Connect with us

Blog

HOKA, Saucony के जूतों पर छप्पर फाड़ ऑफर, जल्‍दी करें मौका हाथ से निकल न जाए

Published

on

[ad_1]

s7dgr988_cakes_625x300_26_November_24 HOKA, Saucony के जूतों पर छप्पर फाड़ ऑफर, जल्‍दी करें मौका हाथ से निकल न जाए

Myntra की Black Friday Sale शुरू हो चुकी है और यह शू लवर्स के लिए एक शानदार मौका साबित हो रही है. HOKA, Saucony और ON जैसे टॉप ब्रांड पर मिनिमम 10% तक की छूट मिल रही है, यह आपके फुटवियर कलेक्शन को अपडेट करने का सही समय है. चाहे आप एक डेडिकेटेड रनर हों, जो लम्‍बे समय तक चलने वाले शूज की तलाश में हैं, या किसी स्टाइलिश और कम्फर्टेबल स्नीकर्स की तलाश में हों, जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए हो, इस सेल में हर किसी के लिए कुछ खास है. आइए, Myntra की इस सेल में बेहतरीन शूज को जानें, जिनमें उनके प्रमुख फीचर्स, कीमतें और ऑफर्स शामिल हैं, जो आप मिस नहीं करना चाहेंगे.

1. ON Women Woven Design Sneakers

Discount: 20% | Price: ₹15039 | M.R.P.: ₹18799 | Rating: 4.5 out of 5 stars

यह ON Women’s Woven Design Sneakers स्टाइल और आराम का बेहतरीन कॉम्बिनेशन हैं. लेस-अप क्लोज़र और क्यूशन्ड फुटबेड से शूज में कम्फर्टेबल फिट मिलता है, जबकि टेक्सचर्ड आउटक्लोज़ अच्छी ग्रिप देता है.

मुख्य विशेषताएं:

  • लेस-अप क्लोज़र
  • क्यूशन्ड फुटबेड
  • टेक्सचर्ड और पैटर्न्ड रबर आउटक्लोज़
  • 100% सिंथेटिक मटेरियल

2. HOKA Men Woven Design Challenger ATR 7 Running Shoes

Discount: 15% | Price: ₹12749 | M.R.P.: ₹14999 | Rating: 4.7 out of 5 stars

HOKA Men Woven Design Challenger ATR 7 Running Shoes उन लोगों के लिए परफेक्ट हैं, जो दौड़ना पसंद करते हैं. इन शूज में आराम के लिए क्यूशन्ड फुटबेड लगा हुआ है, जो लंबी दौड़ के दौरान पैरों को सपोर्ट देता है. टेक्सटाइल अपर से पैरों में हवा रहती है, जबकि पैटर्न वाला आउटक्लोज़ विभिन्न सतहों पर बेहतर ग्रिप देता है.

मुख्य विशेषताएं:

  • टेक्सटाइल अपर
  • क्यूशन्ड फुटबेड
  • लेस-अप क्लोज़र
  • पैटर्न वाले रबर आउटक्लोज़

3. Saucony Women Peregrine 12 GTX Running Shoes

Discount: 10% | Price: ₹13491 | M.R.P.: ₹14990 | Rating: 4.6 out of 5 stars

जो लोग ट्रेल रनिंग पसंद करते हैं या जिनके पास हर मौसम के लिए मजबूत जूते हैं, उनके लिए Saucony Peregrine 12 GTX Running Shoes एक जरूरी चीज़ हैं. GORE-TEX वॉटरप्रूफ तकनीक के साथ ये जूते आपके पैरों को सूखा रखते हैं, जबकि क्यूशन्ड फुटबेड आराम देता है. टेक्सचर्ड आउटक्लोज़ असमान सरफेस पर ड्यूरेबल और ग्रिप देता है.

मुख्य विशेषताएं:

  • GORE-TEX वॉटरप्रूफ अपर
  • क्यूशन्ड फुटबेड
  • लेस-अप क्लोज़र
  • हाई-ट्रैक्शन आउटक्लोज़

4. HOKA Women Woven Design Arahi 7 Running Shoes

Discount: 15% | Price: ₹12749 | M.R.P.: ₹14999 | Rating: 4.6 out of 5 stars

HOKA Women Woven Design Arahi 7 Running Shoes उन रनर्स के लिए बनाए गए हैं, जिन्हें क्यूशन्स, सपोर्ट और स्टाइल का सही कॉम्बिनेशन चाहिए. इन शूज में टेक्सटाइल अपर और हर कदम पर आराम के लिए क्यूशन्ड फुटबेड है.

मुख्य विशेषताएं:

  • टेक्सटाइल अपर
  • क्यूशन्ड फुटबेड
  • लेस-अप क्लोज़र
  • पैटर्न वाला रबर आउटक्लोज़

5. Saucony Women Sneakers

Discount: 10% | Price: ₹11691 | M.R.P.: ₹12990 | Rating: 4.5 out of 5 stars

Saucony Women Sneakers उन लोगों के लिए एक स्टाइलिश और प्रैक्टिकल डिज़ाइन हैं जिन्हें डेलीयूज के लिए कम्फर्टेबल जूते चाहिए. राउंड टो और लेस-अप क्लोज़र सुरक्षित फिट देता है, जबकि क्यूशन्ड फुटबेड हर कदम पर आराम देता है. टेक्सचर्ड रबर आउटक्लोज़ बेहतरीन ग्रिप देने के लिए लगा है , और सुएड और टेक्सटाइल मटेरियल इसे मजबूत बनाता है.

मुख्य विशेषताएं:

  • सुएड अपर
  • क्यूशन्ड फुटबेड
  • टेक्सटर्ड रबर आउटक्लोज़

6. HOKA Women Woven Design Mach X Running Shoes

Discount: 15% | Price: ₹16149 | M.R.P.: ₹18999 | Rating: 4.8 out of 5 stars

HOKA Women Woven Design Mach X Running Shoes उन लोगों के लिए बनाए गए हैं, जो परफॉर्मेंस और स्टाइल दोनों चाहते हैं. क्यूशन्ड फुटबेड यह सुनिश्चित करता है कि आप अधिक समय तक दौड़ सकें, जबकि पैटर्न वाला रबर आउटक्लोज़ तेज़ दौड़ के लिए आवश्यक ट्रैक्शन देता है.

मुख्य विशेषताएं:

  • लाइट टेक्सटाइल अपर
  • क्यूशन्ड फुटबेड
  • टेक्सटर्ड और पैटर्न वाला आउटक्लोज़
  • बोल्ड रेड डिज़ाइन

7. Saucony Men Endorphin Trail Mid Running Shoes

Discount: 10% | Price: ₹17091 | M.R.P.: ₹18990 | Rating: 4.7 out of 5 stars

Saucony Men Endorphin Trail Mid Running Shoes आउट‍डोर के लिए परफेक्ट हैं जिन्हें मजबूत ट्रेल्स के लिए भरोसेमंद जूते की जरूरत है. मिड-टॉप डिज़ाइन अतिरिक्त एंकल सपोर्ट देता है, जबकि क्यूशन्ड फुटबेड लंबी दौड़ के लिए आराम देता है.

मुख्य विशेषताएं:

  • मिड-टॉप डिज़ाइन
  • क्यूशन्ड फुटबेड
  • टेक्सटर्ड आउटक्लोज़
  • टेक्सटाइल और सिंथेटिक मटेरियल

 

8. ON Women Cloud Hi Edge Running Shoes

Discount: 30% | Price: ₹15,959 | M.R.P.: ₹22,799 | Rating: 4.7 out of 5 stars

ON Women Cloud Hi Edge Running Shoes उन लोगों के लिए परफेक्ट हैं जो परफॉर्मेंस और स्टाइल का सही बैलेंस चाहते हैं. इन शूज में CloudTec तकनीक है, जो हर कदम में आराम देती है, जबकि Speedboard आपकी स्‍पीड को बढ़ाता है.

मुख्य विशेषताएं:

  • CloudTec और Speedboard तकनीक
  • मेश अपर और EVA & रबर आउटक्लोज़
  • लेस-अप क्लोज़र और आयलेट एंड्स
  • न्यूट्रल प्रोनेशन

9. ON Women Woven Design Cloud Hi 1 Running Shoes

Discount: 30% | Price: ₹16,939 | M.R.P.: ₹24,199 | Rating: 4.5 out of 5 stars

ON Women Woven Design Cloud Hi 1 Running Shoes मार्डन एथलीटों के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जिसमें इंजीनियर सिंथेटिक अपर और रबर आउटक्लोज़ है. इनके सोल में अभिनव Cloud तकनीक है, जो हर कदम में क्यूश्निंग देती है, जबकि बुनाई डिज़ाइन आपके रनिंग गियर को स्टाइलिश बनाती है.

मुख्य विशेषताएं:

  • सिंथेटिक अपर और रबर आउटक्लोज़
  • Cloud तकनीक
  • न्यूट्रल प्रोनेशन

10. HOKA Women Woven Design Bondi 8 Running Shoes

Discount: 15% | Price: ₹14,024 | M.R.P.: ₹16,499 | Rating: 4.6 out of 5 stars

जो रनर्स आराम और स्थिरता चाहते हैं, उनके लिए HOKA Women Woven Design Bondi 8 Running Shoes एक बेहतरीन ऑप्‍शन हैं. इन शूज में प्लश क्यूश्निंग और टिकाऊ आउटक्लोज़ है, जो आपको जॉगिंग या वॉकिंग के दौरान बेजोड़ सपोर्ट देता है. उनकी फ्लोरेसेंट ग्रीन काफी स्‍टाइलिश लगती है.

मुख्य विशेषताएं:

  • टेक्सटाइल अपर और क्यूशन्ड फुटबेड
  • टेक्सटर्ड और पैटर्न वाला आउटक्लोज़
  • रेगुलर लेस-अप क्लोज़र
  • न्यूट्रल प्रोनेशन

11. HOKA Women Woven Design Mach 6 Running Shoes

Discount: 15% | Price: ₹12,749 | M.R.P.: ₹14,999 | Rating: 4.7 out of 5 stars

HOKA Women Woven Design Mach 6 Running Shoes उन लोगों के लिए डिज़ाइन किए गए हैं जो बिना सपोर्ट से समझौता किए बेहतर चलते हैं. अपर और क्यूशन्ड फुटबेड इन्हें हाई इफेक्टिव एक्टिविटी के लिए परफेक्ट बनाता है.

मुख्य विशेषताएं:
टेक्सटाइल अपर
शॉक एब्जॉर्पशन के लिए क्यूशन्ड फुटबेड
टेक्सटर्ड आउटक्लोज़
न्यूट्रल प्रोनेशन के लिए परफेक्ट

ये भी देखें

 

Myntra Black Friday Sale अब शुरू हो चुकी है, और 10% से अधिक की छूट के साथ टॉप-टियर फुटवियर ब्रांड्स पर बेहतरीन डील्स का मौका उठा सकते हैं. चाहे आप एक सपोर्टिव रनर हों, कैजुअल जॉगर, या सिर्फ स्टाइलिश स्नीकर्स के शौकिन हों, यहां हर किसी के लिए शूज मौजूद हैं. देर न करें तुरंत Myntra पर शॉपिंग करें.

[ad_2]

Source link

Share this content:

Blog

पायल कपाड़िया ने रचा इतिहास, गोल्डन ग्लोब्स में हासिल किया नामांकन

Published

on

By

[ad_1]

k4t2a5a_all-we-imagine-_625x300_09_December_24 पायल कपाड़िया ने रचा इतिहास, गोल्डन ग्लोब्स में हासिल किया नामांकन


नई दिल्ली:

भारत की मशहूर निर्देशन पायल कपाड़िया ने इतिहास रच डाला है. उनकी फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट को गोल्डन ग्लोब्स के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक में नामांकन मिला है. पायल कपाड़िया के लिए गोल्डन ग्लोब्स में नामांकन हासिल करना दूसरी बड़ी कामयाबी है. इससे पहले उन्होंने फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट में इस साल के कान फिल्म महोत्सव बेस्ट डायरेक्टर और फिल्म की एक्ट्रेस अनसूया सेनगुप्ता को बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब हासिल किया था. पायल कपाड़िया को ऑल वी इमेजिन एज लाइट के लिए 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ग्रां प्री जीता था. 

मलयालम-हिंदी फीचर फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट की कहानी मुंबई की तीन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सड़क मार्ग से तटीय शहर की एक यात्रा पर जाती हैं. फिल्म में कानी कुश्रुति, दिव्या प्रभा और छाया कदम ने मुख्य भूमिका निभाई है.

2024 गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार के नामांकनों की घोषणा

2024 गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार के लिए नामांकनों की सूची जारी कर दी गई है. इस साल कई शानदार फिल्में और टेलीविजन सीरीज़ इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए दौड़ में हैं. 

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – टेलीविजन श्रृंखला (ड्रामा):  
– डोनाल्ड ग्लोवर, Mr. and Mrs. Smith  
– जैक गिलेनहाल, Presumed Innocent  
– गैरी ओल्डमैन, Slow Horses  
– एडी रेडमायने, The Day of the Jackal  
– हिरोयुकी सनाडा, Shogun  
– बिली बॉब थॉर्नटन, Landman

सर्वश्रेष्ठ मूल संगीत – मोशन पिक्चर:  
– वोल्कर बर्टलमैन, Conclave  
– डैनियल ब्लमबर्ग, The Brutalist  
– क्रिस बॉवर्स, The Wild Robot  
– क्लेमेंट ड्युकोल, Camille, Emilia Perez  
– ट्रेंट रेज़नोर और एटिकस रॉस, Challengers  
– हंस ज़िमर, Dune: Part Two

सर्वश्रेष्ठ सीमित श्रृंखला, एंथोलॉजी श्रृंखला या मोशन पिक्चर – टेलीविजन:  
– Baby Reindeer  
– Disclaimer  
– Monsters: The Lyle and Erik Menendez Story  
– The Penguin  
– Ripley  
– True Detective: Night Country

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – टेलीविजन श्रृंखला (कॉमेडी या म्यूजिकल):  
– क्रिस्टन बेल, Nobody Wants This  
– क्विंटा ब्रुन्सन, Abbott Elementary  
– आयो एडेबिरी, The Bear  
– सेलेना गोमेज़, Only Murders in the Building  
– कैथरीन हान, Agatha All Along  
– जीन स्मार्ट, Hacks

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – टेलीविजन श्रृंखला (कॉमेडी या म्यूजिकल):  
– एडम ब्रोडी, Nobody Wants This  
– टेड डैन्सन, A Man on the Inside  
– स्टीव मार्टिन, Only Murders in the Building  
– जेसन सीगल, Shrinking  
– मार्टिन शॉर्ट, Only Murders in the Building  
– जेरेमी एलन व्हाइट, The Bear

सर्वश्रेष्ठ मूल गीत – मोशन पिक्चर:  
– Beautiful That Way, The Last Showgirl, संगीत और गीत: माइलि साइरस, लिक्का ली, एंड्रयू वायट  
– Compress/Repress, Challengers, संगीत और गीत: ट्रेंट रेज़नोर, एटिकस रॉस और लुका ग्वाडागिनो  
– El Mal, Emilia Perez, संगीत और गीत: क्लेमेंट ड्युकोल, कैमेल और जैक्स ऑडियार  
– Forbidden Road, Better Man, संगीत और गीत: रॉबी विलियम्स, फ्रेडी वेक्सलर और साचा स्कारबेक  
– Kiss The Sky, The Wild Robot, संगीत और गीत: डेलैसी, जॉर्डन जॉनसन, स्टीफन जॉनसन, मारेन मोरिस, माइकल पोलैक और अली टेम्पोसी  
– Mi Camino, Emilia Perez, संगीत और गीत: क्लेमेंट ड्युकोल और कैमेल

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – सीमित श्रृंखला, एंथोलॉजी श्रृंखला या मोशन पिक्चर – टेलीविजन:  
– केट ब्लैंचेट, Disclaimer  
– जोडी फोस्टर, True Detective: Night Country  
– क्रिस्टिन मिलियोटी, The Penguin  
– सोफिया वर्गारा, Griselda  
– नाओमी वॉट्स, Feud: Capote vs. The Swans  
– केट विंसलेट, The Regime

सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर – एनिमेटेड:  
– Flow  
– Inside Out 2  
– Memoir of a Snail  
– Moana 2  
– Wallace & Gromit: Vengeance Most Fowl  
– The Wild Robot

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – सहायक भूमिका – मोशन पिक्चर:  
– एरियाना ग्रांडे, Wicked  
– सेलेना गोमेज़, Emilia Perez  
– फेलिसिटी जोन्स, The Brutalist  
– मार्गरेट क्वॉली, The Substance  
– इसाबेला रॉसेलिनी, Conclave  
– जोई सैलडाना, Emilia Perez

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – मोशन पिक्चर:  
– जैक्स ऑडियार, Emilia Perez  
– सीन बेकर, Anora  
– एडवर्ड बर्गर, Conclave  
– ब्रैडी कॉर्बेट, The Brutalist  
– कोराली फार्जात, The Substance  
– पायल कपाड़िया, All We Imagine as Light

वहीं बात करें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स की तो 82वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स का सीधा प्रसारण सीबीएस पर बेवर्ली हिल्टन से और रविवार, 5 जनवरी, 2025 को शाम 5 बजे किया जाएगा. निक्की ग्लेसर 2025 के गोल्डन ग्लोब्स की मेज़बानी करेंगी और एमी विजेता निर्माता ग्लेन वीस और रिकी किर्शनर लगातार दूसरे साल शो रनर के रूप में काम करेंगे. पहले यह घोषणा की गई थी कि वियोला डेविस को सेसिल बी. डेमिले पुरस्कार और टेड डैनसन को कैरल बर्नेट पुरस्कार मिलेगा, जो टीवी उत्कृष्टता को मान्यता देता है.




[ad_2]

Source link

Share this content:

Continue Reading

Blog

IIT कानपुर से इंजीनियरिंग, फाइनेंस और टैक्सेशन के एक्सपर्ट… RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा से मिलिए

Published

on

By

[ad_1]

sf14m1mo_sanjaymalhotrajpeg_625x300_09_December_24 IIT कानपुर से इंजीनियरिंग, फाइनेंस और टैक्सेशन के एक्सपर्ट... RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा से मिलिए


नई दिल्ली:

रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नए गवर्नर अपॉइंट हुए हैं. मल्होत्रा 11 दिसंबर 2024 को RBI के 26वें गवर्नर के तौर पर कार्यभार संभालेंगे. मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल 10 दिसंबर को खत्म हो रहा है. RBI गवर्नर के तौर पर मल्होत्रा का कार्यकाल 3 साल का होगा.

सरकार ने 2022 में रिजर्व बैंक (RBI) के डायरेक्टर के रूप में डिपाटर्मेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (DFS) के सचिव संजय मल्होत्रा को नॉमिनेट किया था. सोमवार को मोदी कैबिनेट ने संजय मल्होत्रा के अपॉइंटमेंट को मंजूरी दी. आइए जानते हैं कौन हैं संजय मल्होत्रा, जो देश के सेंट्रल बैंक की सारी जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं:-

भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में किसी भी घटना के प्रभाव से निपटने के लिए अच्छी स्थिति में: RBI

राजस्थान कैडर के IAS ऑफिसर 
संजय मल्होत्रा राजस्थान कैडर के 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई राजस्थान में ही हुई है. IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस में उन्होंने इंजीनियरिंग की है. इसके बाद अमेरिका के
प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर डिग्री की पढ़ाई की है.

33 साल का एक्सपीरिएंस
संजय मल्होत्रा ​​को पास 33 साल का एक्सपीरिएंस हैं. उन्होंने पावर, फाइनेंस, टैक्सेशन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और माइन्स समेत तमाम क्षेत्रों में काम किया है. मल्होत्रा ​​के पास राज्य और केंद्र सरकार दोनों में फाइनेंस और टैक्सेशन में काम करने का अनुभव भी है.

राजकोषीय घाटा अक्टूबर के अंत में पूरे साल के लक्ष्य का 46.5 प्रतिशत: सरकारी आंकड़े

वित्त मंत्रालय में सेक्रेटरी (रेवेन्यू) के रूप में काम करने से पहले उन्होंने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग में सचिव का पद संभाला था. 

सुधारवादी अफसरों में होती है गिनती
फाइनेंस के मामलों में संजय मल्होत्रा की गिनती सुधारवादी और मजबूत काम करने वाले अफसरों में होती है. उन्हें राजस्थान के करीब सभी विभागों में काम करने का अनुभव है. वो PM मोदी के पसंदीदा अफसरों में भी शामिल हैं.

टैक्स पॉलिसी मेकिंग में अहम भूमिका
संजय मल्होत्रा ​​ने डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स के लिए टैक्स पॉलीसी मेकिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. 

RBI ने लगातार 11वीं बार Repo Rate में नहीं किया बदलाव, 6.50% पर बरकरार, लोन की EMI पर राहत नहीं



[ad_2]

Source link

Share this content:

Continue Reading

Blog

150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म को अक्षय कुमार ने अपनी गलती से बनाया फ्लॉप ? मेकर्स को लगा इतना चूना

Published

on

By

[ad_1]

sjk5snho_samrat-prithviraj_625x300_17_June_22 150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म को अक्षय कुमार ने अपनी गलती से बनाया फ्लॉप ? मेकर्स को लगा इतना चूना

अक्षय कुमार की इस आदत की वजह से फ्लॉप हुई थी मूवी सम्राट पृथ्वीराज


नई दिल्ली:

साल 2022 में अक्षय कुमार की एक फिल्म आई थी पृथ्वीराज चौहान. जैसा कि नाम से ही जाहिर है ये फिल्म पृथ्वी राज चौहान की लाइफ पर बेस्ड थी. उनके साथ उनके शौर्य के साथ उनकी संयोगिता के प्रति चाहत को भी फिल्म में दिखाया गया था. लेकिन ये फिल्म अक्षय कुमार की दूसरी फिल्मों की तरह कोई कमाल नहीं दिखा सकी थी. इसकी क्या वजह थी. फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने इस बारे में एनडीटीवी से खास बातचीत की और बताया पृथ्वीराज चौहान दर्शकों की कसौटी पर खरी क्यों नहीं उतरी.  

 क्यों फ्लॉप हुई अक्षय कुमार की मूवी?

एनडीटीवी ने कोमल नाहटा से जानना चाहा कि क्या बॉलीवुड के एक्टर्स साउथ के हीरोज जितनी मेहनत, रोल में उतरने के लिए नहीं करते हैं. इसके जवाब में कोमल नाहटा ने कहा कि ये कहना गलत होगा कि बॉलीवुड के एक्टर्स रोल में ढलने के लिए मेहनत नहीं करते हैं. शाहरुख खान, आमिर खान जैसे स्टार्स भरपूर मेहनत करते हैं. उन्होंने सम्राट पृथ्वीराज मूवी का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी फिल्म बनाना हो तो मेहनत ज्यादा लगती है. जो अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए नहीं की. इस फिल्म में पृथ्वीराज चौहान के हाव भाव पकड़ने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत की जानी चाहिए थी. लेकिन रोल में उतरने की कोशिश ही नहीं की गई. जिसका नतीजा ये हुआ कि फिल्म को दर्शकों ने पसंद नहीं किया.

दो साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म

अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज साल 2022 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में मिस वर्ल्ड रही मानुषी छिल्लर संयोगिता के रोल में थीं. सोनू सूद, चंदर वरदाई के रोल में थे. आशुतोष राणा ने जय चंद्र का रोल अदा किया था. फिल्म से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स में इसका बजट करीब 200 करोड़ रु. बताया गया. लेकिन फिल्म सौ करोड़ का मार्क भी टच नहीं कर पाई. इस फिल्म को डिजास्टर मूवी माना गया.



[ad_2]

Source link

Share this content:

Continue Reading

Trending

Copyright © 2017 Zox News Theme. Theme by MVP Themes, powered by WordPress.