Connect with us

Blog

ग्रेट अमेरिका से बॉर्डर सील करने तक… डोनाल्ड ट्रंप ने 2024 विक्ट्री स्पीच में लगाया 2016 का ‘तड़का’

Published

on

[ad_1]

8b6ks2s_donald-trump_625x300_06_November_24 ग्रेट अमेरिका से बॉर्डर सील करने तक... डोनाल्ड ट्रंप ने 2024 विक्ट्री स्पीच में लगाया 2016 का 'तड़का'


नई दिल्ली/वॉशिंगटन:

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं. अमेरिका में मंगलवार (5 नवंबर) को हुए राष्ट्रपति के चुनाव (US Elections 2024) के लिए वोटिंग हुई थी. अमेरिका की 538 सीटों में से डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) ने अब तक 280 सीटें जीत ली हैं. ये बहुमत (270 सीटों) के आंकड़ों से काफी ज्यादा है. वहीं, कमला हैरिस (Kamala Harris) की पार्टी ने 224 सीटों पर जीत दर्ज की है. पेंसिलवेनिया समेत सभी 7 स्विंग स्टेट्स में भी ट्रंप ने जीत हासिल की है. 

डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले साल 2016 में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी. हालांकि, वो 2020 का चुनाव जो बाइडेन से हार गए थे. दूसरे विश्व युद्ध के बाद ट्रंप ऐसे पहले राष्ट्रपति बन गए हैं, जिन्होंने 4 साल के गैप के बाद ही दोबारा सत्ता हासिल कर ली है. ट्रंप 20 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. जीत हासिल करने के बाद उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित किया. ट्रंप ने कहा कि यह पल देश को ‘उबरने’ में मदद करेगा. 

पैदा हुआ है नया स्‍टार… ट्रंप ने विक्‍ट्री स्‍पीच में जिगरी यार मस्‍क पर खूब लुटाया प्‍यार

इस दौरान ट्रंप की 2016 में दी गई विक्ट्री स्पीच भी शेयर की जा रही है. आइए जानते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप ने 2024 का चुनाव जीतने के बाद क्या-क्या कहा और 2016 की विक्ट्री स्पीच में उन्होंने कौन सी चीजों को हाइलाइट किया था:-  

1. ग्रेट अमेरिका बनाने का वादा
US इलेक्शन 2024 में जीत हासिल करने के बाद अमेरिकी लोगों को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- “एक बार फिर से अमेरिका को महान बनाऊंगा. भगवान ने मेरी जान इसी दिन के लिए बचाई थी. हमने वो कर दिखाया जो लोगों को असंभव लग रहा था. मैं देश की सभी समस्याओं को दूर करूंगा.” ट्रंप पर इसी साल 13 जुलाई को पेंसिलवेनिया में जानलेवा हमला हुआ था. एक रैली के दौरान उनको टारगेट करते हुए फायरिंग हुई थी. हालांकि, ट्रंप इस हमले में बाल-बाल बच गए थे. एक गोली उनके कान को छूकर निकल गई थी.

US इलेक्शन 2016 में ट्रंप ने ग्रेट अमेरिका बनाने के लिए ‘अमेरिका फर्स्ट’ की बात कही थी. उन्होंने कहा था, “अब समय आ गया है कि अमेरिका अपने लिए सोचे. समय आ गया है कि अमेरिका विभाजन के घावों पर मरहम लगाए. इसके लिए हमें एकजुट होना होगा. पूरे देश के सभी रिपब्लिकन, डेमोक्रेट और निर्दलीयों से मैं कहता हूं कि अब समय आ गया है कि हम एक एकजुट होकर अमेरिका के लिए सोचें.”

2016 की विक्री स्पीच में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था, “मैं सभी अमेरिकियों का राष्ट्रपति बनूंगा. मैं आपके मार्गदर्शन और आपकी मदद के लिए आपके पास पहुंच रहा हूं, ताकि हम एक साथ काम कर सकें और अपने महान देश को एकजुट कर सकें.”

कमला हैरिस का हमला डोनाल्ड ट्रंप ने कैसे कर दिया फेल, जीत की 6 बड़ी वजह जानिए

2. अमेरिकी लोगों के भविष्य के लिए लड़ूंगा
ट्रंप ने कहा, “अलास्का, नेवादा और एरिजोना में जीत हासिल करना मेरे लिए बड़ी बात है. यह अविश्वसनीय है. मैं अमेरिकी लोगों के परिवार और उनके भविष्य के लिए लड़ूंगा. मेरे और देश के लिए अगले 4 साल अहम हैं. यह अमेरिका के इतिहास की सबसे शानदार जीत है. मैं हर अमेरिकी के लिए लड़ूंगा. हर दिन मैं आपके बेहतर भविष्य के लिए अपने शरीर की हर सांस के साथ आपके लिए लड़ता रहूंगा.” उन्होंने कहा, “मैं तब तक आराम नहीं करूंगा जब तक हम एक मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध अमेरिका नहीं बना लेते. क्योंकि ऐसे अमेरिका के लिए हमारे बच्चे और आप हकदार हैं.”

2016 में अपनी विक्ट्री स्पीच में भी ट्रंप ने अमेरिकावासियों के सपनों को साकार करने का वादा किया था. उन्होंने कहा, “साथ मिलकर हमें अमेरिका को दोबारा से बनाना होगा. अमेरिका और अमेरिकावासियों के सपनों को साकार करना होगा. मैंने अपनी पूरी जिंदगी बिजनेस करने में बीता दी है. अब मैं अपना पूरा समय देश की बेहतरी में लगाना चाहता हूं. अब से हर अमेरिकी को अपनी पूरी क्षमता का एहसास करने का मौका मिलेगा.”

तस्वीरें 4, जिगरी यार… देखिए PM मोदी ने कैसे दी ट्रंप को जीत की बधाई

3. ये अमेरिका का स्वर्ण काल
ट्रंप ने कहा, “हमने सीनेट पर भी कंट्रोल हासिल कर लिया है. ये एक रिकॉर्ड है. जाहिर तौर पर हमें आने वाले दिनों में बहुत अच्छे सीनेटर मिलने जा रहे हैं. ये एक ऐसी जीत है, जिसे अमेरिका ने कभी नहीं देखा. हम हर मुश्किलों को पार करेंगे. आज से अमेरिका का स्वर्ण काल शुरू हो गया है.”

2016 में दी गई अपनी विक्ट्री स्पीच में ट्रंप ने अमेरिका को मजबूत करने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि हमें अपने आंतरिक शहरों को फिक्स करने की जरूरत है. इसके लिए हमें हाइवे, ब्रिज, टनल, एयरपोर्ट, स्कूल, हॉस्पिटल वगैरह को दुरुस्त करना होगा. हमें अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना होगा. तभी नए अमेरिका की शुरुआत हो सकेगी.

ट्रंप ने कहा था, “कोई सपना इतना बड़ा नहीं होता, जिसे साकार न किया जा सके. कोई चुनौती इतनी मुश्किल नहीं होती, जिसे हासिल न किया जा सके. अमेरिका अपने हर सपने को पूरा करेगा. अमेरिका को बेस्ट ने नीचे कुछ नहीं चाहिए. हमें हमारे देश की किस्मत को बदलना होगा. हमें बड़े सपने देखने होंगे. उसे पूरा करने के लिए बड़ी हिम्मत भी दिखानी होगी. अब से हर स्थिति में हम अमेरिका के हितों को सबसे आगे रखेंगे.”

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति बनना भारत के लिए कितनी बड़ी गुड न्यूज है, जरा समझिए

4. बॉर्डर करेंगे सील
डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी विक्ट्री स्पीच में एक बार फिर से बॉर्डर सील करने की बात दोहराई. उन्होंने कहा, “हम अमेरिका को राहत पहुंचाने जा रहे हैं. मौजूदा समय में इसकी वाकई सबसे ज्यादा जरूरत है.” इलिगल इमीग्रेशन को लेकर ट्रंप ने कहा, “हमें लोगों को आने देना है, लेकिन वो अमेरिका में लीगल रास्ते से आएं. हमें अमेरिका की सुरक्षा के लिए बॉर्डर की स्थिति को मजबूत करना है. हम बॉर्डर सील करेंगे. अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने वालों की एंट्री बंद होनी चाहिए.” 

2016 की स्पीच में ट्रंप ने बॉर्डर बंद करने की बात तो कही थी. लेकिन इसे इकोनॉमी से जोड़ा था. ट्रंप ने कहा था कि हमें नेशनल ग्रोथ को आगे बढ़ाना होगा. इसके लिए हमारे पास बहुत उम्दा इकोनॉमिक प्लान है. हम अपने इकोनॉमिक ग्रोथ को डबल करेंगे और दुनिया की सबसे मजबूत इकोनॉमी बनेंगे. इसके लिए इलिगल इमीग्रेशन को रोकना होगा. 

5. हमें जंग को रोकना है
ट्रंप ने अरब अमेरिकी और मुस्लिम वोटर्स से किया वादा दोहराया. उन्होंने कहा कि वह युद्ध रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं. ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि हमने ISIS को हराया और कहीं भी कोई युद्ध नहीं होने दी. ट्रंप ने कहा कि हम अमेरिकी सेना को मजबूत करेंगे.

2016 की स्पीच में ट्रंप ने सभी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की बात कही थी. उन्होंने कहा था, “दुनिया के देशों से मैं कहना चाहता हूं कि अमेरिका के हितों को सबसे ऊपर रखने के दौरान भी हम सबके साथ निष्पक्षता से डील करेंगे. हम साझा आधार तलाशेंगे. साझेदारी करेंगे. शत्रुता या संघर्ष की इसमें जगह नहीं होगी.”

डोनाल्ड ट्रंप ही नहीं, एलन मस्क की भी बड़ी जीत है अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे


[ad_2]

Source link

Share this content:

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

पायल कपाड़िया ने रचा इतिहास, गोल्डन ग्लोब्स में हासिल किया नामांकन

Published

on

By

[ad_1]

k4t2a5a_all-we-imagine-_625x300_09_December_24 पायल कपाड़िया ने रचा इतिहास, गोल्डन ग्लोब्स में हासिल किया नामांकन


नई दिल्ली:

भारत की मशहूर निर्देशन पायल कपाड़िया ने इतिहास रच डाला है. उनकी फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट को गोल्डन ग्लोब्स के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक में नामांकन मिला है. पायल कपाड़िया के लिए गोल्डन ग्लोब्स में नामांकन हासिल करना दूसरी बड़ी कामयाबी है. इससे पहले उन्होंने फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट में इस साल के कान फिल्म महोत्सव बेस्ट डायरेक्टर और फिल्म की एक्ट्रेस अनसूया सेनगुप्ता को बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब हासिल किया था. पायल कपाड़िया को ऑल वी इमेजिन एज लाइट के लिए 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ग्रां प्री जीता था. 

मलयालम-हिंदी फीचर फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट की कहानी मुंबई की तीन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सड़क मार्ग से तटीय शहर की एक यात्रा पर जाती हैं. फिल्म में कानी कुश्रुति, दिव्या प्रभा और छाया कदम ने मुख्य भूमिका निभाई है.

2024 गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार के नामांकनों की घोषणा

2024 गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार के लिए नामांकनों की सूची जारी कर दी गई है. इस साल कई शानदार फिल्में और टेलीविजन सीरीज़ इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए दौड़ में हैं. 

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – टेलीविजन श्रृंखला (ड्रामा):  
– डोनाल्ड ग्लोवर, Mr. and Mrs. Smith  
– जैक गिलेनहाल, Presumed Innocent  
– गैरी ओल्डमैन, Slow Horses  
– एडी रेडमायने, The Day of the Jackal  
– हिरोयुकी सनाडा, Shogun  
– बिली बॉब थॉर्नटन, Landman

सर्वश्रेष्ठ मूल संगीत – मोशन पिक्चर:  
– वोल्कर बर्टलमैन, Conclave  
– डैनियल ब्लमबर्ग, The Brutalist  
– क्रिस बॉवर्स, The Wild Robot  
– क्लेमेंट ड्युकोल, Camille, Emilia Perez  
– ट्रेंट रेज़नोर और एटिकस रॉस, Challengers  
– हंस ज़िमर, Dune: Part Two

सर्वश्रेष्ठ सीमित श्रृंखला, एंथोलॉजी श्रृंखला या मोशन पिक्चर – टेलीविजन:  
– Baby Reindeer  
– Disclaimer  
– Monsters: The Lyle and Erik Menendez Story  
– The Penguin  
– Ripley  
– True Detective: Night Country

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – टेलीविजन श्रृंखला (कॉमेडी या म्यूजिकल):  
– क्रिस्टन बेल, Nobody Wants This  
– क्विंटा ब्रुन्सन, Abbott Elementary  
– आयो एडेबिरी, The Bear  
– सेलेना गोमेज़, Only Murders in the Building  
– कैथरीन हान, Agatha All Along  
– जीन स्मार्ट, Hacks

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – टेलीविजन श्रृंखला (कॉमेडी या म्यूजिकल):  
– एडम ब्रोडी, Nobody Wants This  
– टेड डैन्सन, A Man on the Inside  
– स्टीव मार्टिन, Only Murders in the Building  
– जेसन सीगल, Shrinking  
– मार्टिन शॉर्ट, Only Murders in the Building  
– जेरेमी एलन व्हाइट, The Bear

सर्वश्रेष्ठ मूल गीत – मोशन पिक्चर:  
– Beautiful That Way, The Last Showgirl, संगीत और गीत: माइलि साइरस, लिक्का ली, एंड्रयू वायट  
– Compress/Repress, Challengers, संगीत और गीत: ट्रेंट रेज़नोर, एटिकस रॉस और लुका ग्वाडागिनो  
– El Mal, Emilia Perez, संगीत और गीत: क्लेमेंट ड्युकोल, कैमेल और जैक्स ऑडियार  
– Forbidden Road, Better Man, संगीत और गीत: रॉबी विलियम्स, फ्रेडी वेक्सलर और साचा स्कारबेक  
– Kiss The Sky, The Wild Robot, संगीत और गीत: डेलैसी, जॉर्डन जॉनसन, स्टीफन जॉनसन, मारेन मोरिस, माइकल पोलैक और अली टेम्पोसी  
– Mi Camino, Emilia Perez, संगीत और गीत: क्लेमेंट ड्युकोल और कैमेल

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – सीमित श्रृंखला, एंथोलॉजी श्रृंखला या मोशन पिक्चर – टेलीविजन:  
– केट ब्लैंचेट, Disclaimer  
– जोडी फोस्टर, True Detective: Night Country  
– क्रिस्टिन मिलियोटी, The Penguin  
– सोफिया वर्गारा, Griselda  
– नाओमी वॉट्स, Feud: Capote vs. The Swans  
– केट विंसलेट, The Regime

सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर – एनिमेटेड:  
– Flow  
– Inside Out 2  
– Memoir of a Snail  
– Moana 2  
– Wallace & Gromit: Vengeance Most Fowl  
– The Wild Robot

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – सहायक भूमिका – मोशन पिक्चर:  
– एरियाना ग्रांडे, Wicked  
– सेलेना गोमेज़, Emilia Perez  
– फेलिसिटी जोन्स, The Brutalist  
– मार्गरेट क्वॉली, The Substance  
– इसाबेला रॉसेलिनी, Conclave  
– जोई सैलडाना, Emilia Perez

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – मोशन पिक्चर:  
– जैक्स ऑडियार, Emilia Perez  
– सीन बेकर, Anora  
– एडवर्ड बर्गर, Conclave  
– ब्रैडी कॉर्बेट, The Brutalist  
– कोराली फार्जात, The Substance  
– पायल कपाड़िया, All We Imagine as Light

वहीं बात करें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स की तो 82वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स का सीधा प्रसारण सीबीएस पर बेवर्ली हिल्टन से और रविवार, 5 जनवरी, 2025 को शाम 5 बजे किया जाएगा. निक्की ग्लेसर 2025 के गोल्डन ग्लोब्स की मेज़बानी करेंगी और एमी विजेता निर्माता ग्लेन वीस और रिकी किर्शनर लगातार दूसरे साल शो रनर के रूप में काम करेंगे. पहले यह घोषणा की गई थी कि वियोला डेविस को सेसिल बी. डेमिले पुरस्कार और टेड डैनसन को कैरल बर्नेट पुरस्कार मिलेगा, जो टीवी उत्कृष्टता को मान्यता देता है.




[ad_2]

Source link

Share this content:

Continue Reading

Blog

IIT कानपुर से इंजीनियरिंग, फाइनेंस और टैक्सेशन के एक्सपर्ट… RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा से मिलिए

Published

on

By

[ad_1]

sf14m1mo_sanjaymalhotrajpeg_625x300_09_December_24 IIT कानपुर से इंजीनियरिंग, फाइनेंस और टैक्सेशन के एक्सपर्ट... RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा से मिलिए


नई दिल्ली:

रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नए गवर्नर अपॉइंट हुए हैं. मल्होत्रा 11 दिसंबर 2024 को RBI के 26वें गवर्नर के तौर पर कार्यभार संभालेंगे. मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल 10 दिसंबर को खत्म हो रहा है. RBI गवर्नर के तौर पर मल्होत्रा का कार्यकाल 3 साल का होगा.

सरकार ने 2022 में रिजर्व बैंक (RBI) के डायरेक्टर के रूप में डिपाटर्मेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (DFS) के सचिव संजय मल्होत्रा को नॉमिनेट किया था. सोमवार को मोदी कैबिनेट ने संजय मल्होत्रा के अपॉइंटमेंट को मंजूरी दी. आइए जानते हैं कौन हैं संजय मल्होत्रा, जो देश के सेंट्रल बैंक की सारी जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं:-

भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में किसी भी घटना के प्रभाव से निपटने के लिए अच्छी स्थिति में: RBI

राजस्थान कैडर के IAS ऑफिसर 
संजय मल्होत्रा राजस्थान कैडर के 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई राजस्थान में ही हुई है. IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस में उन्होंने इंजीनियरिंग की है. इसके बाद अमेरिका के
प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर डिग्री की पढ़ाई की है.

33 साल का एक्सपीरिएंस
संजय मल्होत्रा ​​को पास 33 साल का एक्सपीरिएंस हैं. उन्होंने पावर, फाइनेंस, टैक्सेशन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और माइन्स समेत तमाम क्षेत्रों में काम किया है. मल्होत्रा ​​के पास राज्य और केंद्र सरकार दोनों में फाइनेंस और टैक्सेशन में काम करने का अनुभव भी है.

राजकोषीय घाटा अक्टूबर के अंत में पूरे साल के लक्ष्य का 46.5 प्रतिशत: सरकारी आंकड़े

वित्त मंत्रालय में सेक्रेटरी (रेवेन्यू) के रूप में काम करने से पहले उन्होंने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग में सचिव का पद संभाला था. 

सुधारवादी अफसरों में होती है गिनती
फाइनेंस के मामलों में संजय मल्होत्रा की गिनती सुधारवादी और मजबूत काम करने वाले अफसरों में होती है. उन्हें राजस्थान के करीब सभी विभागों में काम करने का अनुभव है. वो PM मोदी के पसंदीदा अफसरों में भी शामिल हैं.

टैक्स पॉलिसी मेकिंग में अहम भूमिका
संजय मल्होत्रा ​​ने डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स के लिए टैक्स पॉलीसी मेकिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. 

RBI ने लगातार 11वीं बार Repo Rate में नहीं किया बदलाव, 6.50% पर बरकरार, लोन की EMI पर राहत नहीं



[ad_2]

Source link

Share this content:

Continue Reading

Blog

150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म को अक्षय कुमार ने अपनी गलती से बनाया फ्लॉप ? मेकर्स को लगा इतना चूना

Published

on

By

[ad_1]

sjk5snho_samrat-prithviraj_625x300_17_June_22 150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म को अक्षय कुमार ने अपनी गलती से बनाया फ्लॉप ? मेकर्स को लगा इतना चूना

अक्षय कुमार की इस आदत की वजह से फ्लॉप हुई थी मूवी सम्राट पृथ्वीराज


नई दिल्ली:

साल 2022 में अक्षय कुमार की एक फिल्म आई थी पृथ्वीराज चौहान. जैसा कि नाम से ही जाहिर है ये फिल्म पृथ्वी राज चौहान की लाइफ पर बेस्ड थी. उनके साथ उनके शौर्य के साथ उनकी संयोगिता के प्रति चाहत को भी फिल्म में दिखाया गया था. लेकिन ये फिल्म अक्षय कुमार की दूसरी फिल्मों की तरह कोई कमाल नहीं दिखा सकी थी. इसकी क्या वजह थी. फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने इस बारे में एनडीटीवी से खास बातचीत की और बताया पृथ्वीराज चौहान दर्शकों की कसौटी पर खरी क्यों नहीं उतरी.  

 क्यों फ्लॉप हुई अक्षय कुमार की मूवी?

एनडीटीवी ने कोमल नाहटा से जानना चाहा कि क्या बॉलीवुड के एक्टर्स साउथ के हीरोज जितनी मेहनत, रोल में उतरने के लिए नहीं करते हैं. इसके जवाब में कोमल नाहटा ने कहा कि ये कहना गलत होगा कि बॉलीवुड के एक्टर्स रोल में ढलने के लिए मेहनत नहीं करते हैं. शाहरुख खान, आमिर खान जैसे स्टार्स भरपूर मेहनत करते हैं. उन्होंने सम्राट पृथ्वीराज मूवी का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी फिल्म बनाना हो तो मेहनत ज्यादा लगती है. जो अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए नहीं की. इस फिल्म में पृथ्वीराज चौहान के हाव भाव पकड़ने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत की जानी चाहिए थी. लेकिन रोल में उतरने की कोशिश ही नहीं की गई. जिसका नतीजा ये हुआ कि फिल्म को दर्शकों ने पसंद नहीं किया.

दो साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म

अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज साल 2022 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में मिस वर्ल्ड रही मानुषी छिल्लर संयोगिता के रोल में थीं. सोनू सूद, चंदर वरदाई के रोल में थे. आशुतोष राणा ने जय चंद्र का रोल अदा किया था. फिल्म से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स में इसका बजट करीब 200 करोड़ रु. बताया गया. लेकिन फिल्म सौ करोड़ का मार्क भी टच नहीं कर पाई. इस फिल्म को डिजास्टर मूवी माना गया.



[ad_2]

Source link

Share this content:

Continue Reading

Trending

Copyright © 2017 Zox News Theme. Theme by MVP Themes, powered by WordPress.