Connect with us

Blog

मेवाड़ राजपरिवार में विश्वराज सिंह के राजतिलक पर बवाल, उदयपुर सिटी पैलेस के बाहर पथराव के बाद लाठीचार्ज

Published

on

[ad_1]

3u1e7f6_udaipur-palace-violence_625x300_25_November_24 मेवाड़ राजपरिवार में विश्वराज सिंह के राजतिलक पर बवाल, उदयपुर सिटी पैलेस के बाहर पथराव के बाद लाठीचार्ज


मेवाड़:

राजस्थान की मेवाड़ रियासत में नए महाराणा की ताजपोशी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. उदयपुर के राजपरिवार के सदस्य और पूर्व सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद उनके बड़े बेटे विश्वराज सिंह मेवाड़ के राजतिलक की रस्म पर सोमवार को बवाल हो गया. राजतिलक को लेकर विश्वराज सिंह और उनके चचेरे भाई डॉ. लक्ष्य राज सिंह मेवाड़ के बीच तल्खियां बढ़ गई हैं. महेंद्र सिंह मेवाड़ के भाई और लक्ष्य राज सिंह के पिता अरविंद सिंह मेवाड़ के परिवार ने राजतिलक पर नाखुशी जताई है.  ऐसे में राजतिलक की परंपरा निभाने से रोकने के लिए उदयपुर के सिटी पैलेस के गेट बंद कर दिए गए थे.

दरअसल, चित्तौड़गढ़ में महाराणा के रूप में राजतिलक के बाद विश्वराज सिंह मेवाड़ अपने समर्थकों के साथ उदयपुर सिटी पैलेस पहुंचे थे. वह सिटी पैलेस स्थित धूणी माता के दर्शन करना चाहते थे. मौजूदा समय में सिटी पैलेस पर विश्वराज सिंह मेवाड़ के चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ का है. वह ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी हैं. उन्होंने नोटिस जारी करके विश्वराज सिंह मेवाड़ के राजतिलक की रस्म के लिए सिटी पैलेस में एंट्री बंद कर दी थी. कानूनी में नोटिस में साफ कहा गया था कि ट्रस्ट से किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को सिटी पैलेस में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. 

अपने काफिले की 3 गाड़ियों के साथ सिटी पैलेस गए विश्वराज सिंह
सिटी पैलेस के दरवाजे बंद होने पर विश्वराज सिंह के समर्थकों ने हंगामा किया. फिर जबरन बैरिकेटिंग हटा दी. भीड़ की इस दौरान पुलिस के साथ कहासुनी भी हुई. इस बीच पुलिस ने हल्का प्रयोग किया. विश्वराज सिंह के समर्थकों ने पथराव किया. जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. आखिरकार विश्वराज सिंह अपने काफिले की 3 गाड़ियों के साथ सिटी पैलेस के अंदर घुसे. हालांकि, पुलिस ने काफिले में शामिल बाकी गाड़ियों को रोक दिया.

राजसमंद से BJP विधायक हैं विश्वराज सिंह
विश्वराज सिंह राजसमंद से BJP विधायक भी हैं. यहीं से उनकी पत्नी महिमा कुमारी मौजूदा सांसद हैं. विश्वराज सिंह के पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ की मौत के 12 दिन बाद उनके राज्याभिषेक का ऐलान हुआ था. ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ किले में एक पारंपरिक राज्याभिषेक समारोह में औपचारिक रूप से उन्हें मेवाड़ राजवंश का उत्तराधिकारी घोषित किया गया था. विश्वराज सिंह मेवाड़ एकलिंगनाथजी के 77वें दीवान होंगे.

खून का तिलक लगाकर हुआ राज्याभिषेक
राज्याभिषेक समारोह को पुजारियों और पुरोहितों ने पूरा कराया. पगड़ी दस्तूर की रस्म चित्तौड़गढ़ जिले के ‘फतह प्रकाश महल’ (Fateh Prakash Palace) में अदा की गई. विश्वराज का राज तिलक एक पूर्व कुलीन से करवाया गया. उन्होंने तलवार से अपनी अंगुली काटी और खून से विश्वराज मेवाड़ का राज्याभिषेक किया. साथ ही 21 तोपों की सलामी भी दी गई. खून से तिलक करने की परंपरा मेवाड़ राजवंश में सैकड़ों साल से चली आ रही है. मेवाड़ की वंशावली 8वीं शताब्दी में बप्पा रावल से मिलती है. मेवाड़ राजघराने के सबसे प्रसिद्ध राजा महाराणा प्रताप थे. उन्होंने मुगलों से हल्दी घाटी में लड़ाई लड़ी थी.

प्रतीकात्मक राज्याभिषेक के बाद विश्वराज सिंह मेवाड़ अपने परिवार के सदस्यों और समर्थकों के साथ उदयपुर के सिटी पैलेस के अंदर बनी धूनी माता मंदिर और वहां से करीब 50 किलोमीटर दूर एकलिंग शिव मंदिर में आशीर्वाद लेने निकले थे. इन दोनों मंदिरों की देखरेख एक ट्रस्ट करता है. ट्रस्ट के हेड विश्वराज के चाचा अरविंद सिह मेवाड़ है. राजघराने की संपत्ति को लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा है. राजतिलक से जुड़ी रस्म में बाधा पहुंचाने के इरादे से विश्वराज सिंह को सिटी पैलेस में एंट्री से रोका गया था.

सिटी पैलेस के बाहर अफरा-तफरी की स्थिति
इससे सिटी पैलेस के बाहर अफरा-तफरी की स्थिति हो गई. गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सिटी पैलेस गेट के आसपास के क्षेत्र में बैरिकेड्स लगा दिए थे. एक्सट्रा पुलिसफोर्स की तैनाती भी की गई थी. जब नए महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़ को सिटी पैलेस में एंट्री से रोका गया, तो उनके समर्थकों ने बवाल मचाना शुरू कर दिया. कुछ समर्थकों ने जबरन पुलिस के बैरिकेड्स हटा दिए. इससे सिटी पैलेस के गेट पर गतिरोध पैदा हो गया. इस बीच प्रशासन ने भी माहौल को संभालने की कोशिश की. लेकिन पुलिस राजी नहीं हुई. इससे विवाद बढ़ता गया. 

इस तरह परंपराओं को रोकना गलत- विश्वराज सिंह
विश्वराज सिंह ने मीडियाकर्मियों से कहा, “आज हम जो स्थिति देख रहे हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं आपके समर्थन के लिए आभारी हूं. एक तरफ संपत्तियां हैं, लेकिन ऐसी परंपराएं भी हैं जहां धूनी माता और भगवान शंकर का आशीर्वाद चाहते हैं. ​​परंपराओं और समाज के मानदंडों को ऐसे रोकना गलत है.”

पैलेस, मंदिरों और फोर्ट के मालिकाना हक को लेकर विवाद
मेवाड़ राजघराने की नई पीढ़ियों में पैलेस, मंदिरों और फोर्ट के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है. अभी इनका मैनेजमेंट 9 ट्रस्ट के पास है. राजघराने की गद्दी को संभालने के लिए महाराणा भगवत सिंह ने ‘महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन’ नाम की एक संस्था शुरू की. ये संस्था उदयपुर में सिटी पैलेस संग्रहालय चलाती है. इन सभी ट्रस्ट को विश्वराज सिंह के चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ और चचेरे भाई लक्ष्य राज सिंह मेवाड़ हैंडल करते हैं. महेंद्र सिंह के छोटे भाई अरविंद सिंह मेवाड़ ने विश्वराज सिंह के राज्याभिषेक को गैर-कानूनी करार दिया है. 

अभी मेवाड़ चैरिटेबल ट्रस्ट के ज़रिए अरविंद सिंह मेवाड़ ही उदयपुर राज घराने की गद्दी संभालते हैं. वह सिटी पैलेस में रहते हैं. हालांकि, आसपास की रियासतों में महेंद्र सिंह मेवाड़ का प्रभाव ज़्यादा था. उनके निधन के बाद उनके बड़े बेटे यानी विश्वराज सिंह को राजगद्दी देने का फैसला किया गया था. लेकिन अरविंद सिंह मेवाड़ का कहना है कि राजगद्दी विश्वराज सिंह को नहीं, बल्कि उनके बेटे लक्ष्य राज सिंह को मिलनी चाहिए. 

आखिर संजय लीला भंसाली से क्यों हुई मारपीट, पढ़ें – रानी पद्मिनी (पद्मावती) की पूरी कहानी

राजस्‍थान के उदयपुर में कर्फ्यू के बीच निकली भगवान जगन्‍नाथ की यात्रा


[ad_2]

Source link

Share this content:

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

पायल कपाड़िया ने रचा इतिहास, गोल्डन ग्लोब्स में हासिल किया नामांकन

Published

on

By

[ad_1]

k4t2a5a_all-we-imagine-_625x300_09_December_24 पायल कपाड़िया ने रचा इतिहास, गोल्डन ग्लोब्स में हासिल किया नामांकन


नई दिल्ली:

भारत की मशहूर निर्देशन पायल कपाड़िया ने इतिहास रच डाला है. उनकी फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट को गोल्डन ग्लोब्स के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक में नामांकन मिला है. पायल कपाड़िया के लिए गोल्डन ग्लोब्स में नामांकन हासिल करना दूसरी बड़ी कामयाबी है. इससे पहले उन्होंने फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट में इस साल के कान फिल्म महोत्सव बेस्ट डायरेक्टर और फिल्म की एक्ट्रेस अनसूया सेनगुप्ता को बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब हासिल किया था. पायल कपाड़िया को ऑल वी इमेजिन एज लाइट के लिए 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ग्रां प्री जीता था. 

मलयालम-हिंदी फीचर फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट की कहानी मुंबई की तीन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सड़क मार्ग से तटीय शहर की एक यात्रा पर जाती हैं. फिल्म में कानी कुश्रुति, दिव्या प्रभा और छाया कदम ने मुख्य भूमिका निभाई है.

2024 गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार के नामांकनों की घोषणा

2024 गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार के लिए नामांकनों की सूची जारी कर दी गई है. इस साल कई शानदार फिल्में और टेलीविजन सीरीज़ इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए दौड़ में हैं. 

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – टेलीविजन श्रृंखला (ड्रामा):  
– डोनाल्ड ग्लोवर, Mr. and Mrs. Smith  
– जैक गिलेनहाल, Presumed Innocent  
– गैरी ओल्डमैन, Slow Horses  
– एडी रेडमायने, The Day of the Jackal  
– हिरोयुकी सनाडा, Shogun  
– बिली बॉब थॉर्नटन, Landman

सर्वश्रेष्ठ मूल संगीत – मोशन पिक्चर:  
– वोल्कर बर्टलमैन, Conclave  
– डैनियल ब्लमबर्ग, The Brutalist  
– क्रिस बॉवर्स, The Wild Robot  
– क्लेमेंट ड्युकोल, Camille, Emilia Perez  
– ट्रेंट रेज़नोर और एटिकस रॉस, Challengers  
– हंस ज़िमर, Dune: Part Two

सर्वश्रेष्ठ सीमित श्रृंखला, एंथोलॉजी श्रृंखला या मोशन पिक्चर – टेलीविजन:  
– Baby Reindeer  
– Disclaimer  
– Monsters: The Lyle and Erik Menendez Story  
– The Penguin  
– Ripley  
– True Detective: Night Country

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – टेलीविजन श्रृंखला (कॉमेडी या म्यूजिकल):  
– क्रिस्टन बेल, Nobody Wants This  
– क्विंटा ब्रुन्सन, Abbott Elementary  
– आयो एडेबिरी, The Bear  
– सेलेना गोमेज़, Only Murders in the Building  
– कैथरीन हान, Agatha All Along  
– जीन स्मार्ट, Hacks

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – टेलीविजन श्रृंखला (कॉमेडी या म्यूजिकल):  
– एडम ब्रोडी, Nobody Wants This  
– टेड डैन्सन, A Man on the Inside  
– स्टीव मार्टिन, Only Murders in the Building  
– जेसन सीगल, Shrinking  
– मार्टिन शॉर्ट, Only Murders in the Building  
– जेरेमी एलन व्हाइट, The Bear

सर्वश्रेष्ठ मूल गीत – मोशन पिक्चर:  
– Beautiful That Way, The Last Showgirl, संगीत और गीत: माइलि साइरस, लिक्का ली, एंड्रयू वायट  
– Compress/Repress, Challengers, संगीत और गीत: ट्रेंट रेज़नोर, एटिकस रॉस और लुका ग्वाडागिनो  
– El Mal, Emilia Perez, संगीत और गीत: क्लेमेंट ड्युकोल, कैमेल और जैक्स ऑडियार  
– Forbidden Road, Better Man, संगीत और गीत: रॉबी विलियम्स, फ्रेडी वेक्सलर और साचा स्कारबेक  
– Kiss The Sky, The Wild Robot, संगीत और गीत: डेलैसी, जॉर्डन जॉनसन, स्टीफन जॉनसन, मारेन मोरिस, माइकल पोलैक और अली टेम्पोसी  
– Mi Camino, Emilia Perez, संगीत और गीत: क्लेमेंट ड्युकोल और कैमेल

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – सीमित श्रृंखला, एंथोलॉजी श्रृंखला या मोशन पिक्चर – टेलीविजन:  
– केट ब्लैंचेट, Disclaimer  
– जोडी फोस्टर, True Detective: Night Country  
– क्रिस्टिन मिलियोटी, The Penguin  
– सोफिया वर्गारा, Griselda  
– नाओमी वॉट्स, Feud: Capote vs. The Swans  
– केट विंसलेट, The Regime

सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर – एनिमेटेड:  
– Flow  
– Inside Out 2  
– Memoir of a Snail  
– Moana 2  
– Wallace & Gromit: Vengeance Most Fowl  
– The Wild Robot

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – सहायक भूमिका – मोशन पिक्चर:  
– एरियाना ग्रांडे, Wicked  
– सेलेना गोमेज़, Emilia Perez  
– फेलिसिटी जोन्स, The Brutalist  
– मार्गरेट क्वॉली, The Substance  
– इसाबेला रॉसेलिनी, Conclave  
– जोई सैलडाना, Emilia Perez

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – मोशन पिक्चर:  
– जैक्स ऑडियार, Emilia Perez  
– सीन बेकर, Anora  
– एडवर्ड बर्गर, Conclave  
– ब्रैडी कॉर्बेट, The Brutalist  
– कोराली फार्जात, The Substance  
– पायल कपाड़िया, All We Imagine as Light

वहीं बात करें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स की तो 82वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स का सीधा प्रसारण सीबीएस पर बेवर्ली हिल्टन से और रविवार, 5 जनवरी, 2025 को शाम 5 बजे किया जाएगा. निक्की ग्लेसर 2025 के गोल्डन ग्लोब्स की मेज़बानी करेंगी और एमी विजेता निर्माता ग्लेन वीस और रिकी किर्शनर लगातार दूसरे साल शो रनर के रूप में काम करेंगे. पहले यह घोषणा की गई थी कि वियोला डेविस को सेसिल बी. डेमिले पुरस्कार और टेड डैनसन को कैरल बर्नेट पुरस्कार मिलेगा, जो टीवी उत्कृष्टता को मान्यता देता है.




[ad_2]

Source link

Share this content:

Continue Reading

Blog

IIT कानपुर से इंजीनियरिंग, फाइनेंस और टैक्सेशन के एक्सपर्ट… RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा से मिलिए

Published

on

By

[ad_1]

sf14m1mo_sanjaymalhotrajpeg_625x300_09_December_24 IIT कानपुर से इंजीनियरिंग, फाइनेंस और टैक्सेशन के एक्सपर्ट... RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा से मिलिए


नई दिल्ली:

रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नए गवर्नर अपॉइंट हुए हैं. मल्होत्रा 11 दिसंबर 2024 को RBI के 26वें गवर्नर के तौर पर कार्यभार संभालेंगे. मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल 10 दिसंबर को खत्म हो रहा है. RBI गवर्नर के तौर पर मल्होत्रा का कार्यकाल 3 साल का होगा.

सरकार ने 2022 में रिजर्व बैंक (RBI) के डायरेक्टर के रूप में डिपाटर्मेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (DFS) के सचिव संजय मल्होत्रा को नॉमिनेट किया था. सोमवार को मोदी कैबिनेट ने संजय मल्होत्रा के अपॉइंटमेंट को मंजूरी दी. आइए जानते हैं कौन हैं संजय मल्होत्रा, जो देश के सेंट्रल बैंक की सारी जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं:-

भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में किसी भी घटना के प्रभाव से निपटने के लिए अच्छी स्थिति में: RBI

राजस्थान कैडर के IAS ऑफिसर 
संजय मल्होत्रा राजस्थान कैडर के 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई राजस्थान में ही हुई है. IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस में उन्होंने इंजीनियरिंग की है. इसके बाद अमेरिका के
प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर डिग्री की पढ़ाई की है.

33 साल का एक्सपीरिएंस
संजय मल्होत्रा ​​को पास 33 साल का एक्सपीरिएंस हैं. उन्होंने पावर, फाइनेंस, टैक्सेशन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और माइन्स समेत तमाम क्षेत्रों में काम किया है. मल्होत्रा ​​के पास राज्य और केंद्र सरकार दोनों में फाइनेंस और टैक्सेशन में काम करने का अनुभव भी है.

राजकोषीय घाटा अक्टूबर के अंत में पूरे साल के लक्ष्य का 46.5 प्रतिशत: सरकारी आंकड़े

वित्त मंत्रालय में सेक्रेटरी (रेवेन्यू) के रूप में काम करने से पहले उन्होंने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग में सचिव का पद संभाला था. 

सुधारवादी अफसरों में होती है गिनती
फाइनेंस के मामलों में संजय मल्होत्रा की गिनती सुधारवादी और मजबूत काम करने वाले अफसरों में होती है. उन्हें राजस्थान के करीब सभी विभागों में काम करने का अनुभव है. वो PM मोदी के पसंदीदा अफसरों में भी शामिल हैं.

टैक्स पॉलिसी मेकिंग में अहम भूमिका
संजय मल्होत्रा ​​ने डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स के लिए टैक्स पॉलीसी मेकिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. 

RBI ने लगातार 11वीं बार Repo Rate में नहीं किया बदलाव, 6.50% पर बरकरार, लोन की EMI पर राहत नहीं



[ad_2]

Source link

Share this content:

Continue Reading

Blog

150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म को अक्षय कुमार ने अपनी गलती से बनाया फ्लॉप ? मेकर्स को लगा इतना चूना

Published

on

By

[ad_1]

sjk5snho_samrat-prithviraj_625x300_17_June_22 150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म को अक्षय कुमार ने अपनी गलती से बनाया फ्लॉप ? मेकर्स को लगा इतना चूना

अक्षय कुमार की इस आदत की वजह से फ्लॉप हुई थी मूवी सम्राट पृथ्वीराज


नई दिल्ली:

साल 2022 में अक्षय कुमार की एक फिल्म आई थी पृथ्वीराज चौहान. जैसा कि नाम से ही जाहिर है ये फिल्म पृथ्वी राज चौहान की लाइफ पर बेस्ड थी. उनके साथ उनके शौर्य के साथ उनकी संयोगिता के प्रति चाहत को भी फिल्म में दिखाया गया था. लेकिन ये फिल्म अक्षय कुमार की दूसरी फिल्मों की तरह कोई कमाल नहीं दिखा सकी थी. इसकी क्या वजह थी. फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने इस बारे में एनडीटीवी से खास बातचीत की और बताया पृथ्वीराज चौहान दर्शकों की कसौटी पर खरी क्यों नहीं उतरी.  

 क्यों फ्लॉप हुई अक्षय कुमार की मूवी?

एनडीटीवी ने कोमल नाहटा से जानना चाहा कि क्या बॉलीवुड के एक्टर्स साउथ के हीरोज जितनी मेहनत, रोल में उतरने के लिए नहीं करते हैं. इसके जवाब में कोमल नाहटा ने कहा कि ये कहना गलत होगा कि बॉलीवुड के एक्टर्स रोल में ढलने के लिए मेहनत नहीं करते हैं. शाहरुख खान, आमिर खान जैसे स्टार्स भरपूर मेहनत करते हैं. उन्होंने सम्राट पृथ्वीराज मूवी का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी फिल्म बनाना हो तो मेहनत ज्यादा लगती है. जो अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए नहीं की. इस फिल्म में पृथ्वीराज चौहान के हाव भाव पकड़ने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत की जानी चाहिए थी. लेकिन रोल में उतरने की कोशिश ही नहीं की गई. जिसका नतीजा ये हुआ कि फिल्म को दर्शकों ने पसंद नहीं किया.

दो साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म

अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज साल 2022 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में मिस वर्ल्ड रही मानुषी छिल्लर संयोगिता के रोल में थीं. सोनू सूद, चंदर वरदाई के रोल में थे. आशुतोष राणा ने जय चंद्र का रोल अदा किया था. फिल्म से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स में इसका बजट करीब 200 करोड़ रु. बताया गया. लेकिन फिल्म सौ करोड़ का मार्क भी टच नहीं कर पाई. इस फिल्म को डिजास्टर मूवी माना गया.



[ad_2]

Source link

Share this content:

Continue Reading

Trending

Copyright © 2017 Zox News Theme. Theme by MVP Themes, powered by WordPress.