Connect with us

Blog

बाइडेन से आखिरी मुलाकात में जिनपिंग के चेहरे पर हावी रही ‘ट्रंप वाली’ टेंशन

Published

on

[ad_1]

t633r7jg_joe-biden-xi-jinping_625x300_29_October_24 बाइडेन से आखिरी मुलाकात में जिनपिंग के चेहरे पर हावी रही 'ट्रंप वाली' टेंशन


नई दिल्ली:

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने कैबिनेट में कई प्रमुख नियुक्तियां कर चुके हैं. उनके कैबिनेट पर दुनियाभर की नजरें टिकी है. इसकी एक वजह ये है कि ट्रंप के कार्यकाल में किस देश को कैसी तवज्जों मिलेगी. ये कुछ हद तक उनके कैबिनेट में शामिल लोगों के कामकाज के तरीके पर भी निर्भर करेगा. इसमें गौर करने वाली बात ये होगी कि कौन सा मंत्री किस देश का समर्थक है. जाहिर सी बात है कि ट्रंप जो नियुक्तियां कर रहे हैं, इसलिए दुनियाभर के देश उस पर करीबी नजर रखे हुए हैं. अमेरिका और चीन के रिश्ते कितने तल्खियांभरे हुए हैं, ये किसी से छिपा नहीं है. इस बार ट्रंप कार्यकाल में चीन का अमेरिका के साथ कैसा संबंध रहेगा, इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. ट्रंप पहले कार्यकाल में चीन के प्रति काफी सख्त थे, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ट्रंप फिर से वहीं रणनीति अख्तियार करेंगे, जो उन्होंने पहले की थी.

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों में बदलाव के लिए ट्रंप के नए प्रशासन के साथ काम करने के लिए तैयार हैं. चीनी राष्ट्रपति ने कहा, “चीन, अमेरिका के साथ बातचीत बनाए रखने, सहयोग का विस्तार करने और मतभेदों को दूर करने के लिए काम करने के लिए तैयार है, ताकि संबंधों में बदलाव के लिए प्रयास किया जा सके.”

बाइडेन और जी जिनपिंग की मुलाकात

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात हुई. दोनों नेताओं के बीच संभवत ये आखिरी मुलाकात होगी. ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले तनाव कम करने का उनका लक्ष्य साइबर अपराध, व्यापार, ताइवान और रूस को लेकर नए विवादों के कारण चुनौतीपूर्ण हो गया है. व्हाइट हाउस की ओर से बताया गया कि, बाइडेन और शी ने सात महीनों में पहली बार बातचीत की, जो एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) सम्मेलन के दौरान पेरू के लीमा में हुई. इसी बीच चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को कहा कि वह द्विपक्षीय संबंधों में बदलाव के लिए डोनाल्ड ट्रंप के नए प्रशासन के साथ काम करने के लिए तैयार हैं. चीनी राष्ट्रपति ने कहा, “चीन नए अमेरिका के साथ बातचीत बनाए रखने, सहयोग का विस्तार करने और मतभेदों को दूर करने के लिए काम करने के लिए तैयार है, ताकि चीन-अमेरिका संबंधों के बदलाव के लिए प्रयास किया जा सके.”

दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर हुई बातचीत

शी जिनपिंग और जो बाइडेन ने व्यापार से लेकर ताइवान तक के मुद्दों पर तनाव कम करने के प्रयासों का नेतृत्व किया है, और शनिवार की आमने-सामने की मुलाकात पिछले साल कैलिफोर्निया में शिखर बैठक के बाद से उनकी दूसरी मुलाकात थी. ये कुल मिलाकर उनकी तीसरी मुलाकात थी. जो बाइडेन ने कहा कि हम दोनों ने मिलकर बातचीत में जो प्रगति की है, उस पर उन्हें बहुत गर्व है. दोनों देश इस प्रतिस्पर्धा को संघर्ष में नहीं बदल सकते, यह हमारी जिम्मेदारी है और पिछले चार वर्षों में मुझे लगता है कि हमने साबित कर दिया है कि यह रिश्ता संभव है.

जो बाइडेन ने कहा कि हम मिलकर बातचीत में जो प्रगति की है, उस पर उन्हें बहुत गर्व है. दोनों देश इस प्रतिस्पर्धा को संघर्ष में नहीं बदल सकते, यह हमारी जिम्मेदारी है और पिछले चार वर्षों में मुझे लगता है कि हमने साबित कर दिया है कि यह रिश्ता संभव है.

ट्रंप की वापसी से क्या और गहरी होगी खाई

ट्रंप की वापसी और शीर्ष पदों पर चीन के प्रति सख्त रवैया रखने वाली नियुक्तियों ने इस आशंका को जन्म दिया है कि दोनों देशों में तनाव फिर से बढ़ सकता है. अपने पहले व्हाइट हाउस कार्यकाल में, ट्रंप ने चीन के साथ एक भीषण व्यापार युद्ध में भाग लिया, आयात पर टैरिफ लगाया. जिसका बीजिंग ने भी कड़ा जवाब दिया. डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बीजिंग के प्रति टकरावपूर्ण दृष्टिकोण रखने का संकेत दिया है. डेमोक्रेट कमला हैरिस के खिलाफ अभियान के दौरान ट्रंप ने चाइनीज सामानों के आयात पर 60 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की धमकी दे चुके हैं, ऐसे में चीन की मुसीबत बढ़ना तय है.

शी जिनपिंग ने मुलाकात में क्या कहा

शी जिनपिंग ने कहा कि चीन और अमेरिका को पूरी दुनिया के हित को ध्यान में रखना चाहिए और अशांत दुनिया में अधिक निश्चितता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना चाहिए. अमेरिकी अधिकारियों ने कहा था कि दोनों नेता ताइवान – जिसे चीन अपने क्षेत्र का हिस्सा मानता है और दक्षिण चीन सागर पर तनाव पर भी चर्चा करेंगे. जहां बीजिंग समुद्री क्षेत्र के बड़े हिस्से पर दावा करता है. यह चर्चित बैठक 21 सदस्यीय एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) समूह के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के समापन के बाद हुई, जिसमें शी जिनपिंग और बाइडेन दोनों ने भाग लिया था. अपनी मुलाकात से पहले, दोनों ने कनाडा, चिली, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया और जापान सहित देशों के अन्य APEC नेताओं के साथ बंद कमरे में “रिट्रीट” में भाग लिया था.

ट्रंप की वापसी से क्या कुछ बदलेगा

ट्रंप की वापसी से कुछ प्रमुख बैठक पर अनिश्चितता के बादल छाए हैं और अगले सप्ताह रियो डी जेनेरियो में G20 नेताओं की बैठक पर भी यही होगा. जो बाइडेन ने कहा कि दुनिया महत्वपूर्ण राजनीतिक परिवर्तन के दौर में पहुंच गई है. उन्होंने APEC शिखर सम्मेलन में जापान और दक्षिण कोरिया सहित प्रमुख अमेरिकी सहयोगियों के साथ संबंधों को मजबूत करने की कोशिश की. ट्रंप की वापसी से यूक्रेन और मध्य पूर्व में युद्धों से लेकर जलवायु परिवर्तन और व्यापार तक के मुद्दों पर जो बाइडेन द्वारा बनाए गए गठबंधनों को खतरा है. इस बीच अर्थशास्त्रियों ने चेतावनी दी है कि ट्रंप के टैरिफ न केवल चीन की अर्थव्यवस्था को बल्कि अमेरिका और उसके व्यापारिक भागीदारों को भी नुकसान पहुंचाएंगे. ट्रंप जलवायु परिवर्तन पर जो बाइडेन की नीतियों पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं, जिसमें उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समझौतों को छोड़ने और जीवाश्म ईंधन के लिए ड्रिलिंग बढ़ाने की धमकी दी है. बाइडेन अमेजन रेनफॉरेस्ट का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बन जाएंगे, जब वह रविवार को जी-20 बैठक के लिए रियो जाते समय ब्राजील के शहर मनौस में रुकेंगे, जहां शी जिनपिंग भी भी जा रहे हैं.

परमाणु हथियारों पर हुई क्या बातचीत

व्हाइट हाउस के अनुसार, जो बाइडेन ने शनिवार दोपहर को शी जिनपिंग से मुलाकात की और इस समझौते पर पहुंचे कि परमाणु हथियारों के उपयोग पर फैसला इंसान को लेना चाहिए, न कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को. ऐसा माना जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने से पहले दोनों नेताओं के बीच यह आखिरी मुलाकात थी. इससे पहले दोनों ने पेरू में वार्षिक एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन के मौके पर एक होटल में मुलाकात की, जहां दोनों नेता एक-दूसरे से हाथ मिलाते नजर आए थे. दोनों नेताओं ने संभावित जोखिमों पर सावधानीपूर्वक विचार करने और विवेकपूर्ण और जिम्मेदार तरीके से सैन्य क्षेत्र में एआई तकनीक विकसित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

दोनों देशों ने नवंबर में परमाणु हथियारों पर आधिकारिक स्तर की वार्ता फिर से शुरू की थी, लेकिन तब से वे वार्ताएं रुकी हुई हैं, जिसमें एक शीर्ष अमेरिकी अधिकारी ने सार्वजनिक रूप से चीन की प्रतिक्रिया के बारे में निराशा जाहिर की थी. चीन के तेजी से परमाणु हथियारों के निर्माण के बारे में अमेरिकी चिंताओं के बावजूद, औपचारिक परमाणु हथियार नियंत्रण वार्ता जल्द ही होने की उम्मीद नहीं है. चुनावी अभियान के दौरान, ट्रंप ने चीन के प्रति आक्रामक रुख रखा, चीनी आयात पर टैरिफ को 60% तक बढ़ाने का वादा किया. ट्रंप ने यूक्रेन में रूस के युद्ध को 24 घंटे में समाप्त करने का भी वादा किया है, जिसका मतलब कुछ लोगों को डर है कि यूक्रेन को सैन्य सहायता कम हो जाएगी.

ट्रंप कैबिनेट में शामिल प्रमुख चेहरे चीन के खिलाफ

ट्रंप कैबिनेट में फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रुबियो और रिपब्लिकन प्रतिनिधि माइक वाल्ट्ज को प्रमुख पद मिले हैं. इन दोनों का ही रुख चीन के प्रति सख्त रहा है. जिनपिंग ने इस महीने की शुरुआत में ट्रंप को चुनाव में जीत के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनके दोनों देशों को नए युग में एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करना चाहिए. वहीं अमेरिकी अधिकारी हाल के हफ्तों में एफबीआई की जांच को लेकर चिंतित हैं, जिसमें दिखाया गया है कि चीनी सरकार ने अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों और राजनेताओं की जानकारी चुराने के लिए अमेरिकी नेटवर्क को हैक करने की कोशिश की थी. अधिकारियों ने पिछले महीने कहा था कि चीन से जुड़े ऑपरेशनों ने कमला हैरिस के कर्मचारियों के साथ-साथ ट्रंप और उनके साथी जेडी वेंस के फोन को निशाना बनाया.


[ad_2]

Source link

Share this content:

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

पायल कपाड़िया ने रचा इतिहास, गोल्डन ग्लोब्स में हासिल किया नामांकन

Published

on

By

[ad_1]

k4t2a5a_all-we-imagine-_625x300_09_December_24 पायल कपाड़िया ने रचा इतिहास, गोल्डन ग्लोब्स में हासिल किया नामांकन


नई दिल्ली:

भारत की मशहूर निर्देशन पायल कपाड़िया ने इतिहास रच डाला है. उनकी फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट को गोल्डन ग्लोब्स के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक में नामांकन मिला है. पायल कपाड़िया के लिए गोल्डन ग्लोब्स में नामांकन हासिल करना दूसरी बड़ी कामयाबी है. इससे पहले उन्होंने फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट में इस साल के कान फिल्म महोत्सव बेस्ट डायरेक्टर और फिल्म की एक्ट्रेस अनसूया सेनगुप्ता को बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब हासिल किया था. पायल कपाड़िया को ऑल वी इमेजिन एज लाइट के लिए 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ग्रां प्री जीता था. 

मलयालम-हिंदी फीचर फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट की कहानी मुंबई की तीन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सड़क मार्ग से तटीय शहर की एक यात्रा पर जाती हैं. फिल्म में कानी कुश्रुति, दिव्या प्रभा और छाया कदम ने मुख्य भूमिका निभाई है.

2024 गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार के नामांकनों की घोषणा

2024 गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार के लिए नामांकनों की सूची जारी कर दी गई है. इस साल कई शानदार फिल्में और टेलीविजन सीरीज़ इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए दौड़ में हैं. 

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – टेलीविजन श्रृंखला (ड्रामा):  
– डोनाल्ड ग्लोवर, Mr. and Mrs. Smith  
– जैक गिलेनहाल, Presumed Innocent  
– गैरी ओल्डमैन, Slow Horses  
– एडी रेडमायने, The Day of the Jackal  
– हिरोयुकी सनाडा, Shogun  
– बिली बॉब थॉर्नटन, Landman

सर्वश्रेष्ठ मूल संगीत – मोशन पिक्चर:  
– वोल्कर बर्टलमैन, Conclave  
– डैनियल ब्लमबर्ग, The Brutalist  
– क्रिस बॉवर्स, The Wild Robot  
– क्लेमेंट ड्युकोल, Camille, Emilia Perez  
– ट्रेंट रेज़नोर और एटिकस रॉस, Challengers  
– हंस ज़िमर, Dune: Part Two

सर्वश्रेष्ठ सीमित श्रृंखला, एंथोलॉजी श्रृंखला या मोशन पिक्चर – टेलीविजन:  
– Baby Reindeer  
– Disclaimer  
– Monsters: The Lyle and Erik Menendez Story  
– The Penguin  
– Ripley  
– True Detective: Night Country

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – टेलीविजन श्रृंखला (कॉमेडी या म्यूजिकल):  
– क्रिस्टन बेल, Nobody Wants This  
– क्विंटा ब्रुन्सन, Abbott Elementary  
– आयो एडेबिरी, The Bear  
– सेलेना गोमेज़, Only Murders in the Building  
– कैथरीन हान, Agatha All Along  
– जीन स्मार्ट, Hacks

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – टेलीविजन श्रृंखला (कॉमेडी या म्यूजिकल):  
– एडम ब्रोडी, Nobody Wants This  
– टेड डैन्सन, A Man on the Inside  
– स्टीव मार्टिन, Only Murders in the Building  
– जेसन सीगल, Shrinking  
– मार्टिन शॉर्ट, Only Murders in the Building  
– जेरेमी एलन व्हाइट, The Bear

सर्वश्रेष्ठ मूल गीत – मोशन पिक्चर:  
– Beautiful That Way, The Last Showgirl, संगीत और गीत: माइलि साइरस, लिक्का ली, एंड्रयू वायट  
– Compress/Repress, Challengers, संगीत और गीत: ट्रेंट रेज़नोर, एटिकस रॉस और लुका ग्वाडागिनो  
– El Mal, Emilia Perez, संगीत और गीत: क्लेमेंट ड्युकोल, कैमेल और जैक्स ऑडियार  
– Forbidden Road, Better Man, संगीत और गीत: रॉबी विलियम्स, फ्रेडी वेक्सलर और साचा स्कारबेक  
– Kiss The Sky, The Wild Robot, संगीत और गीत: डेलैसी, जॉर्डन जॉनसन, स्टीफन जॉनसन, मारेन मोरिस, माइकल पोलैक और अली टेम्पोसी  
– Mi Camino, Emilia Perez, संगीत और गीत: क्लेमेंट ड्युकोल और कैमेल

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – सीमित श्रृंखला, एंथोलॉजी श्रृंखला या मोशन पिक्चर – टेलीविजन:  
– केट ब्लैंचेट, Disclaimer  
– जोडी फोस्टर, True Detective: Night Country  
– क्रिस्टिन मिलियोटी, The Penguin  
– सोफिया वर्गारा, Griselda  
– नाओमी वॉट्स, Feud: Capote vs. The Swans  
– केट विंसलेट, The Regime

सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर – एनिमेटेड:  
– Flow  
– Inside Out 2  
– Memoir of a Snail  
– Moana 2  
– Wallace & Gromit: Vengeance Most Fowl  
– The Wild Robot

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – सहायक भूमिका – मोशन पिक्चर:  
– एरियाना ग्रांडे, Wicked  
– सेलेना गोमेज़, Emilia Perez  
– फेलिसिटी जोन्स, The Brutalist  
– मार्गरेट क्वॉली, The Substance  
– इसाबेला रॉसेलिनी, Conclave  
– जोई सैलडाना, Emilia Perez

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – मोशन पिक्चर:  
– जैक्स ऑडियार, Emilia Perez  
– सीन बेकर, Anora  
– एडवर्ड बर्गर, Conclave  
– ब्रैडी कॉर्बेट, The Brutalist  
– कोराली फार्जात, The Substance  
– पायल कपाड़िया, All We Imagine as Light

वहीं बात करें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स की तो 82वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स का सीधा प्रसारण सीबीएस पर बेवर्ली हिल्टन से और रविवार, 5 जनवरी, 2025 को शाम 5 बजे किया जाएगा. निक्की ग्लेसर 2025 के गोल्डन ग्लोब्स की मेज़बानी करेंगी और एमी विजेता निर्माता ग्लेन वीस और रिकी किर्शनर लगातार दूसरे साल शो रनर के रूप में काम करेंगे. पहले यह घोषणा की गई थी कि वियोला डेविस को सेसिल बी. डेमिले पुरस्कार और टेड डैनसन को कैरल बर्नेट पुरस्कार मिलेगा, जो टीवी उत्कृष्टता को मान्यता देता है.




[ad_2]

Source link

Share this content:

Continue Reading

Blog

IIT कानपुर से इंजीनियरिंग, फाइनेंस और टैक्सेशन के एक्सपर्ट… RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा से मिलिए

Published

on

By

[ad_1]

sf14m1mo_sanjaymalhotrajpeg_625x300_09_December_24 IIT कानपुर से इंजीनियरिंग, फाइनेंस और टैक्सेशन के एक्सपर्ट... RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा से मिलिए


नई दिल्ली:

रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नए गवर्नर अपॉइंट हुए हैं. मल्होत्रा 11 दिसंबर 2024 को RBI के 26वें गवर्नर के तौर पर कार्यभार संभालेंगे. मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल 10 दिसंबर को खत्म हो रहा है. RBI गवर्नर के तौर पर मल्होत्रा का कार्यकाल 3 साल का होगा.

सरकार ने 2022 में रिजर्व बैंक (RBI) के डायरेक्टर के रूप में डिपाटर्मेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (DFS) के सचिव संजय मल्होत्रा को नॉमिनेट किया था. सोमवार को मोदी कैबिनेट ने संजय मल्होत्रा के अपॉइंटमेंट को मंजूरी दी. आइए जानते हैं कौन हैं संजय मल्होत्रा, जो देश के सेंट्रल बैंक की सारी जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं:-

भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में किसी भी घटना के प्रभाव से निपटने के लिए अच्छी स्थिति में: RBI

राजस्थान कैडर के IAS ऑफिसर 
संजय मल्होत्रा राजस्थान कैडर के 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई राजस्थान में ही हुई है. IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस में उन्होंने इंजीनियरिंग की है. इसके बाद अमेरिका के
प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर डिग्री की पढ़ाई की है.

33 साल का एक्सपीरिएंस
संजय मल्होत्रा ​​को पास 33 साल का एक्सपीरिएंस हैं. उन्होंने पावर, फाइनेंस, टैक्सेशन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और माइन्स समेत तमाम क्षेत्रों में काम किया है. मल्होत्रा ​​के पास राज्य और केंद्र सरकार दोनों में फाइनेंस और टैक्सेशन में काम करने का अनुभव भी है.

राजकोषीय घाटा अक्टूबर के अंत में पूरे साल के लक्ष्य का 46.5 प्रतिशत: सरकारी आंकड़े

वित्त मंत्रालय में सेक्रेटरी (रेवेन्यू) के रूप में काम करने से पहले उन्होंने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग में सचिव का पद संभाला था. 

सुधारवादी अफसरों में होती है गिनती
फाइनेंस के मामलों में संजय मल्होत्रा की गिनती सुधारवादी और मजबूत काम करने वाले अफसरों में होती है. उन्हें राजस्थान के करीब सभी विभागों में काम करने का अनुभव है. वो PM मोदी के पसंदीदा अफसरों में भी शामिल हैं.

टैक्स पॉलिसी मेकिंग में अहम भूमिका
संजय मल्होत्रा ​​ने डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स के लिए टैक्स पॉलीसी मेकिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. 

RBI ने लगातार 11वीं बार Repo Rate में नहीं किया बदलाव, 6.50% पर बरकरार, लोन की EMI पर राहत नहीं



[ad_2]

Source link

Share this content:

Continue Reading

Blog

150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म को अक्षय कुमार ने अपनी गलती से बनाया फ्लॉप ? मेकर्स को लगा इतना चूना

Published

on

By

[ad_1]

sjk5snho_samrat-prithviraj_625x300_17_June_22 150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म को अक्षय कुमार ने अपनी गलती से बनाया फ्लॉप ? मेकर्स को लगा इतना चूना

अक्षय कुमार की इस आदत की वजह से फ्लॉप हुई थी मूवी सम्राट पृथ्वीराज


नई दिल्ली:

साल 2022 में अक्षय कुमार की एक फिल्म आई थी पृथ्वीराज चौहान. जैसा कि नाम से ही जाहिर है ये फिल्म पृथ्वी राज चौहान की लाइफ पर बेस्ड थी. उनके साथ उनके शौर्य के साथ उनकी संयोगिता के प्रति चाहत को भी फिल्म में दिखाया गया था. लेकिन ये फिल्म अक्षय कुमार की दूसरी फिल्मों की तरह कोई कमाल नहीं दिखा सकी थी. इसकी क्या वजह थी. फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने इस बारे में एनडीटीवी से खास बातचीत की और बताया पृथ्वीराज चौहान दर्शकों की कसौटी पर खरी क्यों नहीं उतरी.  

 क्यों फ्लॉप हुई अक्षय कुमार की मूवी?

एनडीटीवी ने कोमल नाहटा से जानना चाहा कि क्या बॉलीवुड के एक्टर्स साउथ के हीरोज जितनी मेहनत, रोल में उतरने के लिए नहीं करते हैं. इसके जवाब में कोमल नाहटा ने कहा कि ये कहना गलत होगा कि बॉलीवुड के एक्टर्स रोल में ढलने के लिए मेहनत नहीं करते हैं. शाहरुख खान, आमिर खान जैसे स्टार्स भरपूर मेहनत करते हैं. उन्होंने सम्राट पृथ्वीराज मूवी का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी फिल्म बनाना हो तो मेहनत ज्यादा लगती है. जो अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए नहीं की. इस फिल्म में पृथ्वीराज चौहान के हाव भाव पकड़ने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत की जानी चाहिए थी. लेकिन रोल में उतरने की कोशिश ही नहीं की गई. जिसका नतीजा ये हुआ कि फिल्म को दर्शकों ने पसंद नहीं किया.

दो साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म

अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज साल 2022 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में मिस वर्ल्ड रही मानुषी छिल्लर संयोगिता के रोल में थीं. सोनू सूद, चंदर वरदाई के रोल में थे. आशुतोष राणा ने जय चंद्र का रोल अदा किया था. फिल्म से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स में इसका बजट करीब 200 करोड़ रु. बताया गया. लेकिन फिल्म सौ करोड़ का मार्क भी टच नहीं कर पाई. इस फिल्म को डिजास्टर मूवी माना गया.



[ad_2]

Source link

Share this content:

Continue Reading

Trending

Copyright © 2017 Zox News Theme. Theme by MVP Themes, powered by WordPress.