Blog
कारोबारियों को डरा रही गैंग्स ऑफ दिल्ली, 300 दिन में आए रंगदारी के 160 कॉल, पुलिस की ‘हिट लिस्ट’ में ये 11 गैंग
[ad_1]

नई दिल्ली:
दिल्ली के कारोबारियों, शोरूम मालिकों, सर्राफा व्यापारियों वगैरह की रात की नींद इन दिनों गायब हो रही है. जबरन वसूली के लिए इन कारोबारियों के पास आए दिन अलग-अलग गैंग्स के अपराधियों के फोन आते हैं. बीते 300 दिन में दिल्ली में 160 ऐसी कॉल आई हैं, जिनमें जबरन वसूली की मांग की गई. पैसे न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है. कई जगहों पर गैंगस्टर्स ने फायरिंग भी की है. NDTV ने अपने प्रोग्राम में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था. जिसके बाद दिल्ली पुलिस एक्शन में आई.
आइए जानते हैं दिल्ली में कैसे काम करते हैं ये गैंग? किन इलाकों में एक्टिव हैं ये गैंग? पुलिस ने अब तक की कौन-कौन सी कार्रवाई:-
15 अगस्त तक दिल्ली में रिकॉर्ड हुए जबरन वसूली के 133 केस
दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 15 अगस्त तक राजधानी दिल्ली में कुल 133 जबरन वसूली के मामले सामने आए. इससे पहले 2022 में 110 और 2023 में 141 ऐसे मामले सामने आए.
कई इलाकों में हुई छापेमारी
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार की रात दिल्ली के कई इलाकों में कई गैंगस्टरों और उनकी मदद करने वालों के ठिकानों पर छापे मारे. द्वारका, नरेला, उत्तर पूर्व दिल्ली, कंझावला और संगम विहार समेत कई इलाकों में दिल्ली पुलिस की टीमों ने दबिश दी. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की यूनिटों ने काफी सुनियोजित तरीके से कार्रवाई की. इस दौरान कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया. इन सभी से हाल में हुई घटनाओं और जबरन वसूली की कॉल्स को लेकर पूछताछ हो रही है.
कुख्यात शूटर मोगली को हुआ गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस कार्रवाई में गोगी गैंग के एक कुख्यात शूटर मोगली को गिरफ्तार कर लिया. मोगली दिल्ली के कई इलाकों में हिंसक वारदात के लिए ज़िम्मेदार बताया जाता है. हाल ही में पश्चिम दिल्ली के राज मंदिर इलाके में हुई शूटिंग की घटना में वह शामिल रहा है. उसे शाहबाद डेयरी इलाके में हुए एक शूटआउट के बाद गिरफ्तार किया गया था.
हालांकि, गैंगस्टर्स के खिलाफ दिल्ली पुलिस की ये सक्रियता एक दो दिन की नहीं होनी चाहिए. इस मुहीम को अंजाम तक पहुंचाने की जरूरत है, क्योंकि दिल्ली में कारोबारी काफी परेशान हैं. ये व्यापारी अनजान नंबरों से आने वाली कॉल उठाने से डरते हैं. अधिकतर गैंगस्टर फर्ज़ी सिम कार्ड के ज़रिए या VOIP या फिर वॉट्सऐप के ज़रिए फोन करते हैं, ताकि उन्हें पकड़ा न जा सके. कारोबारियों का कहना है कि पुलिस को इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.
पुलिस ने की 11 गैंग्स की पहचान
दिल्ली पुलिस ने 11 ऐसे गैंग्स की पहचान की है, जो बीते कई महीने से लगातार जबरन वसूली के लिए कारोबारियों को कॉल करते हैं. दिल्ली और NCR में फायरिंग की कई वारदात में शामिल हैं. इस सिलसिले में अगस्त में दिल्ली पुलिस मुख्यालय में एक बैठक हुई थी, जिसमें दिल्ली के पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने इन गैंग्स के सक्रिय होने का मुद्दा उठाया. इस बैठक में दिल्ली के पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के अधिकारी भी शामिल रहे. दिल्ली के पुलिस कमिश्नर ने मकोका (Maharashtra Control of Organised Crime Act)और अन्य सख्त कानूनों के इस्तेमाल से इन गैंग्स पर काबू करने का निर्देश दिया.
बल्लू कैसे बन गया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई? पूर्व इंस्पेक्टर ने खोला ‘डॉन’ की जिंदगी का हर पन्ना
दिल्ली पुलिस ने की इन गैंग्स की पहचान
1. लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग: गुजरात के साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कनाडा में बैठे अपने भाई अनमोल बिश्नोई और दोस्त गोल्डी बराड़ के जरिए अपनी हरकतों को अंजाम देता है. ये सभी पुलिस के मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों की लिस्ट में हैं.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की थी. बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे भी इसी गैंग का हाथ है. लॉरेंस गैंग ने ही सलमान खान को जान की धमकी दी है. उनके अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की थी. इस गैंग के करीब 700 शूटर देश-विदेश में फैले हुए हैं.
2. हिमांशु भाऊ गैंग: हिमांशु भाऊ की उम्र 22 साल है. इसपर हत्या, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट जैसे 50 से ज़्यादा केस दर्ज हैं. हिमांशु भाऊ अभी स्पेन या पुर्तगाल से अपना गैंग चला रहा है. दिल्ली के तिलक नगर के कार शोरूम में हुई फायरिंग में इसी गैंग का हाथ बताया जाता है. जबकि राजौरी गार्डन स्थित बर्गर किंग में हुई हत्या में भी इसी गैंग का हाथ था.
3. कपिल सांगवान उर्फ़ नंदू गैंग: 32 साल का कपिल सांगवान फिलहाल फरार चल रहा है. दिल्ली और हरियाणा पुलिस को उसकी तलाश है. कहा जाता है कि ये ब्रिटेन में रहकर अपना गैंग चला रहा है. INLD नेता नफे सिंह राठी की हत्या में कपिल सांगवान का भाई ज्योति सांगवान इस हत्या के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद है.
4. मंजीत महल गैंग: ये अनूप-बलराज गैंग का मुख्य शूटर रहा है. किशन पहलवान गैंग के कई शूटरों की हत्या में ये शामिल है. 90 के दशक से इसने अपराध की दुनिया में कदम रखा. 2016 में INLD नेता भरत सिंह की हत्या में भी इसका नाम आया. फिलहाल ये तिहाड़ में बंद है.
बाबा सिद्दीकी नहीं मिलते तो जीशान को मार देते… लॉरेंस गैंग के प्लान बी के नये खुलासे
5. जितेंद्र गोगी-संपत नेहरा गैंग: ये गैंग 2021 में जितेंद्र मान उर्फ़ गोगी की हत्या के बाद बना. गैंगवॉर के तहत रोहिणी कोर्ट में सरेआम हत्या हुई थी. अब संपत नेहरा इस गैंग का सरगना है. कई नाबालिग और युवा इस गैंग में शामिल है. संपत नेहरा फिलहाल पंजाब की जेल में बंद है.
6. कौशल गैंग: ये बिश्नोई गैंग का जानी दुश्मन है. कौशल चौधरी 2021 में विक्की मिद्दुखेड़ा हत्याकांड में आरोपी रहा है. फिलहाल वह पंजाब की जेल में बंद है.
7. नीरज फरीदपुरिया गैंग: फरीदाबाद में कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्या में ये वॉन्टेड है. कारोबारियों, आढ़तियों को जबरन वसूली के कॉल करता है. नीरज फरीदपुरिया कौशल गैंग का करीबी कहा जाता है.
8. नीरज बवाना गैंग: सरगना नीरज बवाना तिहाड़ जेल में बंद है. दिल्ली, हरियाणा के कारोबारियों में इसे लेकर दहशत है.
ये कारोबारियों को जबरन वसूली और हत्या की धमकी देता है. 2015 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार किया था.
सलमान खान को जान की धमकी देने, 5 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार
9. सुनील टिल्लू गैंग: मई 2023 में सुनील मान उर्फ़ टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल में हत्या हुई थी. प्रतिद्वंदी गोगी गैंग ने उसे तिहाड़ जेल में मारा था. टिल्लू गैंग इसका बदला लेने की ताक में है.
10. हाशिम बाबा गैंग: हाशिम बाबा दिल्ली की जेल में बंद है. ये जीटीबी अस्पताल में हत्या का आरोपी है. उसके खिलाफ हत्या, रेप और हत्या की कोशिश समेत 16 केस दर्ज हैं.
11. इरफान उर्फ़ छेनू गैंग: नाासिर-इरफ़ान उर्फ़ छेनू पहलवान इस गैंग का हेड है. दिल्ली के यमुना पार इलाके में इसने दहशत फैला रखी है. ये जुए और सट्टेबाज़ी के अवैध कारोबार में शामिल है. इसपर कई गंभीर आपराधिक केस दर्ज हैं.
बहरहाल, दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से ये भी कहा गया है कि वो ऐसे नाबालिगों पर भी निगाह रखे, जो इन गैंगस्टर्स से जुड़ गए हैं. उनकी हरकतों पर निगाह रखने के लिए उनके तमाम सोशल मीडिया हैंडल्स को भी खंगालें.
लॉरेंस और नीरज बवानिया से जुड़े गैंगस्टर्स के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने छेड़ा अभियान, कई जगह छापेमारी
[ad_2]
Source link
Share this content:
Blog
पायल कपाड़िया ने रचा इतिहास, गोल्डन ग्लोब्स में हासिल किया नामांकन
[ad_1]

नई दिल्ली:
भारत की मशहूर निर्देशन पायल कपाड़िया ने इतिहास रच डाला है. उनकी फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट को गोल्डन ग्लोब्स के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक में नामांकन मिला है. पायल कपाड़िया के लिए गोल्डन ग्लोब्स में नामांकन हासिल करना दूसरी बड़ी कामयाबी है. इससे पहले उन्होंने फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट में इस साल के कान फिल्म महोत्सव बेस्ट डायरेक्टर और फिल्म की एक्ट्रेस अनसूया सेनगुप्ता को बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब हासिल किया था. पायल कपाड़िया को ऑल वी इमेजिन एज लाइट के लिए 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ग्रां प्री जीता था.
मलयालम-हिंदी फीचर फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट की कहानी मुंबई की तीन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सड़क मार्ग से तटीय शहर की एक यात्रा पर जाती हैं. फिल्म में कानी कुश्रुति, दिव्या प्रभा और छाया कदम ने मुख्य भूमिका निभाई है.
2024 गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार के नामांकनों की घोषणा
2024 गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार के लिए नामांकनों की सूची जारी कर दी गई है. इस साल कई शानदार फिल्में और टेलीविजन सीरीज़ इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए दौड़ में हैं.
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – टेलीविजन श्रृंखला (ड्रामा):
– डोनाल्ड ग्लोवर, Mr. and Mrs. Smith
– जैक गिलेनहाल, Presumed Innocent
– गैरी ओल्डमैन, Slow Horses
– एडी रेडमायने, The Day of the Jackal
– हिरोयुकी सनाडा, Shogun
– बिली बॉब थॉर्नटन, Landman
सर्वश्रेष्ठ मूल संगीत – मोशन पिक्चर:
– वोल्कर बर्टलमैन, Conclave
– डैनियल ब्लमबर्ग, The Brutalist
– क्रिस बॉवर्स, The Wild Robot
– क्लेमेंट ड्युकोल, Camille, Emilia Perez
– ट्रेंट रेज़नोर और एटिकस रॉस, Challengers
– हंस ज़िमर, Dune: Part Two
सर्वश्रेष्ठ सीमित श्रृंखला, एंथोलॉजी श्रृंखला या मोशन पिक्चर – टेलीविजन:
– Baby Reindeer
– Disclaimer
– Monsters: The Lyle and Erik Menendez Story
– The Penguin
– Ripley
– True Detective: Night Country
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – टेलीविजन श्रृंखला (कॉमेडी या म्यूजिकल):
– क्रिस्टन बेल, Nobody Wants This
– क्विंटा ब्रुन्सन, Abbott Elementary
– आयो एडेबिरी, The Bear
– सेलेना गोमेज़, Only Murders in the Building
– कैथरीन हान, Agatha All Along
– जीन स्मार्ट, Hacks
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – टेलीविजन श्रृंखला (कॉमेडी या म्यूजिकल):
– एडम ब्रोडी, Nobody Wants This
– टेड डैन्सन, A Man on the Inside
– स्टीव मार्टिन, Only Murders in the Building
– जेसन सीगल, Shrinking
– मार्टिन शॉर्ट, Only Murders in the Building
– जेरेमी एलन व्हाइट, The Bear
सर्वश्रेष्ठ मूल गीत – मोशन पिक्चर:
– Beautiful That Way, The Last Showgirl, संगीत और गीत: माइलि साइरस, लिक्का ली, एंड्रयू वायट
– Compress/Repress, Challengers, संगीत और गीत: ट्रेंट रेज़नोर, एटिकस रॉस और लुका ग्वाडागिनो
– El Mal, Emilia Perez, संगीत और गीत: क्लेमेंट ड्युकोल, कैमेल और जैक्स ऑडियार
– Forbidden Road, Better Man, संगीत और गीत: रॉबी विलियम्स, फ्रेडी वेक्सलर और साचा स्कारबेक
– Kiss The Sky, The Wild Robot, संगीत और गीत: डेलैसी, जॉर्डन जॉनसन, स्टीफन जॉनसन, मारेन मोरिस, माइकल पोलैक और अली टेम्पोसी
– Mi Camino, Emilia Perez, संगीत और गीत: क्लेमेंट ड्युकोल और कैमेल
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – सीमित श्रृंखला, एंथोलॉजी श्रृंखला या मोशन पिक्चर – टेलीविजन:
– केट ब्लैंचेट, Disclaimer
– जोडी फोस्टर, True Detective: Night Country
– क्रिस्टिन मिलियोटी, The Penguin
– सोफिया वर्गारा, Griselda
– नाओमी वॉट्स, Feud: Capote vs. The Swans
– केट विंसलेट, The Regime
सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर – एनिमेटेड:
– Flow
– Inside Out 2
– Memoir of a Snail
– Moana 2
– Wallace & Gromit: Vengeance Most Fowl
– The Wild Robot
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – सहायक भूमिका – मोशन पिक्चर:
– एरियाना ग्रांडे, Wicked
– सेलेना गोमेज़, Emilia Perez
– फेलिसिटी जोन्स, The Brutalist
– मार्गरेट क्वॉली, The Substance
– इसाबेला रॉसेलिनी, Conclave
– जोई सैलडाना, Emilia Perez
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – मोशन पिक्चर:
– जैक्स ऑडियार, Emilia Perez
– सीन बेकर, Anora
– एडवर्ड बर्गर, Conclave
– ब्रैडी कॉर्बेट, The Brutalist
– कोराली फार्जात, The Substance
– पायल कपाड़िया, All We Imagine as Light
वहीं बात करें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स की तो 82वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स का सीधा प्रसारण सीबीएस पर बेवर्ली हिल्टन से और रविवार, 5 जनवरी, 2025 को शाम 5 बजे किया जाएगा. निक्की ग्लेसर 2025 के गोल्डन ग्लोब्स की मेज़बानी करेंगी और एमी विजेता निर्माता ग्लेन वीस और रिकी किर्शनर लगातार दूसरे साल शो रनर के रूप में काम करेंगे. पहले यह घोषणा की गई थी कि वियोला डेविस को सेसिल बी. डेमिले पुरस्कार और टेड डैनसन को कैरल बर्नेट पुरस्कार मिलेगा, जो टीवी उत्कृष्टता को मान्यता देता है.
[ad_2]
Source link
Share this content:
Blog
IIT कानपुर से इंजीनियरिंग, फाइनेंस और टैक्सेशन के एक्सपर्ट… RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा से मिलिए
[ad_1]

नई दिल्ली:
रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नए गवर्नर अपॉइंट हुए हैं. मल्होत्रा 11 दिसंबर 2024 को RBI के 26वें गवर्नर के तौर पर कार्यभार संभालेंगे. मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल 10 दिसंबर को खत्म हो रहा है. RBI गवर्नर के तौर पर मल्होत्रा का कार्यकाल 3 साल का होगा.
सरकार ने 2022 में रिजर्व बैंक (RBI) के डायरेक्टर के रूप में डिपाटर्मेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (DFS) के सचिव संजय मल्होत्रा को नॉमिनेट किया था. सोमवार को मोदी कैबिनेट ने संजय मल्होत्रा के अपॉइंटमेंट को मंजूरी दी. आइए जानते हैं कौन हैं संजय मल्होत्रा, जो देश के सेंट्रल बैंक की सारी जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं:-
भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में किसी भी घटना के प्रभाव से निपटने के लिए अच्छी स्थिति में: RBI
राजस्थान कैडर के IAS ऑफिसर
संजय मल्होत्रा राजस्थान कैडर के 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई राजस्थान में ही हुई है. IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस में उन्होंने इंजीनियरिंग की है. इसके बाद अमेरिका के
प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर डिग्री की पढ़ाई की है.
33 साल का एक्सपीरिएंस
संजय मल्होत्रा को पास 33 साल का एक्सपीरिएंस हैं. उन्होंने पावर, फाइनेंस, टैक्सेशन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और माइन्स समेत तमाम क्षेत्रों में काम किया है. मल्होत्रा के पास राज्य और केंद्र सरकार दोनों में फाइनेंस और टैक्सेशन में काम करने का अनुभव भी है.
राजकोषीय घाटा अक्टूबर के अंत में पूरे साल के लक्ष्य का 46.5 प्रतिशत: सरकारी आंकड़े
वित्त मंत्रालय में सेक्रेटरी (रेवेन्यू) के रूप में काम करने से पहले उन्होंने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग में सचिव का पद संभाला था.
सुधारवादी अफसरों में होती है गिनती
फाइनेंस के मामलों में संजय मल्होत्रा की गिनती सुधारवादी और मजबूत काम करने वाले अफसरों में होती है. उन्हें राजस्थान के करीब सभी विभागों में काम करने का अनुभव है. वो PM मोदी के पसंदीदा अफसरों में भी शामिल हैं.
टैक्स पॉलिसी मेकिंग में अहम भूमिका
संजय मल्होत्रा ने डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स के लिए टैक्स पॉलीसी मेकिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
RBI ने लगातार 11वीं बार Repo Rate में नहीं किया बदलाव, 6.50% पर बरकरार, लोन की EMI पर राहत नहीं
[ad_2]
Source link
Share this content:
Blog
150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म को अक्षय कुमार ने अपनी गलती से बनाया फ्लॉप ? मेकर्स को लगा इतना चूना
[ad_1]
अक्षय कुमार की इस आदत की वजह से फ्लॉप हुई थी मूवी सम्राट पृथ्वीराज
नई दिल्ली:
साल 2022 में अक्षय कुमार की एक फिल्म आई थी पृथ्वीराज चौहान. जैसा कि नाम से ही जाहिर है ये फिल्म पृथ्वी राज चौहान की लाइफ पर बेस्ड थी. उनके साथ उनके शौर्य के साथ उनकी संयोगिता के प्रति चाहत को भी फिल्म में दिखाया गया था. लेकिन ये फिल्म अक्षय कुमार की दूसरी फिल्मों की तरह कोई कमाल नहीं दिखा सकी थी. इसकी क्या वजह थी. फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने इस बारे में एनडीटीवी से खास बातचीत की और बताया पृथ्वीराज चौहान दर्शकों की कसौटी पर खरी क्यों नहीं उतरी.
क्यों फ्लॉप हुई अक्षय कुमार की मूवी?
एनडीटीवी ने कोमल नाहटा से जानना चाहा कि क्या बॉलीवुड के एक्टर्स साउथ के हीरोज जितनी मेहनत, रोल में उतरने के लिए नहीं करते हैं. इसके जवाब में कोमल नाहटा ने कहा कि ये कहना गलत होगा कि बॉलीवुड के एक्टर्स रोल में ढलने के लिए मेहनत नहीं करते हैं. शाहरुख खान, आमिर खान जैसे स्टार्स भरपूर मेहनत करते हैं. उन्होंने सम्राट पृथ्वीराज मूवी का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी फिल्म बनाना हो तो मेहनत ज्यादा लगती है. जो अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए नहीं की. इस फिल्म में पृथ्वीराज चौहान के हाव भाव पकड़ने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत की जानी चाहिए थी. लेकिन रोल में उतरने की कोशिश ही नहीं की गई. जिसका नतीजा ये हुआ कि फिल्म को दर्शकों ने पसंद नहीं किया.
दो साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म
अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज साल 2022 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में मिस वर्ल्ड रही मानुषी छिल्लर संयोगिता के रोल में थीं. सोनू सूद, चंदर वरदाई के रोल में थे. आशुतोष राणा ने जय चंद्र का रोल अदा किया था. फिल्म से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स में इसका बजट करीब 200 करोड़ रु. बताया गया. लेकिन फिल्म सौ करोड़ का मार्क भी टच नहीं कर पाई. इस फिल्म को डिजास्टर मूवी माना गया.
[ad_2]
Source link
Share this content:
-
Blog2 years ago
इजरायल-लेबनान में क्या आज होगा सीजफायर का ऐलान? रुक जाएगी 60 दिनों के लिए जंग
-
Blog2 years ago
महाभारत से लेकर चंद्रकांता तक, 90 के दशक के ये 15 सीरियल अब आए ओटीटी पर, देखते ही याद आ जाएगा बचपन
-
Blog2 years ago
कैटरीना कैफ का डांस वीडियो, अक्षय कुमार के साथ टिप-टिप बरसा पानी के साथ डांस, जानें अब क्यों हो रहा है वायरल
-
Blog2 years ago
अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की 49 साल पुरानी फोटो वायरल, जब शोले के सेट पर स्क्रिप्ट पढ़ते हुए आए थे दो सुपरस्टार्स
-
Blog2 years ago
देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, अजित पवार और एकनाथ शिंदे ने ली डिप्टी CM की शपथ
-
Blog2 years ago
सीरिया में बशर के शासन का अंत, देश पर विद्रोहियों का कब्जा; जानिए अब यहां से आगे क्या हैं रास्ते
-
Blog2 years ago
Khan Sir Latest News: पटना में प्रदर्शन के बाद बिगड़ी खान सर की तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती | Khan Sir Latest News | Khan Sir health update | khan sir health news
-
Blog2 years ago
अजय देवगन और अभिषेक बच्चन पर भारी पड़े शाहरुख खान, 13 साल पुरानी फिल्म के आगे फेल हुई नाम और आई वांट टू टॉक
