Blog

Stock Market Today: चुनावी नतीजों के बाद उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 1200 अंकों की लंबी छलांग

Published

on

[ad_1]


नई दिल्ली:

चुनावी नतीजों के बाद आज 25 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की है. महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को शानदार जीत मिली है. प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी क्रमशः 1.36% और 1.45% की तेजी के साथ खुला. सुबह 9:09 बजे तक सेंसेक्स 1,076.36 अंक की बढ़त के साथ 80,193.47 के स्तर पर खुलकर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी 50 346.30 अंक की तेजी के साथ 24,253.55 पर ट्रेड करता नजर आया.

वहीं, शुरुआती कारोबार में निफ्टी 1.55% यानी 370.25 अंक की बढ़त के साथ 24,277.5 पर पहुंच गया, जबकि सेंसेक्स 1.59% यानी 1,259.2 अंक की बढ़त के साथ 80,376.32 पर पहुंचकर कारोबार कर रहा था.

बैंक निफ्टी में करीब 2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज

बैकिंग शेयरों में तेजी देखी गई. बैंक निफ्टी में करीब 2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. इस तेजी के पीछे प्रमुख रूप से एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और एक्सिस बैंक जैसे शेयरों में वृद्धि रही. सेक्टोरल आधार पर रियल्टी और पीएसयू बैंक इंडेक्स ने 2.8 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की.

क्या है इस तेजी की वजह?

शेयर बाजार में इस तेजी की प्रमुख वजह  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन की बड़ी जीत है. इस जीत ने निवेशकों का विश्वास बढ़ाया है. इसके अलावा, वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख भी भारतीय बाजार को सपोर्ट कर रहा है. हालांकि, वैश्विक राजनीतिक अनिश्चितता और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली अभी भी बाजार के लिए चिंता का विषय है.


[ad_2]

Source link

Share this content:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version