Blog
अदाणी के जवाब के बाद भी अड़े राहुल गांधी, बोले – सरकार कंपनी को बचाने की कोशिश कर रही
[ad_1]
नई दिल्ली:
अमेरिका में रिश्वत केस में अदाणी ग्रीन ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में आधिकारिक रूप से कहा है कि गौतम अदाणी या परिवार के किसी सदस्य पर रिश्वत देने का आरोप नहीं है. आरोपों का तथ्य जाने बिना राहुल गांधी ने एक घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस की, लेकिन अब जब तथ्य सामने आ गए तो जवाब देते नहीं बन रहा. लेकिन राहुल गांधी अपनी हठधर्मिता पर जुटे हुए हैं. बुधवार को जब राहुल गांधी संसद पहुंचे तो उनसे पत्रकारों ने सवाल पूछा. पहले तो राहुल गांधी बिना कुछ बोले निकल गए. दोबारा पूछा तो भी चुप रहे और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बोले. जब तीसरी बार पत्रकारों ने पूछा तो राहुल ने कहा- सरकार अदाणी को बचा रही है. लेकिन उन्होंने इस बात का जवाब नहीं दिया कि जब अदाणी परिवार पर आरोप ही नहीं हैं तो उन्होंने क्यों उनके खिलाफ अभियान चलाया. गलती मानने के बजाय राहुल गांधी जिद पर अड़े नजर आए.
खरगे भी फंसे दिखे
इसी मामले में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी पार्टी की लाइन पर चलते हुए अदाणी समूह को घेरते रहे हैं. उन्होंने संसद में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग उठाई, लेकिन आज जब तथ्य सामने आए, पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कह दिया कि ना तो अदाणी परिवार रिश्वत के आरोप हैं और ना ही देश में रिश्वत दी गई तो खरगे काफी असहज दिखे. मात्र यह बोलकर मीडिया से बचते नजर आए कि मामले पर संसद में बहस की मांग की है.
#Breaking: “गौतम अदाणी, सागर अदाणी पर अमेरिका में आरोप नहीं”: अदाणी ग्रीन एनर्जी #AdaniGroup pic.twitter.com/SvsKKFQYfu
— NDTV India (@ndtvindia) November 27, 2024
भारतीय लोकतंत्र के खिलाफ राहुल गांधी?
अदाणी मुद्दे पर कांग्रेस और ख़ासकर राहुल गांधी एक बार फिर संसद की कार्यवाही चलने नहीं दे रहे. पहले भी ऐसा कर चुके हैं. जबकि हर बार अदाणी पर आरोप बेबुनियाद निकले. तो सवाल ये है कि क्या संसद की कार्यवाही रोककर राहुल देश के लोकतंत्र को नुकसान नहीं पहुंचा रहे. क्या फर्जी मुद्दों पर राजनीति तक राहुल गांधी विपक्ष को नुकसान नहीं पहुंचा रहे, क्या विपक्ष को नुकसान पहुंचाकर राहुल गांधी लोकतंत्र को कमजोर नहीं कर रहे?
भारतीय निवेशकों के खिलाफ राहुल गांधी
अमेरिका में बिना सबूत आरोप लगते हैं, राहुल गांधी प्रेस कांग्रेस करते हैं, और भारतीय शेयर बाजारों के निवेशकों का लाखों करोड़ों साफ हो जाता है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट कुछ छापती है, सड़क से संसद तक राहुल गांधी अपुष्ट रिपोर्ट के आधार पर कैंपेन चलाते हैं. भारतीय निवेशकों का लाखों करोड़ साफ हो जाता है. पहले मामले में शॉर्टसेलरों ने पैसा बनाया, दूसरे मामले में किसकी कमाई हुई, ये भी जांच का विषय है.
तो क्या राहुल गांधी अपने ही देश के आम लोगों के खिलाफ नहीं हो गए हैं? सवाल ये है कि क्या वो ये जानबूझ कर रहे हैं या फिर बेवकूफी में?
पार्टी को बदलाव की जरूरत
इन्हीं मुद्दों पर कांग्रेस ने महाराष्ट्र में चुनाव लड़ा, हरियाणा में करारी हार मिली. लेकिन हार के बावजूद राहुल गांधी बदलने को तैयार नहीं. जनता के बीच गैर-जरूरी मुद्दे उठाकर या कहें मुद्दों के अभाव में राजनीति कर रही कांग्रेस पार्टी के लिए क्या यह जरूरी हो गया है कि पार्टी की कमान सही रणनीतिकारों को सौंपी जाए?
अदाणी परिवार पर रिश्वत के आरोप नहीं
मीडिया में खबर छपी थी कि अदाणी परिवार के सदस्यों पर रिश्वत देने का आरोप है. लेकिन कंपनी ने सेबी की फाइलिंग में इन सब खबरों को गलत बताया. कंपनी ने कहा कि परिवार के किसी सदस्य पर ना तो रिश्वत देने का आरोप है और ना ही कानून की प्रक्रिया में बाधा डालने का आरोप है. आरोप सिर्फ अजूर पावर के अफसरों और कनाडा के निवेशक पर आरोप हैं. जो आरोप हैं उनमें भी कोई सबूत नहीं हैं.
सुप्रीम कोर्ट के वकील महेश जेठमलानी ने क्या कहा
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने अदाणी समूह पर रिश्वत के तमाम आरोपों को बगैर सबूतों का बताया. उन्होंने कहा कि ये आरोप बेबुनियाद हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अदाणी समूह पर ऐसे आरोप लगाकर भारत के विकास को रोकने की साजिश हो रही है. जेठमलानी ने इस मामले में कांग्रेस पार्टी पर भी बेवजह राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इस मामले में बगैर सबूत देखे ही सिर्फ भ्रम फैलाया, इस वजह से निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. उन्होंने कहा कि संसद में कांग्रेस जेपीसी की जो मांग कर रही है वह पूरी तरह से गलत है, क्योंकि अभी तक जो डॉक्यूमेंट सामने आए हैं उनमें कहीं से भी अदाणी समूह के खिलाफ कोई सबूत नहीं हैं. ऐसे में बगैर सबूत के ही ऐसे आरोप लगा देना पूरी तरह से गलत होगा.
The Democratic Deep State is weaponizing US courts to destabilize India’s economic rise.
NO offence against #Adani Group.
ZERO credible evidence, CLEAR political vendetta
WATCH VIDEO
pic.twitter.com/7f2aZPVaJP— Mahesh Jethmalani (@JethmalaniM) November 27, 2024
पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने क्या कहा
मुकुल रोहतगी ने अदाणी ग्रीन के जवाब पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि चार्जशीट में रिश्वत वाले में प्वाइंट में अदाणी परिवार के किसी सदस्य का नाम नहीं है. चार्जशीट में ये भी नहीं बताया गया कि किसे रिश्वत दी गई, कैसे दी गई. कांग्रेस जो शोर मचा रही है, उसका कोई आधार नहीं है. जिस साजिश की बात हो रही है उसका कोई सबूत नहीं है.
कांग्रेस पार्टी एक अमेरिकी आरोप के बूते ऐसे एक ऐसी भारतीय कंपनी पर आरोप लगा रही है जिसने देश के लिए देश और विदेश में काफी अच्छा काम किया है.कांग्रेस एक ऐसी कंपनी के खिलाफ अभियान चला रही है जिसने कई देशों में भारत विरोधी देशों के खिलाफ पोर्ट वगैरह के कॉन्ट्रैक्ट हासिल की है.कांग्रेस का ये काम देश हित में नहीं है.
)
रोहतगी ने कहा कि -कांग्रेस अमेरिका कोर्ट में लगे आरोपों पर आंख मूंद कर भरोसा कर रही है. कांग्रेस इस मामले को सियासी फायदे के लिए हवा दे रही है.
भारत के खिलाफ बाइडेन प्रशासन
अमेरिका में डिफेंस अटॉर्नी आनंद आहूजा का कहना है कि बाइडेन प्रशासन का हमेशा से भारत के खिलाफ स्टैंड रहा है. उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए अमेरिका में कुछ ताकतें काम कर रही हैं.
अदाणी ग्रुप पर लगे आरोप पर अमेरिका के डिफेंस अटॉर्नी आनंद आहूजा ने दिया बयान#AdaniGroup | @arzoosai pic.twitter.com/ua4jboG6x4
— NDTV India (@ndtvindia) November 27, 2024
गलत तथ्य देने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए : दुबे
सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील अश्विनी दुबे ने कहा है कि ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए तो तथ्य को तोड़मरोड़ के पेश करते हैं और देश का नुकसान करते हैं.
अदाणी समूह पर ही निशाना क्यों : तहसीन पूनावाला
एनडीटीवी से राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने कहा कि यह सोचने वाली बात है कि अदाणी समूह को ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है. पूनावाला का कहना है कि अदाणी समूह जिन बंदरगाहों का अधिग्रहण कर रहा है, वे बहुत अधिक रणनीतिक महत्व के हैं. इससे देश को फायदा होगा. उन्होंने कहा कि अदाणी समूह को निशाना बनाना एक अंतरराष्ट्रीय साजिश हो सकती है. पूनावाला ने कहा कि इस इनडाइटमेंट में गौतम अदाणी, सागर अदाणी और विनीत जैन का नाम नहीं है. इसके अलावा इसमें रिश्वत देने के कोई सबूत नहीं दिए गए हैं. ऐसे में इस इनडाइटमेंट (चार्जशीट) का कोई महत्व नहीं रह जाता है.
अदाणी ग्रुप मामले में BJP सांसद लहर सिंह सिरोया ने राहुल गांधी पर कसा तंज @arzoosai | @Rajeevranjantv | #AdaniGroup pic.twitter.com/8cs78MNPb7
— NDTV India (@ndtvindia) November 27, 2024
बीजेपी सांसद लहर सिंह सिरोया का कहना है कि अदाणी समूह का प्रश्न संसद का विषय नहीं है. राहुल गांधी इस मुद्दे को उठाकर संसद की कार्यवाही रोक रहे हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि देश की जनता जागरूक है और बहकावे में नहीं आएगी.
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
[ad_2]
Source link
Share this content:
Blog
पायल कपाड़िया ने रचा इतिहास, गोल्डन ग्लोब्स में हासिल किया नामांकन
[ad_1]

नई दिल्ली:
भारत की मशहूर निर्देशन पायल कपाड़िया ने इतिहास रच डाला है. उनकी फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट को गोल्डन ग्लोब्स के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक में नामांकन मिला है. पायल कपाड़िया के लिए गोल्डन ग्लोब्स में नामांकन हासिल करना दूसरी बड़ी कामयाबी है. इससे पहले उन्होंने फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट में इस साल के कान फिल्म महोत्सव बेस्ट डायरेक्टर और फिल्म की एक्ट्रेस अनसूया सेनगुप्ता को बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब हासिल किया था. पायल कपाड़िया को ऑल वी इमेजिन एज लाइट के लिए 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ग्रां प्री जीता था.
मलयालम-हिंदी फीचर फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट की कहानी मुंबई की तीन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सड़क मार्ग से तटीय शहर की एक यात्रा पर जाती हैं. फिल्म में कानी कुश्रुति, दिव्या प्रभा और छाया कदम ने मुख्य भूमिका निभाई है.
2024 गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार के नामांकनों की घोषणा
2024 गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार के लिए नामांकनों की सूची जारी कर दी गई है. इस साल कई शानदार फिल्में और टेलीविजन सीरीज़ इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए दौड़ में हैं.
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – टेलीविजन श्रृंखला (ड्रामा):
– डोनाल्ड ग्लोवर, Mr. and Mrs. Smith
– जैक गिलेनहाल, Presumed Innocent
– गैरी ओल्डमैन, Slow Horses
– एडी रेडमायने, The Day of the Jackal
– हिरोयुकी सनाडा, Shogun
– बिली बॉब थॉर्नटन, Landman
सर्वश्रेष्ठ मूल संगीत – मोशन पिक्चर:
– वोल्कर बर्टलमैन, Conclave
– डैनियल ब्लमबर्ग, The Brutalist
– क्रिस बॉवर्स, The Wild Robot
– क्लेमेंट ड्युकोल, Camille, Emilia Perez
– ट्रेंट रेज़नोर और एटिकस रॉस, Challengers
– हंस ज़िमर, Dune: Part Two
सर्वश्रेष्ठ सीमित श्रृंखला, एंथोलॉजी श्रृंखला या मोशन पिक्चर – टेलीविजन:
– Baby Reindeer
– Disclaimer
– Monsters: The Lyle and Erik Menendez Story
– The Penguin
– Ripley
– True Detective: Night Country
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – टेलीविजन श्रृंखला (कॉमेडी या म्यूजिकल):
– क्रिस्टन बेल, Nobody Wants This
– क्विंटा ब्रुन्सन, Abbott Elementary
– आयो एडेबिरी, The Bear
– सेलेना गोमेज़, Only Murders in the Building
– कैथरीन हान, Agatha All Along
– जीन स्मार्ट, Hacks
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – टेलीविजन श्रृंखला (कॉमेडी या म्यूजिकल):
– एडम ब्रोडी, Nobody Wants This
– टेड डैन्सन, A Man on the Inside
– स्टीव मार्टिन, Only Murders in the Building
– जेसन सीगल, Shrinking
– मार्टिन शॉर्ट, Only Murders in the Building
– जेरेमी एलन व्हाइट, The Bear
सर्वश्रेष्ठ मूल गीत – मोशन पिक्चर:
– Beautiful That Way, The Last Showgirl, संगीत और गीत: माइलि साइरस, लिक्का ली, एंड्रयू वायट
– Compress/Repress, Challengers, संगीत और गीत: ट्रेंट रेज़नोर, एटिकस रॉस और लुका ग्वाडागिनो
– El Mal, Emilia Perez, संगीत और गीत: क्लेमेंट ड्युकोल, कैमेल और जैक्स ऑडियार
– Forbidden Road, Better Man, संगीत और गीत: रॉबी विलियम्स, फ्रेडी वेक्सलर और साचा स्कारबेक
– Kiss The Sky, The Wild Robot, संगीत और गीत: डेलैसी, जॉर्डन जॉनसन, स्टीफन जॉनसन, मारेन मोरिस, माइकल पोलैक और अली टेम्पोसी
– Mi Camino, Emilia Perez, संगीत और गीत: क्लेमेंट ड्युकोल और कैमेल
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – सीमित श्रृंखला, एंथोलॉजी श्रृंखला या मोशन पिक्चर – टेलीविजन:
– केट ब्लैंचेट, Disclaimer
– जोडी फोस्टर, True Detective: Night Country
– क्रिस्टिन मिलियोटी, The Penguin
– सोफिया वर्गारा, Griselda
– नाओमी वॉट्स, Feud: Capote vs. The Swans
– केट विंसलेट, The Regime
सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर – एनिमेटेड:
– Flow
– Inside Out 2
– Memoir of a Snail
– Moana 2
– Wallace & Gromit: Vengeance Most Fowl
– The Wild Robot
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – सहायक भूमिका – मोशन पिक्चर:
– एरियाना ग्रांडे, Wicked
– सेलेना गोमेज़, Emilia Perez
– फेलिसिटी जोन्स, The Brutalist
– मार्गरेट क्वॉली, The Substance
– इसाबेला रॉसेलिनी, Conclave
– जोई सैलडाना, Emilia Perez
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – मोशन पिक्चर:
– जैक्स ऑडियार, Emilia Perez
– सीन बेकर, Anora
– एडवर्ड बर्गर, Conclave
– ब्रैडी कॉर्बेट, The Brutalist
– कोराली फार्जात, The Substance
– पायल कपाड़िया, All We Imagine as Light
वहीं बात करें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स की तो 82वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स का सीधा प्रसारण सीबीएस पर बेवर्ली हिल्टन से और रविवार, 5 जनवरी, 2025 को शाम 5 बजे किया जाएगा. निक्की ग्लेसर 2025 के गोल्डन ग्लोब्स की मेज़बानी करेंगी और एमी विजेता निर्माता ग्लेन वीस और रिकी किर्शनर लगातार दूसरे साल शो रनर के रूप में काम करेंगे. पहले यह घोषणा की गई थी कि वियोला डेविस को सेसिल बी. डेमिले पुरस्कार और टेड डैनसन को कैरल बर्नेट पुरस्कार मिलेगा, जो टीवी उत्कृष्टता को मान्यता देता है.
[ad_2]
Source link
Share this content:
Blog
IIT कानपुर से इंजीनियरिंग, फाइनेंस और टैक्सेशन के एक्सपर्ट… RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा से मिलिए
[ad_1]

नई दिल्ली:
रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नए गवर्नर अपॉइंट हुए हैं. मल्होत्रा 11 दिसंबर 2024 को RBI के 26वें गवर्नर के तौर पर कार्यभार संभालेंगे. मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल 10 दिसंबर को खत्म हो रहा है. RBI गवर्नर के तौर पर मल्होत्रा का कार्यकाल 3 साल का होगा.
सरकार ने 2022 में रिजर्व बैंक (RBI) के डायरेक्टर के रूप में डिपाटर्मेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (DFS) के सचिव संजय मल्होत्रा को नॉमिनेट किया था. सोमवार को मोदी कैबिनेट ने संजय मल्होत्रा के अपॉइंटमेंट को मंजूरी दी. आइए जानते हैं कौन हैं संजय मल्होत्रा, जो देश के सेंट्रल बैंक की सारी जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं:-
भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में किसी भी घटना के प्रभाव से निपटने के लिए अच्छी स्थिति में: RBI
राजस्थान कैडर के IAS ऑफिसर
संजय मल्होत्रा राजस्थान कैडर के 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई राजस्थान में ही हुई है. IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस में उन्होंने इंजीनियरिंग की है. इसके बाद अमेरिका के
प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर डिग्री की पढ़ाई की है.
33 साल का एक्सपीरिएंस
संजय मल्होत्रा को पास 33 साल का एक्सपीरिएंस हैं. उन्होंने पावर, फाइनेंस, टैक्सेशन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और माइन्स समेत तमाम क्षेत्रों में काम किया है. मल्होत्रा के पास राज्य और केंद्र सरकार दोनों में फाइनेंस और टैक्सेशन में काम करने का अनुभव भी है.
राजकोषीय घाटा अक्टूबर के अंत में पूरे साल के लक्ष्य का 46.5 प्रतिशत: सरकारी आंकड़े
वित्त मंत्रालय में सेक्रेटरी (रेवेन्यू) के रूप में काम करने से पहले उन्होंने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग में सचिव का पद संभाला था.
सुधारवादी अफसरों में होती है गिनती
फाइनेंस के मामलों में संजय मल्होत्रा की गिनती सुधारवादी और मजबूत काम करने वाले अफसरों में होती है. उन्हें राजस्थान के करीब सभी विभागों में काम करने का अनुभव है. वो PM मोदी के पसंदीदा अफसरों में भी शामिल हैं.
टैक्स पॉलिसी मेकिंग में अहम भूमिका
संजय मल्होत्रा ने डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स के लिए टैक्स पॉलीसी मेकिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
RBI ने लगातार 11वीं बार Repo Rate में नहीं किया बदलाव, 6.50% पर बरकरार, लोन की EMI पर राहत नहीं
[ad_2]
Source link
Share this content:
Blog
150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म को अक्षय कुमार ने अपनी गलती से बनाया फ्लॉप ? मेकर्स को लगा इतना चूना
[ad_1]
अक्षय कुमार की इस आदत की वजह से फ्लॉप हुई थी मूवी सम्राट पृथ्वीराज
नई दिल्ली:
साल 2022 में अक्षय कुमार की एक फिल्म आई थी पृथ्वीराज चौहान. जैसा कि नाम से ही जाहिर है ये फिल्म पृथ्वी राज चौहान की लाइफ पर बेस्ड थी. उनके साथ उनके शौर्य के साथ उनकी संयोगिता के प्रति चाहत को भी फिल्म में दिखाया गया था. लेकिन ये फिल्म अक्षय कुमार की दूसरी फिल्मों की तरह कोई कमाल नहीं दिखा सकी थी. इसकी क्या वजह थी. फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने इस बारे में एनडीटीवी से खास बातचीत की और बताया पृथ्वीराज चौहान दर्शकों की कसौटी पर खरी क्यों नहीं उतरी.
क्यों फ्लॉप हुई अक्षय कुमार की मूवी?
एनडीटीवी ने कोमल नाहटा से जानना चाहा कि क्या बॉलीवुड के एक्टर्स साउथ के हीरोज जितनी मेहनत, रोल में उतरने के लिए नहीं करते हैं. इसके जवाब में कोमल नाहटा ने कहा कि ये कहना गलत होगा कि बॉलीवुड के एक्टर्स रोल में ढलने के लिए मेहनत नहीं करते हैं. शाहरुख खान, आमिर खान जैसे स्टार्स भरपूर मेहनत करते हैं. उन्होंने सम्राट पृथ्वीराज मूवी का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी फिल्म बनाना हो तो मेहनत ज्यादा लगती है. जो अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए नहीं की. इस फिल्म में पृथ्वीराज चौहान के हाव भाव पकड़ने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत की जानी चाहिए थी. लेकिन रोल में उतरने की कोशिश ही नहीं की गई. जिसका नतीजा ये हुआ कि फिल्म को दर्शकों ने पसंद नहीं किया.
दो साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म
अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज साल 2022 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में मिस वर्ल्ड रही मानुषी छिल्लर संयोगिता के रोल में थीं. सोनू सूद, चंदर वरदाई के रोल में थे. आशुतोष राणा ने जय चंद्र का रोल अदा किया था. फिल्म से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स में इसका बजट करीब 200 करोड़ रु. बताया गया. लेकिन फिल्म सौ करोड़ का मार्क भी टच नहीं कर पाई. इस फिल्म को डिजास्टर मूवी माना गया.
[ad_2]
Source link
Share this content:
-
Blog2 years ago
इजरायल-लेबनान में क्या आज होगा सीजफायर का ऐलान? रुक जाएगी 60 दिनों के लिए जंग
-
Blog2 years ago
महाभारत से लेकर चंद्रकांता तक, 90 के दशक के ये 15 सीरियल अब आए ओटीटी पर, देखते ही याद आ जाएगा बचपन
-
Blog2 years ago
कैटरीना कैफ का डांस वीडियो, अक्षय कुमार के साथ टिप-टिप बरसा पानी के साथ डांस, जानें अब क्यों हो रहा है वायरल
-
Blog2 years ago
अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की 49 साल पुरानी फोटो वायरल, जब शोले के सेट पर स्क्रिप्ट पढ़ते हुए आए थे दो सुपरस्टार्स
-
Blog2 years ago
देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, अजित पवार और एकनाथ शिंदे ने ली डिप्टी CM की शपथ
-
Blog2 years ago
Khan Sir Latest News: पटना में प्रदर्शन के बाद बिगड़ी खान सर की तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती | Khan Sir Latest News | Khan Sir health update | khan sir health news
-
Blog2 years ago
सीरिया में बशर के शासन का अंत, देश पर विद्रोहियों का कब्जा; जानिए अब यहां से आगे क्या हैं रास्ते
-
Blog2 years ago
अजय देवगन और अभिषेक बच्चन पर भारी पड़े शाहरुख खान, 13 साल पुरानी फिल्म के आगे फेल हुई नाम और आई वांट टू टॉक
