Blog

कनाडा: जिस इलाके में रहते हैं भारतीय सिंगर्स, वहां किसने की 100 राउंड फायरिंग, पढ़ें पूरा मामला

Published

on

[ad_1]










जिस जगह फायरिंग हुई वहां कई पंजाबी सिंगर के बंगले है और म्यूजिक स्टूडियो भी बने हुए हैं.


टोरंटो:

कनाडा के टोरंटो में एक रिकॉडिंग स्टूडियो के बाहर करीब 100 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है. जिस जगह ये फायरिंग की गई है, उस इलाके में कई भारतीय सिंगर्स रहते हैं. इस फायरिंग की घटना के पीछे किसका हाथ है इसकी जांच पुलिस कर रही है. ये घटना करीब तीन दिन पहले की बताई जा रही है. कनाडा पुलिस के मुताबिक चोरी की गाड़ी से तीन लोग आए थे. उन्होंने स्टूडियों के बाहर फायरिंग की. स्टूडियो में मौजूद लोगों ने भी फायरिंग की. दोनों गुटों के बीच फायरिंग हुई. इस दौरान सादी वर्दी में खड़े कई पुलिस वाले बाल-बाल बच गए.

कनाडा पुलिस ने इस मामले में 23 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 16 हथियार बरामद किए हैं. जिनमें 2 राइफल भी हैं. पुलिस फरार लोगों की तलाश कर रही है. भारत की एजेंसियां भी इस फायरिंग की घटना पर नजर बनाए हुए है. क्योंकि जिस जगह फायरिंग हुई उस इलाके में कई पंजाबी सिंगर के बंगले भी है और म्यूजिक स्टूडियो भी उनके बने हुए है.

हथियार लेकर किया डांस

इतना ही नहीं फायरिंग से ठीक पहले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसमें कई लोग तेज म्यूजिक पर गाने बज रहे है और हथियार लेकर डांस कर रहे है.  ये घटना करीब तीन दिन पहले की बताई जा रही है, जिस पर कनाडा पुलिस की एक महिला अधिकारी ने बयान भी दिया है. महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब 100 राउंड फायरिंग की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

हाल ही में मशहूर पंजाबी सिंगर एपी. ढिल्लों के घर के बाहर भी फायरिंग की गई थी. कनाडा के वैंकूवर में उनके घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी और इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में दिख रहा था कि एक शख्स घर के बाहर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा है. यह फायरिंग 1 सितंबर को देर रात हुई थी. कनाडा में मशहूर पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के घर भी ताबड़तोड़ फायरिंग हो चुकी है.

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश को सेक्युलर शब्द से ये कैसी दिक्कत, क्यों संविधान से हटाने का दिया सुझाव, पढ़े – पीछे की पूरी कहानी


[ad_2]

Source link

Share this content:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version