% सब्सिडी का वादा किया है.
4. वृद्धावस्था पेंशनधारियों को हर महीने 1500 से बढ़ाकर 2100 रुपये करने का वादा किया है.
5. आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को स्थिर रखने का वादा किया गया है.
क्या 9 से 2 पर आएंगे अखिलेश? लखनऊ में बुलाई बैठक, महाराष्ट्र में सीट बंटवारे पर उठापटक
6. 25 लाख रोज़गार और 10 लाख छात्रों को प्रशिक्षण, 10,000 हर महीने शिक्षा भत्ता देने का वादा किया गया है.
7. आंगनबाड़ी और आशा वर्कर को 15,000 रुपये वेतन और बीमा सुरक्षा का वादा किया गया है.
8. ग्रामीण भागों में 45000 कनेक्टिंग सड़कों को जोड़ने का वादा है.
9. बिजली बिल में 30% कटौती का वादा है.
10. सरकार बनने के बाद इस विज़न महाराष्ट्र 2029 को 100 दिन के भीतर पूरा करने का वादा किया गया है.
महा विकास अघाड़ी ने किए पंच सूत्री वादे
दूसरी ओर राहुल गांधी ने बुधवार को महाराष्ट्र चुनाव प्रचार का शंखनाद करते हुए मुंबई में ‘स्वाभिमान सभा’ की. उन्होंने महाविकास अघाड़ी के पांच वादे जारी किए. MVA ने अपने ऐलान में महिलाओं-किसानों-और युवाओं का खासा ख्याल रखा है.
1. महालक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 3,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे, साथ ही महिलाओं और लड़कियों के लिए मुफ्त बस यात्रा भी होगी.
2. किसानों को 3 लाख रुपये तक का ऋण माफ किया जाएगा. साथ ही समय पर ऋण चुकाने पर 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.
3. जाति आधारित जनगणना कराई जाएगी, जिसमें 50% आरक्षण सीमा को हटाने का प्रयास किया जाएगा.
4. 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा और मुफ्त दवाइयों की गारंटी दी गई.
5. और बेरोजगार युवाओं को 4,000 रुपये प्रति माह तक की वित्तीय सहायता का वादा किया गया.
मनोज जरांगे महाराष्ट्र चुनाव में किस ओर? सारी सेटिंग करने के बाद क्यों पलटे
अजित पवार ने जारी किया हर सीट का मेनिफेस्टो
गठबंधनों के बीच इस चुनावी जंग में कुछ नेता अपनी साख बचाने की कोशिश में भी हैं. इसलिए महायुति की साझेदार अजित पवार की NCP ने महायुति की गारंटी दोहराने के साथ ही अपनी 50 से ज़्यादा सीटों के लिए अलग-अलग मेनिफेस्टो रिलीज़ किए. हर सीट के लिए एक मेनिफेस्टो है. ख़ासतौर से बारामती को लेकर अपने अगले पांच साल का रोड मैप बयां किया है.
बारामती के लिए अलग ऐलान
अजित पवार ने कहा कि आने वाले पांच सालों में बारामती को स्पोर्ट्स हब बनायेंगे, जिसमें वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स क्लब, बॉक्सिंग, कुश्ती जैसे खेलों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किए जाएंगे. साथ ही कृषि आधारित 5000 सूक्ष्म और लघु उद्योग शुरू करवाने का काम होगा. बारामती एयरपोर्ट को आधुनिक बनाकर रात में भी विमान उतरने लायक बनाने की गारंटी दी गई है. साथ ही लॉजिस्टिक पार्क बनाने का भी वादा हुआ, ताकि बारामती उद्योग का केंद्र बने और लोगों को रोजगार मिले.
न्यू महाराष्ट्र विजन करेंगे पेश
अजित पवार ने कहा, “हम सरकार गठन के 100 दिनों के भीतर न्यू महाराष्ट्र विजन पेश करेंगे. लाड़ली बहन पहल महाराष्ट्र के इतिहास में सबसे बड़ी मासिक डीबीटी होगी, जो 2.3 करोड़ से अधिक महिलाओं को प्रति वर्ष 25,000 रुपये का लाभ प्रदान करेगी.”
महाराष्ट्र के चुनावी दंगल में नामांकन वापसी के अंतिम दिन किसके बागी माने, जानिए पूरी लिस्ट
उद्धव ठाकरे ने भी किए 5 वादे
इस बीच उद्धव ठाकरे भी अपने पांच मुख्य चुनावी वादे लेकर चुनावी दंगल में कूद पड़े हैं. दूसरे घोषणा पत्रों से इनकी घोषणाएं बहुत ज़्यादा अलग नहीं थी. इन्होंने अपनी गारंटी में धारावी मुद्दा भी जोड़ा है:-
1. सभी बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा. बेटा बेटी सभी को समान रूप से शिक्षा का अधिकार.
2. महिला पुलिस भर्ती बढ़ाने का वादा, वरिष्ठ पदों पर महिला अधिकारियों की भर्ती का वादा.
3. किसानों को मूल्य गारंटी.
4. आवश्यक वस्तुओं की कीमत स्थिर रखने का संकल्प.
5. मुंबई में उद्योग के साथ धारावी निवासियों को घर देने का वादा किया. महाराष्ट्र के भूमिपुत्रों को धारावी और मुंबई के इलाकों में सस्ते मकान मुहैया कराएंगे.
चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए वादे तो पहले से किये जाते हैं. पर अब तो सरकारी खजाना लुटाने का चलन चल पड़ा है, लेकिन सवाल है पैसे कहां से आएंगे? रेवड़ी बांटने की ये राजनीति देश को कहां ले जाएगी?
कोल्हापुर में ‘5 मिनट’ में हो गया खेला, जिसका टिकट काटा, अब उसे ही जिताएगी कांग्रेस
[ad_2]
Source link
Share this content:
Blog
पायल कपाड़िया ने रचा इतिहास, गोल्डन ग्लोब्स में हासिल किया नामांकन
[ad_1]

नई दिल्ली:
भारत की मशहूर निर्देशन पायल कपाड़िया ने इतिहास रच डाला है. उनकी फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट को गोल्डन ग्लोब्स के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक में नामांकन मिला है. पायल कपाड़िया के लिए गोल्डन ग्लोब्स में नामांकन हासिल करना दूसरी बड़ी कामयाबी है. इससे पहले उन्होंने फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट में इस साल के कान फिल्म महोत्सव बेस्ट डायरेक्टर और फिल्म की एक्ट्रेस अनसूया सेनगुप्ता को बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब हासिल किया था. पायल कपाड़िया को ऑल वी इमेजिन एज लाइट के लिए 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ग्रां प्री जीता था.
मलयालम-हिंदी फीचर फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट की कहानी मुंबई की तीन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सड़क मार्ग से तटीय शहर की एक यात्रा पर जाती हैं. फिल्म में कानी कुश्रुति, दिव्या प्रभा और छाया कदम ने मुख्य भूमिका निभाई है.
2024 गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार के नामांकनों की घोषणा
2024 गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार के लिए नामांकनों की सूची जारी कर दी गई है. इस साल कई शानदार फिल्में और टेलीविजन सीरीज़ इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए दौड़ में हैं.
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – टेलीविजन श्रृंखला (ड्रामा):
– डोनाल्ड ग्लोवर, Mr. and Mrs. Smith
– जैक गिलेनहाल, Presumed Innocent
– गैरी ओल्डमैन, Slow Horses
– एडी रेडमायने, The Day of the Jackal
– हिरोयुकी सनाडा, Shogun
– बिली बॉब थॉर्नटन, Landman
सर्वश्रेष्ठ मूल संगीत – मोशन पिक्चर:
– वोल्कर बर्टलमैन, Conclave
– डैनियल ब्लमबर्ग, The Brutalist
– क्रिस बॉवर्स, The Wild Robot
– क्लेमेंट ड्युकोल, Camille, Emilia Perez
– ट्रेंट रेज़नोर और एटिकस रॉस, Challengers
– हंस ज़िमर, Dune: Part Two
सर्वश्रेष्ठ सीमित श्रृंखला, एंथोलॉजी श्रृंखला या मोशन पिक्चर – टेलीविजन:
– Baby Reindeer
– Disclaimer
– Monsters: The Lyle and Erik Menendez Story
– The Penguin
– Ripley
– True Detective: Night Country
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – टेलीविजन श्रृंखला (कॉमेडी या म्यूजिकल):
– क्रिस्टन बेल, Nobody Wants This
– क्विंटा ब्रुन्सन, Abbott Elementary
– आयो एडेबिरी, The Bear
– सेलेना गोमेज़, Only Murders in the Building
– कैथरीन हान, Agatha All Along
– जीन स्मार्ट, Hacks
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – टेलीविजन श्रृंखला (कॉमेडी या म्यूजिकल):
– एडम ब्रोडी, Nobody Wants This
– टेड डैन्सन, A Man on the Inside
– स्टीव मार्टिन, Only Murders in the Building
– जेसन सीगल, Shrinking
– मार्टिन शॉर्ट, Only Murders in the Building
– जेरेमी एलन व्हाइट, The Bear
सर्वश्रेष्ठ मूल गीत – मोशन पिक्चर:
– Beautiful That Way, The Last Showgirl, संगीत और गीत: माइलि साइरस, लिक्का ली, एंड्रयू वायट
– Compress/Repress, Challengers, संगीत और गीत: ट्रेंट रेज़नोर, एटिकस रॉस और लुका ग्वाडागिनो
– El Mal, Emilia Perez, संगीत और गीत: क्लेमेंट ड्युकोल, कैमेल और जैक्स ऑडियार
– Forbidden Road, Better Man, संगीत और गीत: रॉबी विलियम्स, फ्रेडी वेक्सलर और साचा स्कारबेक
– Kiss The Sky, The Wild Robot, संगीत और गीत: डेलैसी, जॉर्डन जॉनसन, स्टीफन जॉनसन, मारेन मोरिस, माइकल पोलैक और अली टेम्पोसी
– Mi Camino, Emilia Perez, संगीत और गीत: क्लेमेंट ड्युकोल और कैमेल
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – सीमित श्रृंखला, एंथोलॉजी श्रृंखला या मोशन पिक्चर – टेलीविजन:
– केट ब्लैंचेट, Disclaimer
– जोडी फोस्टर, True Detective: Night Country
– क्रिस्टिन मिलियोटी, The Penguin
– सोफिया वर्गारा, Griselda
– नाओमी वॉट्स, Feud: Capote vs. The Swans
– केट विंसलेट, The Regime
सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर – एनिमेटेड:
– Flow
– Inside Out 2
– Memoir of a Snail
– Moana 2
– Wallace & Gromit: Vengeance Most Fowl
– The Wild Robot
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – सहायक भूमिका – मोशन पिक्चर:
– एरियाना ग्रांडे, Wicked
– सेलेना गोमेज़, Emilia Perez
– फेलिसिटी जोन्स, The Brutalist
– मार्गरेट क्वॉली, The Substance
– इसाबेला रॉसेलिनी, Conclave
– जोई सैलडाना, Emilia Perez
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – मोशन पिक्चर:
– जैक्स ऑडियार, Emilia Perez
– सीन बेकर, Anora
– एडवर्ड बर्गर, Conclave
– ब्रैडी कॉर्बेट, The Brutalist
– कोराली फार्जात, The Substance
– पायल कपाड़िया, All We Imagine as Light
वहीं बात करें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स की तो 82वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स का सीधा प्रसारण सीबीएस पर बेवर्ली हिल्टन से और रविवार, 5 जनवरी, 2025 को शाम 5 बजे किया जाएगा. निक्की ग्लेसर 2025 के गोल्डन ग्लोब्स की मेज़बानी करेंगी और एमी विजेता निर्माता ग्लेन वीस और रिकी किर्शनर लगातार दूसरे साल शो रनर के रूप में काम करेंगे. पहले यह घोषणा की गई थी कि वियोला डेविस को सेसिल बी. डेमिले पुरस्कार और टेड डैनसन को कैरल बर्नेट पुरस्कार मिलेगा, जो टीवी उत्कृष्टता को मान्यता देता है.
[ad_2]
Source link
Share this content:
Blog
IIT कानपुर से इंजीनियरिंग, फाइनेंस और टैक्सेशन के एक्सपर्ट… RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा से मिलिए
[ad_1]

नई दिल्ली:
रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नए गवर्नर अपॉइंट हुए हैं. मल्होत्रा 11 दिसंबर 2024 को RBI के 26वें गवर्नर के तौर पर कार्यभार संभालेंगे. मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल 10 दिसंबर को खत्म हो रहा है. RBI गवर्नर के तौर पर मल्होत्रा का कार्यकाल 3 साल का होगा.
सरकार ने 2022 में रिजर्व बैंक (RBI) के डायरेक्टर के रूप में डिपाटर्मेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (DFS) के सचिव संजय मल्होत्रा को नॉमिनेट किया था. सोमवार को मोदी कैबिनेट ने संजय मल्होत्रा के अपॉइंटमेंट को मंजूरी दी. आइए जानते हैं कौन हैं संजय मल्होत्रा, जो देश के सेंट्रल बैंक की सारी जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं:-
भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में किसी भी घटना के प्रभाव से निपटने के लिए अच्छी स्थिति में: RBI
राजस्थान कैडर के IAS ऑफिसर
संजय मल्होत्रा राजस्थान कैडर के 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई राजस्थान में ही हुई है. IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस में उन्होंने इंजीनियरिंग की है. इसके बाद अमेरिका के
प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर डिग्री की पढ़ाई की है.
33 साल का एक्सपीरिएंस
संजय मल्होत्रा को पास 33 साल का एक्सपीरिएंस हैं. उन्होंने पावर, फाइनेंस, टैक्सेशन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और माइन्स समेत तमाम क्षेत्रों में काम किया है. मल्होत्रा के पास राज्य और केंद्र सरकार दोनों में फाइनेंस और टैक्सेशन में काम करने का अनुभव भी है.
राजकोषीय घाटा अक्टूबर के अंत में पूरे साल के लक्ष्य का 46.5 प्रतिशत: सरकारी आंकड़े
वित्त मंत्रालय में सेक्रेटरी (रेवेन्यू) के रूप में काम करने से पहले उन्होंने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग में सचिव का पद संभाला था.
सुधारवादी अफसरों में होती है गिनती
फाइनेंस के मामलों में संजय मल्होत्रा की गिनती सुधारवादी और मजबूत काम करने वाले अफसरों में होती है. उन्हें राजस्थान के करीब सभी विभागों में काम करने का अनुभव है. वो PM मोदी के पसंदीदा अफसरों में भी शामिल हैं.
टैक्स पॉलिसी मेकिंग में अहम भूमिका
संजय मल्होत्रा ने डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स के लिए टैक्स पॉलीसी मेकिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
RBI ने लगातार 11वीं बार Repo Rate में नहीं किया बदलाव, 6.50% पर बरकरार, लोन की EMI पर राहत नहीं
[ad_2]
Source link
Share this content:
Blog
150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म को अक्षय कुमार ने अपनी गलती से बनाया फ्लॉप ? मेकर्स को लगा इतना चूना
[ad_1]
अक्षय कुमार की इस आदत की वजह से फ्लॉप हुई थी मूवी सम्राट पृथ्वीराज
नई दिल्ली:
साल 2022 में अक्षय कुमार की एक फिल्म आई थी पृथ्वीराज चौहान. जैसा कि नाम से ही जाहिर है ये फिल्म पृथ्वी राज चौहान की लाइफ पर बेस्ड थी. उनके साथ उनके शौर्य के साथ उनकी संयोगिता के प्रति चाहत को भी फिल्म में दिखाया गया था. लेकिन ये फिल्म अक्षय कुमार की दूसरी फिल्मों की तरह कोई कमाल नहीं दिखा सकी थी. इसकी क्या वजह थी. फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने इस बारे में एनडीटीवी से खास बातचीत की और बताया पृथ्वीराज चौहान दर्शकों की कसौटी पर खरी क्यों नहीं उतरी.
क्यों फ्लॉप हुई अक्षय कुमार की मूवी?
एनडीटीवी ने कोमल नाहटा से जानना चाहा कि क्या बॉलीवुड के एक्टर्स साउथ के हीरोज जितनी मेहनत, रोल में उतरने के लिए नहीं करते हैं. इसके जवाब में कोमल नाहटा ने कहा कि ये कहना गलत होगा कि बॉलीवुड के एक्टर्स रोल में ढलने के लिए मेहनत नहीं करते हैं. शाहरुख खान, आमिर खान जैसे स्टार्स भरपूर मेहनत करते हैं. उन्होंने सम्राट पृथ्वीराज मूवी का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी फिल्म बनाना हो तो मेहनत ज्यादा लगती है. जो अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए नहीं की. इस फिल्म में पृथ्वीराज चौहान के हाव भाव पकड़ने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत की जानी चाहिए थी. लेकिन रोल में उतरने की कोशिश ही नहीं की गई. जिसका नतीजा ये हुआ कि फिल्म को दर्शकों ने पसंद नहीं किया.
दो साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म
अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज साल 2022 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में मिस वर्ल्ड रही मानुषी छिल्लर संयोगिता के रोल में थीं. सोनू सूद, चंदर वरदाई के रोल में थे. आशुतोष राणा ने जय चंद्र का रोल अदा किया था. फिल्म से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स में इसका बजट करीब 200 करोड़ रु. बताया गया. लेकिन फिल्म सौ करोड़ का मार्क भी टच नहीं कर पाई. इस फिल्म को डिजास्टर मूवी माना गया.
[ad_2]
Source link
Share this content:
-
Blog2 years ago
इजरायल-लेबनान में क्या आज होगा सीजफायर का ऐलान? रुक जाएगी 60 दिनों के लिए जंग
-
Blog2 years ago
महाभारत से लेकर चंद्रकांता तक, 90 के दशक के ये 15 सीरियल अब आए ओटीटी पर, देखते ही याद आ जाएगा बचपन
-
Blog2 years ago
कैटरीना कैफ का डांस वीडियो, अक्षय कुमार के साथ टिप-टिप बरसा पानी के साथ डांस, जानें अब क्यों हो रहा है वायरल
-
Blog2 years ago
अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की 49 साल पुरानी फोटो वायरल, जब शोले के सेट पर स्क्रिप्ट पढ़ते हुए आए थे दो सुपरस्टार्स
-
Blog2 years ago
देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, अजित पवार और एकनाथ शिंदे ने ली डिप्टी CM की शपथ
-
Blog2 years ago
Khan Sir Latest News: पटना में प्रदर्शन के बाद बिगड़ी खान सर की तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती | Khan Sir Latest News | Khan Sir health update | khan sir health news
-
Blog2 years ago
सीरिया में बशर के शासन का अंत, देश पर विद्रोहियों का कब्जा; जानिए अब यहां से आगे क्या हैं रास्ते
-
Blog2 years ago
अजय देवगन और अभिषेक बच्चन पर भारी पड़े शाहरुख खान, 13 साल पुरानी फिल्म के आगे फेल हुई नाम और आई वांट टू टॉक
