Blog
दिल्ली चुनाव को लेकर केजरीवाल का बड़ा बयान, कांग्रेस से गठबंधन पर खोले पत्ते
[ad_1]
नई दिल्ली:
आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रैली के दौरान उन पर पानी फेंके जाने के बाद कहा कि हम कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं, केंद्र से कार्रवाई की उम्मीद है. इसके साथ ही आप विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी को लेकर भी केंद्र सरकार पर हमला किया. उन्होंने कहा कि क्या मुझ पर हमले और मेरे विधायक की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के व्यापारी, महिलाएं सुरक्षित महसूस करेंगे?
AAP का किसी पार्टी से नहीं होगा गठबंधन
अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘नरेश बाल्यान को फंसाया गया है. उन्हें खुद धमकी मिल रही थी. इस बारे में नरेश बाल्यान ने दिल्ली पुलिस को कई पत्र लिखे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. दरअसल, नरेश बाल्यान खुद पीडि़त हैं.’ साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था खराब होती जा रही है. मुझ पर फेंका गया तरल पदार्थ हानिरहित था, लेकिन यह हानिकारक हो सकता था. संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए AAP का कोई गठबंधन नहीं होगा. आम आदमी पार्टी दिल्ली के विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी, कांग्रेस के साथ उसका कोई गठबंधन करने का इरादा नहीं है.

‘खुलेआम सड़कों पर गोलियां चलाई जा रही’
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि ऐसा लगता है कि जैसे दिल्ली पर गैंगस्टर्स ने कब्जा कर लिया है. दिल्ली की सुरक्षा और कानून व्यवस्था केंद्रीय ग्रहमंत्री के अंतर्गत आती है. उन्होंने कहा कि उनके एक विधायक नरेश बाल्यान ने एक गैंगस्टर की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उल्टा हमारे विधायक को ही गिरफ्तार कर लिया. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से ठोस कदम उठाने की उम्मीद कर रही है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होती जा रही है. खुलेआम सड़कों पर गोलियां चलाई जा रही हैं. केजरीवाल ने अपने ऊपर हुए हमले का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा कि वह पदयात्रा में जा रहे थे, इस दौरान उनके ऊपर लिक्विड फेंका गया.
‘उल्टा नरेश बाल्यान को ही कर लिया गिरफ्तार!’
केजरीवाल ने कहा कि उनके विधायक नरेश बाल्यान को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसका कसूर यह था कि वह भी गैंगस्टर्स का पीड़ित था? उसके पास फिरौती और अन्य चीजों को लेकर एक गैंगस्टर की कॉल आ रही थी. केजरीवाल का कहना है कि विधायक ने डेढ़ वर्ष पहले पुलिस से मामले की शिकायत भी की थी और बताया था कि उसे कपिल सांगवान उर्फ नंदू नाम के गैंगस्टर की कॉल आ रही है. गैंगस्टर द्वारा विधायक और उसके परिवार को धमकियां दी जा रही रही थीं. केजरीवाल ने कहा कि उनके विधायक ने दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर से मामले की शिकायत की थी. इस शिकायत में विधायक ने पुलिस को बताया था कि गुंडे उनके बेटे को लेकर भी धमकियां दे रहे हैं. केजरीवाल के मुताबिक, उनके विधायक को वसूली करने के लिए मजबूर किया जा रहा था, लेकिन विधायक ने गैंगस्टर की बात नहीं मानी और उसका फोन काट दिया. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बालियान की शिकायत पर कार्रवाई करने की बजाय पुलिस ने शनिवार को नरेश बालियान को ही गिरफ्तार कर लिया.
‘दिल्ली में बिजनेसमैन आज डर के माहौल में जी रहे’
केजरीवाल के मुताबिक इस गिरफ्तारी के जरिए दिल्ली की जनता को यह संदेश दिया गया है कि यदि तुमने शिकायत करने की कोशिश की तो तुम्हारे ऊपर हमला भी कराया जा सकता है और तुम्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है. इसलिए शिकायत करने की हिम्मत मत करना. केजरीवाल का कहना है की पूरी दिल्ली में बिजनेसमैन आज डर के माहौल में जी रहे हैं. उन्हें फिरौती की कॉल आती है. यदि वह फिरौती नहीं देते हैं, तो थोड़े दिन बाद उनकी दुकान के बाहर शूटआउट हो जाता है. इसके जरिए यह संदेश दिया जाता है कि फिरौती न देने पर उसके साथ कुछ भी हो सकता है.
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों में से एक पंचशील में 64 साल के बुजुर्ग की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. दिल्ली में बुजुर्ग, महिलाएं, व्यापारी दहशत के माहौल में जी रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज रविवार को वह तिलक नगर जा रहे हैं. यहां वह दो दुकानदारों से मिलेंगे। इन दुकानदारों की दुकान के बाहर कुछ दिन पहले शूटआउट किया गया था. केजरीवाल ने कहा कि इससे पहले वह दिल्ली के नागलोई इलाके में जा रहे थे, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें रास्ते में रोक दिया और वहां जाने नहीं दिया.
ये भी पढ़ें:- ‘ये AAP की पुरानी चाल…’ : अरविंद केजरीवाल पर लिक्विड अटैक की घटना पर BJP
[ad_2]
Source link
Share this content:
Blog
न्यायाधीशों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट
[ad_1]

नई दिल्ली:
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि न्यायाधीशों को एक संन्यासी की तरह जीवन जीना चाहिए और घोड़े की तरह काम करना चाहिए. कोर्ट ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए और निर्णयों के बारे में कोई राय व्यक्त नहीं करनी चाहिए. जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने यह मौखिक टिप्पणी की. सुप्रीम कोर्ट की यह पीठ मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा दो महिला न्यायिक अधिकारियों की बर्खास्तगी से संबंधित मामले की सुनवाई कर रही थी.
कोर्ट ने टिप्पणी की कि न्यायपालिका में दिखावटीपन के लिए कोई जगह नहीं है. पीठ ने कहा, ‘‘न्यायिक अधिकारियों को फेसबुक का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. उन्हें निर्णयों पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि कल यदि निर्णय का हवाला दिया जाएगा, तो न्यायाधीश पहले ही किसी न किसी रूप में अपनी बात कह चुके होंगे.”
पीठ ने कहा, ‘‘यह एक खुला मंच है…आपको एक संत की तरह जीवन जीना होगा, पूरी मेहनत से काम करना होगा. न्यायिक अधिकारियों को बहुत सारे त्याग करने पड़ते हैं. उन्हें फेसबुक का बिल्कुल प्रयोग नहीं करना चाहिए.”
बर्खास्त महिला न्यायाधीशों में से एक की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आर बसंत ने पीठ के विचारों को दोहराते हुए कहा कि किसी भी न्यायिक अधिकारी या न्यायाधीश को न्यायिक कार्य से संबंधित कोई भी पोस्ट फेसबुक पर नहीं डालनी चाहिए.
यह टिप्पणी वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव अग्रवाल, जो न्यायमित्र हैं, द्वारा बर्खास्त महिला न्यायाधीश के खिलाफ विभिन्न शिकायतों के बारे में पीठ के समक्ष प्रस्तुत किए जाने के बाद आई. अग्रवाल ने पीठ को बताया कि महिला न्यायाधीश ने फेसबुक पर भी एक पोस्ट डाली थी.
ग्यारह नवंबर, 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने कथित असंतोषजनक प्रदर्शन के कारण राज्य सरकार द्वारा छह महिला सिविल न्यायाधीशों की बर्खास्तगी का स्वत: संज्ञान लिया था. हालांकि, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की पूर्ण अदालत ने एक अगस्त को अपने पहले के प्रस्तावों पर पुनर्विचार किया और चार अधिकारियों ज्योति वरकड़े, सुश्री सोनाक्षी जोशी, सुश्री प्रिया शर्मा और रचना अतुलकर जोशी को कुछ शर्तों के साथ बहाल करने का फैसला किया, जबकि अन्य दो अदिति कुमार शर्मा और सरिता चौधरी को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया.
शीर्ष अदालत उन न्यायाधीशों के मामलों पर विचार कर रही थी, जो क्रमशः 2018 और 2017 में मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा में शामिल हुए थे.
(इनपुट एजेंसियों से भी)
यह भी पढ़ें –
इलाहाबाद HC के जज ने ऐसा क्या कहा? उठी महाभियोग की मांग; जानिए पूरा मामला
महाभियोग से कैसे हटाए जाते हैं सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जज, अब तक कितने प्रयास हुए हैं सफल
[ad_2]
Source link
Share this content:
Blog
अनुकूल नीतियों, कारोबारी सुगमता से बिहार अब निवेश का आकर्षक स्थल
[ad_1]

पटना:
विकास के लिहाज से पिछड़े राज्यों में आने वाले बिहार की तस्वीर अब बदल रही है. राज्य अब अनूकूल नीतियों तथा कारोबारी सुगमता की वजह से निवेश का आकर्षक स्थल बन रहा है. अदाणी समूह से लेकर कोका-कोला तक ने यहां अरबों डॉलर के निवेश की घोषणाएं की हैं. निवेश के लिए और भी कंपनियां यहां आने वाली हैं.
राज्य के उद्योग और पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा बिहार को एक ऐसे राज्य में बदल रहे हैं, जो पूर्वी भारत में निवेशकों के लिए प्रवेश द्वार बन सकता है. उनका कहना है, बिहार की औद्योगिक क्षमता असीमित है. बिहार धारणा का शिकार रहा है. लेकिन अब यह बदल रहा है.
मिश्रा ने कहा कि राज्य निवेशकों को ब्याज छूट से लेकर राज्य जीएसटी की वापसी, स्टाम्प शुल्क छूट, निर्यात सब्सिडी और परिवहन, बिजली तथा भूमि शुल्क के लिए रियायतें प्रदान कर रहा है.
साथ ही न केवल अनुमोदन के समय बल्कि प्रोत्साहनों के वितरण में भी एकल खिड़की व्यवस्था के तहत मंजूरी दी जा रही है. उन्होंने कहा, ‘‘किसी को सचिवालय आने की जरूरत नहीं है. किसी को सरकारी कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। हम जो भी वादा कर रहे हैं, उसे पूरा कर रहे हैं.”
उन्होंने कहा कि बिहार राज्य भर के औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित पूरी तरह से तैयार लगभग 24 लाख वर्ग फुट औद्योगिक ‘शेड’ की पेशकश कर रहा है. उसमें सभी प्रकार का बुनियादी ढांचा उपलब्ध है. यह जगह किसी भी उद्योग के लिए निर्धारित दर पर उपलब्ध है. राज्य ने उद्योग स्थापित करने के लिए 3,000 एकड़ का भूमि बैंक भी बनाया है.
उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था की समस्या का समाधान किया गया है. साथ ही कोलकाता और हल्दिया में बंदरगाहों के साथ-साथ झारखंड जैसे पड़ोसी राज्यों में कच्चे माल के स्रोतों और खनिज भंडार तक पहुंचने के लिए बुनियादी ढांचे के साथ लगभग चौबीसों घंटे बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है.
बिहार सरकार ने खाद्य प्रसंस्करण, आईटी और आईटी-संबद्ध सेवाओं (आईटीईएस), कपड़ा और चमड़ा क्षेत्रों को उच्च प्राथमिकता के रूप में रखा है. उनमें से प्रत्येक में निवेश को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग नीतियां हैं. इसके अलावा, सरकार एथनॉल और बायोगैस जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर भी बड़ा काम कर रही है.
मिश्रा ने कहा कि बिहार में बदलाव का श्रेय केंद्र और राज्य के मिलकर काम करने को जाता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली प्रगतिशील विचारधारा वाली केंद्र सरकार के साथ, क्षेत्रीय असंतुलन अब बीते दिनों की बात है. अब हर राज्य के पास मौका है.
मिश्रा ने कहा कि बिहार ने पिछले दो दशक में इस अवसर का लाभ उठाया है. एक राज्य जो लगातार कम वृद्धि दर के लिए जाना जाता था, अब राष्ट्रीय औसत से बेहतर वृद्धि दर हासिल कर रहा है.
उन्होंने कहा, ‘‘हमारी नीति अच्छी है और सौभाग्य से बिहार में हमारा नेतृत्व इतना अच्छा रहा है कि इन 19 साल में हमने बहुत अच्छा बुनियादी ढांचा बनाया है. सही मायने में बिहार निवेशकों के लिए तैयार है.”
बिहार की स्थिति विशिष्ट है. पूर्वी और उत्तरी भारत और नेपाल के विशाल बाजारों से निकटता के कारण बिहार को स्थान-विशेष का लाभ प्राप्त है. मूल रूप से कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था वाले राज्य के पास एक बड़ा कृषि और पशु उत्पादन आधार है. यह कृषि आधारित यानी खाद्य प्रसंस्करण, रेशम और चाय से लेकर चमड़े और गैर-धातु खनिजों तक कई उद्योगों के लिए कच्चे माल की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति करता है.
इसके अलावा, पानी की कोई समस्या नहीं है और पर्याप्त संख्या में सस्ता श्रम उपलब्ध है. मिश्रा ने कहा, ‘‘ये हमारी मुख्य ताकत है और आने वाले दिनों में, बिहार में भारत के पूरे पूर्वी हिस्से के लिए वृद्धि का प्रमुख इंजन बनने की क्षमता है. यह बिहार का समय है.”
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
[ad_2]
Source link
Share this content:
Blog
काल बना स्पीड ब्रेकर, हवा में उछली स्कूटर, सड़क पर घिसट गया शख्स… देखिए हैरान करने वाला VIDEO
[ad_1]

नई दिल्ली:
देहरादून में घंटाघर के सामने बिना चिन्ह वाले स्पीड ब्रेकर से टकराने के बाद एक स्कूटर सवार हवा में उछला और इसके बाद वह सड़क पर गिरा. वह और उसकी स्कूटर कई मीटर तक सड़क पर सरकती हुई आगे गई. गनीमत रही कि स्कूटर सवार को कोई गंभीर चोट नहीं लगी. स्पीड ब्रेकर पर ड्राइवरों को सचेत करने के लिए उनकी मार्किंग नहीं की गई है जिसके कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
NDTV को मिले घटनास्थल के फुटेज में स्कूटर मध्यम गति से स्पीड ब्रेकर की ओर बढ़ती हुई दिख रही है. जैसे ही स्कूटर सवार स्पीड ब्रेकर से टकराता है, स्कूटर अप्रत्याशित रूप से हवा में उछल जाता है. वाहन चालक उछलकर नीचे गिर जाता है. वह कुछ देर रुकने के बाद उठता है और वहां से चला जाता है.
स्पीड ब्रेकर वाहनों की गति को नियंत्रित रखने के लिए बनाए जाते हैं, लेकिन इनकी डिजाइन में दोषों के कारण यही स्पीड ब्रेकर कई दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं. देहरादून के इस स्पीड ब्रेकर की स्पष्ट मार्किंग नहीं की गई है. इसके अलावा यह अत्यधिक ऊंचा भी है. इससे चार पहियों वाले वाहनों के लिए इसे पार करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है.
उचित संकेतक और मार्किंग की कमी के कारण ड्राइवरों के लिए स्पीड ब्रेकर का अनुमान लगाना मुश्किल हो गया है. इससे यहां हादसे हो रहे हैं.
इस स्पीड ब्रेकर के कारण कथित तौर पर सात दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें तीन साल के एक बच्चे सहित दो लोग घायल हुए हैं.
स्पीड ब्रेकर के कारण हादसे का यह पहला मामला नहीं है. अक्टूबर में गुरुग्राम में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी. तब गोल्फ कोर्स रोड पर एक तेज रफ़्तार BMW कार नए बनाए गए स्पीड ब्रेकर पर से उछल गई थी.
कैमरे में कैद हुई इस घटना में कार जमीन से काफी ऊपर उछलती हुई दिखी थी. कार उस स्थान से करीब 15 फीट दूर जाकर गिरी थी. उसी वीडियो में दो ट्रक भी बिना किसी निशान वाले स्पीड ब्रेकर से टकराकर हवा में उछलते हुए देखे गए थे.
इस घटना को लेकर कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर हुई तीखी प्रतिक्रिया पर अधिकारियों ने कार्रवाई की थी. गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) ने ड्राइवरों को चेतावनी देने के लिए “आगे स्पीड ब्रेकर है” लिखा हुआ एक साइनबोर्ड लगवाया. उन्होंने स्पीड ब्रेकर की थर्मोप्लास्टिक व्हाइट पेंट से मार्किंग भी कराई थी. इस तरह पेंट करने से विशेष रूप से रात में स्पीड ब्रेकर साफ दिखाई देता है.
[ad_2]
Source link
Share this content:
-
NeurAgency8 months agoChatbot Bonanza: AI-Powered Fun in Customer Land
-
Blog1 year ago
सोमनाथ मंदिर के पास की विवादित जमीन पर रहेगा गुजरात सरकार का कब्जा, SC का अंतरिम आदेश से इनकार
-
Blog1 year ago
Gold Price Today: आज क्या है सोने-चांदी का रेट, खरीदारी से पहले फटाफट चेक कर लें 10 ग्राम सोने का ताजा भाव
-
Blog1 year ago
इजरायल-लेबनान में क्या आज होगा सीजफायर का ऐलान? रुक जाएगी 60 दिनों के लिए जंग
-
Blog1 year ago
सोशल मीडिया युवाओं के लिए हो रहा बेहद घातक, डिप्रेशन, ड्रग्स और आत्महत्या के शिकार हो रहे हैं भारतीय : शोध
-
Blog1 year ago
महाभारत से लेकर चंद्रकांता तक, 90 के दशक के ये 15 सीरियल अब आए ओटीटी पर, देखते ही याद आ जाएगा बचपन
-
Blog1 year ago
अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की 49 साल पुरानी फोटो वायरल, जब शोले के सेट पर स्क्रिप्ट पढ़ते हुए आए थे दो सुपरस्टार्स
-
Blog1 year ago
Khan Sir Latest News: पटना में प्रदर्शन के बाद बिगड़ी खान सर की तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती | Khan Sir Latest News | Khan Sir health update | khan sir health news
