Blog
Top 25 Headlines Today : प्रयागराज में UPPSC कार्यालय के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, दिल्ली मेट्रो ने शुरू की बाइक टैक्सी सेवा
[ad_1]

नई दिल्ली:
प्रयागराज में अभ्यर्थियों का UPPSC कार्यालय के बाहर सोमवार सुबह से प्रदर्शन जारी है. छात्र अलग-अलग शिफ्ट में परीक्षा आयोजित कराए जाने के नियम को बदलने की मांग कर रहे हैं. वहीं दिल्ली मेट्रो ने बाइक टैक्सी सेवा की शुरुआत की है. इस सेवा को फिलहाल 12 मेट्रो स्टेशन पर शुरू किया गया है. इसके अलावा अमृतसर के करेल गांव के पास पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ की भी खबर है. हम यहां आपके लिए आज सुबह की 25 बड़ी खबरें लेकर आए हैं.
1. प्रयागराज में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
यूपी के प्रयागराज में UPPSC कार्यालय के सामने छात्रों का प्रदर्शन रात भर चलता रहा. मोबाइल की टॉर्च जलाकर और जमीन पर पानी की बोतल पीटकर छात्रों ने प्रदर्शन किया. आयोग ने पीसीएस की प्री परीक्षा 7 और 8, जबकि RO/ARO की परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को रखी है. (नॉर्मलाइजेशन यानी नॉर्मलाइज्ड स्कोर की प्रक्रिया लागू की है छात्रों की मांग है कि परीक्षा एक ही दिन हो और नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया निरस्त की जाए.)
2. दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के लिए बाइक टैक्सी सेवा शुरू की
दिल्ली मेट्रो ने अपने यात्रियों के लिए बाइक टैक्सी सेवा शुरू की है. इसमें महिला यात्रियों के लिए विशेष बाइक टैक्सी सेवा “शेरिड्स” है, जिसे महिलाएं ही चलाएंगी. जबकि RYDR (राइडर) सभी यात्रियों के लिए होगी. ये सेवा फिलहाल 12 मेट्रो स्टेशनों पर होगी, जिसमें जल्द ही 100 स्टेशनों तक बढ़ाया जाएगा. दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक मोबाइल ऐप से बाइक टैक्सी बुकिंग होगी.
3. गाजीपुर में दो बदमाशों को पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़ा गया
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गाजीपुर इलाके में एक गाड़ी को रोका. पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा जिनके पास से एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए. इस तरह ऑपरेशन ईगल के तहत पिछले एक महीने में पुलिस ने 18 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. 4 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, 8 देसी कट्टे, 1 कंट्री मेड राइफल और 33 कारतूस भी बरामद किए है.
4. कलेर गांव में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़
अमृतसर के पास कलेर गांव में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच हुई मुठभेड़. पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया. पुलिस को क्षेत्र में गैंगस्टरों के मूवमेंट की जानकारी मिली थी. ये गैंगस्टर घनश्यामपुर और डोनी बल प्रभ दासूवाल गैंग के बताए जा रहे हैं.
5. शादी समारोह में दुल्हन को ही लगी गोली
पंजाब के फिरोजपुर में शादी समारोह में दुल्हन को ही गोली लग गई. यहां के खाई खेमे गांव में जब लड़की की विदाई होने लगी तो किसी ने गोली चला दी, गोली लड़की के माथे को छूकर निकल गई. लड़की को गंभीर हालत में फिरोजपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
6. यमुनानगर में पुलिस इंस्पेक्टर के घर पर लूट
हरियाणा के यमुनानगर में एक पुलिस इंस्पेक्टर के घर पर दिनदहाड़े लूट और उनकी बुजुर्ग मां की हत्या हो गई. इंस्पेक्टर निर्मल सिंह जिले से बाहर पोस्टेड हैं. घर में लगे CCTV कैमरों में बदमाशों की कोई तस्वीर सामने नहीं आई. ऐसा अंदेशा है कि बदमाश घर के पीछे के रास्ते से अंदर आए होंगे.
7. बाबा सिद्दीकी मर्डर मामले में 5 आरोपी यूपी से गिरफ्तार
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी मर्डर के मामले में यूपी से गिरफ्तार 5 आरोपियों को 19 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. इन आरोपियों में मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम भी शामिल है. कल पांचों आरोपियों को किल्ला कोर्ट में पेश किया गया था.
8. सजा सुनाने वाले जज को बदमाशों ने घेरने की कोशिश की
यूपी के सुंदर भाटी गैंग को उम्रकैद की सजा सुनाने वाले जज को अलीगढ़ में हाइवे पर बदमाशों ने घेरने की कोशिश की. फर्रुखाबाद में विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) अनिल कुमार कार से नोएडा जा रहे थे, तभी एक बोलेरो में सवार पांच लोग उनका पीछा करने लगे. जज ने अपनी कार सोफा पुलिस चौकी में घुसा दी तब बदमा भाग गए. इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है.
9. वड़ोदरा में ब्लास्ट के बाद मचा हड़कंप
गुजरात के वड़ोदरा में एक रिफायनरी में ब्लास्ट के बाद हड़कंप मच गया. IOCL की ये रिफायनरी कोयाली क्षेत्र में पड़ती है. ये धमाका एक बेनज़ीन टैंक में हुआ. इसके के बाद पूरे इलाके में धुंधा उठने लगा जो कई किलोमीटर दूर से दिख रहा था. बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हुई है.
10. वंदे भारत एक्सप्रेस जानवर से टकराई
आगरा में वंदे भारत एक्सप्रेस एक जानवर से टकरा गई. इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया. वाराणसी से आगरा आते समय छलेसर एत्मादपुर के बीच ये हादसा हुआ. कुछ समय तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही. लेकिन जांच के बाद इजाजत मिलने के बाद आगे बढ़ गई…फिलहाल किसी तरह के नुकसान की बात नहीं है.
11. झांसी में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
यूपी के झांसी में एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. इसके बाद बाइक को घसीटते हुए करीब 500 मीटर से अधिक दूर तक ले गया. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. गुस्साएं लोगों ने कार सवारों को पकड़कर पुलिस के सामने ही पीट दिया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया. दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.
12. मणिपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 उग्रवादियों को मारा गया
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 उग्रवादियों को मार गिराया. सूत्रों के मुताबिक जिरिबाम में संदिग्ध उग्रवादियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई. पुलिस स्टेशन के पास ही विस्थापितों के लिए एक राहत शिविर भी है. सूत्रों के मुताबिक उग्रवादी शिविर को भी निशाना बनाने की फिराक में थे.
13. पिकअप ट्रक और ऑटोरिक्शा के बीच टक्कर
असम के कछार में एक पिकअप ट्रक और ऑटोरिक्शा के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो में सवार सभी पांच यात्रियों की मौत हो गई. इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इलाके में लगातार हो रही सड़क सुरक्षा संबंधी समस्याओं पर अपना गुस्सा जाहिर किया.
14. फसलों के दाम को लेकर पंजाब के बठिंडा में प्रदर्शन
पंजाब के बठिंडा में किसानों ने फसलों के दाम को लेकर प्रदर्शन किया. किसानों ने बठिंडा-चंडीगढ़ हाइवे ब्लॉक कर दिया. ये लोग गेंहू की फसल को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. किसानों का कहना है कि उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल रहा है. इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच भी झड़प की खबर है.
15. कम नहीं हो रही पराली जलाने की घटनाएं
पराली जलाने की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं. ताजा तस्वीरें हरियाणा के कैथल से आईं हैं. ये तब है कि वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए हरियाणा सरकार ने पराली जलाने पर जुर्माना दोगुना कर दिया है. अब दो एकड़ जमीन के लिए किसानों को 2,500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये का पर्यावरण मुआवजा शुल्क देना होगा.
16. छत्तीसगढ़ में हाथी के बच्चे ने खाया पोटाश बम
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक हाथी का बच्चा घायल हो गया. बताया जा रहा है कि उसने एक पोटाश बम खा लिया था. ये घटना उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व क्षेत्र की है. घायल हाथी को ट्रैक करने के लिए डॉग स्क्वॉड और ड्रोन की मदद ली जा रही है. इस मामले की जांच जारी है.
17. DRI चेन्नई में 20 किलो विदेशी सोना जब्त
तमिलनाडु में राजस्व खुफिया निदेशालय यानी DRI चेन्नई में 15 करोड़ रुपये मूल्य का 20 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया. सिंगापुर से चेन्नई की तीन अलग-अलग उड़ानों से पहुंची आठ महिलाओं समेत 25 यात्रियों के पास ये सोना छिपा हुआ पाया गया. सोने को कपड़ों और सामान के अंदर छुपाया गया था.
18. डीयू में छात्र संघ के नतीजों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मतगणना की शुरू
दिल्ली यूनिवर्सिटी में हुए छात्र संघ चुनाव के नतीजों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनावों की मतगणना शुरू करने की अनुमति दे दी है. हाईकोर्ट ने 26 नवंबर या उससे पहले मतगणना शुरू करने का निर्देश दिया है. हाईकोर्ट ने ये भी कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों की एक हफ्ते के अंदर सफाई और पेंटिंग हो. छात्र संघ चुनाव के मतदान 27 सितंबर को हुए थे.
19. नवनियुक्त प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिनर का आयोजन किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नवनियुक्त प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना के सम्मान में डिनर का आयोजन किया. राष्ट्रपति भवन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कार्यक्रम की तस्वीरें साझा की. इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, पूर्व प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए.
20. आज महाराष्ट्र चुनाव का अहम दिन
महाराष्ट्र चुनाव में आज अहम दिन है. आज बड़े-बड़े नेता प्रचार करेंगे. पीएम मोदी की तीन सभाएं हैं. अमित शाह मुंबई के घाटकोपर और कान्दीवली में जनसभा करेंगे. योगी आदित्यनाथ अकोला और नागपुर में रैली करेंगे. राहुल गांधी की विदर्भ के खामगाव और गोंदिया में सभा है.
21. सिस्टम से नाराज उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे कल यवतमाल जिले के वाणी में बैठक करने पहुंचे थे, लेकिन इससे पहले हेलिपैड उनके बैग की जांच कर ली गई. उद्धव ने इस पर कहा है कि वो सिस्टम से नाराज नहीं हैं, अधिकारी अपना काम कर रहे. लेकिन क्या उन्होंने कभी पीएम मोदी या अमित शाह का बैग.
22. सपा के बागी विधाकयक राकेश प्रताप सिंह अमेठी के लिए रवाना
सपा के बाग़ी विधायक राकेश प्रताप सिंह अमेठी से अयोध्या रवाना हुए. गौरीगंज सीट से विधायक राकेश ने अयोध्या में रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अयोध्या जाकर रामलला का दर्शन करने की इच्छा जताई थी. राकेश पूरे लाव लश्कर के साथ पदयात्रा पर निकले. ये पदयात्रा 108 किलोमीटर की होगी, जो 14 नवंबर को रामलला का दर्शन करने के बाद समाप्त हो जाएगी.
23. डोडा के जंगलों की आग बनी हुई बड़ी मुसीबत
जम्मू-कश्मीर के डोडा में जंगलों की आग एक बड़ी मुसीबत बनी हुई है. गंदोह-भलेसा क्षेत्र में जंगल बुरी तरह जल रहे हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आग कितनी भयानक है. आग बुझाने की कोशिश हो रही है.
24. डॉग के खोने के पोस्टर आगरा में बने चर्चा का विषय
आगरा में एक डॉगी के लापता होने के पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए है. ये डॉगी आगरा घूमने आए एक पर्यटक दंपत्ति का है. काफी खोजबीन के बाद वो नहीं मिला तो दंपत्ति ने होटल प्रशासन के खिलाफ थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज करा दिया है, साथ ही जगह -जगह पोस्टर चस्पा करवा दिए है. इसे खोजने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की गई है.
25. जम्मू-कश्मीर में कई जगह शुरू हुई बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर मे कई जगह बर्फबारी शुरू हो गई है. गांदरबल और सोनमर्ग में रात में बर्फ गिरी. बांदीपोरा में भी बर्फ गिरी. इस बर्फबारी के बाद तापमान में तो गिरावट दर्ज होगी, लेकिन सैलानियों और स्थानीय कारोबारियों के लिए ये अच्छी खबर है.
[ad_2]
Source link
Share this content:
Blog
न्यायाधीशों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट
[ad_1]

नई दिल्ली:
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि न्यायाधीशों को एक संन्यासी की तरह जीवन जीना चाहिए और घोड़े की तरह काम करना चाहिए. कोर्ट ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए और निर्णयों के बारे में कोई राय व्यक्त नहीं करनी चाहिए. जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने यह मौखिक टिप्पणी की. सुप्रीम कोर्ट की यह पीठ मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा दो महिला न्यायिक अधिकारियों की बर्खास्तगी से संबंधित मामले की सुनवाई कर रही थी.
कोर्ट ने टिप्पणी की कि न्यायपालिका में दिखावटीपन के लिए कोई जगह नहीं है. पीठ ने कहा, ‘‘न्यायिक अधिकारियों को फेसबुक का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. उन्हें निर्णयों पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि कल यदि निर्णय का हवाला दिया जाएगा, तो न्यायाधीश पहले ही किसी न किसी रूप में अपनी बात कह चुके होंगे.”
पीठ ने कहा, ‘‘यह एक खुला मंच है…आपको एक संत की तरह जीवन जीना होगा, पूरी मेहनत से काम करना होगा. न्यायिक अधिकारियों को बहुत सारे त्याग करने पड़ते हैं. उन्हें फेसबुक का बिल्कुल प्रयोग नहीं करना चाहिए.”
बर्खास्त महिला न्यायाधीशों में से एक की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आर बसंत ने पीठ के विचारों को दोहराते हुए कहा कि किसी भी न्यायिक अधिकारी या न्यायाधीश को न्यायिक कार्य से संबंधित कोई भी पोस्ट फेसबुक पर नहीं डालनी चाहिए.
यह टिप्पणी वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव अग्रवाल, जो न्यायमित्र हैं, द्वारा बर्खास्त महिला न्यायाधीश के खिलाफ विभिन्न शिकायतों के बारे में पीठ के समक्ष प्रस्तुत किए जाने के बाद आई. अग्रवाल ने पीठ को बताया कि महिला न्यायाधीश ने फेसबुक पर भी एक पोस्ट डाली थी.
ग्यारह नवंबर, 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने कथित असंतोषजनक प्रदर्शन के कारण राज्य सरकार द्वारा छह महिला सिविल न्यायाधीशों की बर्खास्तगी का स्वत: संज्ञान लिया था. हालांकि, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की पूर्ण अदालत ने एक अगस्त को अपने पहले के प्रस्तावों पर पुनर्विचार किया और चार अधिकारियों ज्योति वरकड़े, सुश्री सोनाक्षी जोशी, सुश्री प्रिया शर्मा और रचना अतुलकर जोशी को कुछ शर्तों के साथ बहाल करने का फैसला किया, जबकि अन्य दो अदिति कुमार शर्मा और सरिता चौधरी को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया.
शीर्ष अदालत उन न्यायाधीशों के मामलों पर विचार कर रही थी, जो क्रमशः 2018 और 2017 में मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा में शामिल हुए थे.
(इनपुट एजेंसियों से भी)
यह भी पढ़ें –
इलाहाबाद HC के जज ने ऐसा क्या कहा? उठी महाभियोग की मांग; जानिए पूरा मामला
महाभियोग से कैसे हटाए जाते हैं सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जज, अब तक कितने प्रयास हुए हैं सफल
[ad_2]
Source link
Share this content:
Blog
अनुकूल नीतियों, कारोबारी सुगमता से बिहार अब निवेश का आकर्षक स्थल
[ad_1]

पटना:
विकास के लिहाज से पिछड़े राज्यों में आने वाले बिहार की तस्वीर अब बदल रही है. राज्य अब अनूकूल नीतियों तथा कारोबारी सुगमता की वजह से निवेश का आकर्षक स्थल बन रहा है. अदाणी समूह से लेकर कोका-कोला तक ने यहां अरबों डॉलर के निवेश की घोषणाएं की हैं. निवेश के लिए और भी कंपनियां यहां आने वाली हैं.
राज्य के उद्योग और पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा बिहार को एक ऐसे राज्य में बदल रहे हैं, जो पूर्वी भारत में निवेशकों के लिए प्रवेश द्वार बन सकता है. उनका कहना है, बिहार की औद्योगिक क्षमता असीमित है. बिहार धारणा का शिकार रहा है. लेकिन अब यह बदल रहा है.
मिश्रा ने कहा कि राज्य निवेशकों को ब्याज छूट से लेकर राज्य जीएसटी की वापसी, स्टाम्प शुल्क छूट, निर्यात सब्सिडी और परिवहन, बिजली तथा भूमि शुल्क के लिए रियायतें प्रदान कर रहा है.
साथ ही न केवल अनुमोदन के समय बल्कि प्रोत्साहनों के वितरण में भी एकल खिड़की व्यवस्था के तहत मंजूरी दी जा रही है. उन्होंने कहा, ‘‘किसी को सचिवालय आने की जरूरत नहीं है. किसी को सरकारी कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। हम जो भी वादा कर रहे हैं, उसे पूरा कर रहे हैं.”
उन्होंने कहा कि बिहार राज्य भर के औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित पूरी तरह से तैयार लगभग 24 लाख वर्ग फुट औद्योगिक ‘शेड’ की पेशकश कर रहा है. उसमें सभी प्रकार का बुनियादी ढांचा उपलब्ध है. यह जगह किसी भी उद्योग के लिए निर्धारित दर पर उपलब्ध है. राज्य ने उद्योग स्थापित करने के लिए 3,000 एकड़ का भूमि बैंक भी बनाया है.
उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था की समस्या का समाधान किया गया है. साथ ही कोलकाता और हल्दिया में बंदरगाहों के साथ-साथ झारखंड जैसे पड़ोसी राज्यों में कच्चे माल के स्रोतों और खनिज भंडार तक पहुंचने के लिए बुनियादी ढांचे के साथ लगभग चौबीसों घंटे बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है.
बिहार सरकार ने खाद्य प्रसंस्करण, आईटी और आईटी-संबद्ध सेवाओं (आईटीईएस), कपड़ा और चमड़ा क्षेत्रों को उच्च प्राथमिकता के रूप में रखा है. उनमें से प्रत्येक में निवेश को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग नीतियां हैं. इसके अलावा, सरकार एथनॉल और बायोगैस जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर भी बड़ा काम कर रही है.
मिश्रा ने कहा कि बिहार में बदलाव का श्रेय केंद्र और राज्य के मिलकर काम करने को जाता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली प्रगतिशील विचारधारा वाली केंद्र सरकार के साथ, क्षेत्रीय असंतुलन अब बीते दिनों की बात है. अब हर राज्य के पास मौका है.
मिश्रा ने कहा कि बिहार ने पिछले दो दशक में इस अवसर का लाभ उठाया है. एक राज्य जो लगातार कम वृद्धि दर के लिए जाना जाता था, अब राष्ट्रीय औसत से बेहतर वृद्धि दर हासिल कर रहा है.
उन्होंने कहा, ‘‘हमारी नीति अच्छी है और सौभाग्य से बिहार में हमारा नेतृत्व इतना अच्छा रहा है कि इन 19 साल में हमने बहुत अच्छा बुनियादी ढांचा बनाया है. सही मायने में बिहार निवेशकों के लिए तैयार है.”
बिहार की स्थिति विशिष्ट है. पूर्वी और उत्तरी भारत और नेपाल के विशाल बाजारों से निकटता के कारण बिहार को स्थान-विशेष का लाभ प्राप्त है. मूल रूप से कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था वाले राज्य के पास एक बड़ा कृषि और पशु उत्पादन आधार है. यह कृषि आधारित यानी खाद्य प्रसंस्करण, रेशम और चाय से लेकर चमड़े और गैर-धातु खनिजों तक कई उद्योगों के लिए कच्चे माल की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति करता है.
इसके अलावा, पानी की कोई समस्या नहीं है और पर्याप्त संख्या में सस्ता श्रम उपलब्ध है. मिश्रा ने कहा, ‘‘ये हमारी मुख्य ताकत है और आने वाले दिनों में, बिहार में भारत के पूरे पूर्वी हिस्से के लिए वृद्धि का प्रमुख इंजन बनने की क्षमता है. यह बिहार का समय है.”
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
[ad_2]
Source link
Share this content:
Blog
काल बना स्पीड ब्रेकर, हवा में उछली स्कूटर, सड़क पर घिसट गया शख्स… देखिए हैरान करने वाला VIDEO
[ad_1]

नई दिल्ली:
देहरादून में घंटाघर के सामने बिना चिन्ह वाले स्पीड ब्रेकर से टकराने के बाद एक स्कूटर सवार हवा में उछला और इसके बाद वह सड़क पर गिरा. वह और उसकी स्कूटर कई मीटर तक सड़क पर सरकती हुई आगे गई. गनीमत रही कि स्कूटर सवार को कोई गंभीर चोट नहीं लगी. स्पीड ब्रेकर पर ड्राइवरों को सचेत करने के लिए उनकी मार्किंग नहीं की गई है जिसके कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
NDTV को मिले घटनास्थल के फुटेज में स्कूटर मध्यम गति से स्पीड ब्रेकर की ओर बढ़ती हुई दिख रही है. जैसे ही स्कूटर सवार स्पीड ब्रेकर से टकराता है, स्कूटर अप्रत्याशित रूप से हवा में उछल जाता है. वाहन चालक उछलकर नीचे गिर जाता है. वह कुछ देर रुकने के बाद उठता है और वहां से चला जाता है.
स्पीड ब्रेकर वाहनों की गति को नियंत्रित रखने के लिए बनाए जाते हैं, लेकिन इनकी डिजाइन में दोषों के कारण यही स्पीड ब्रेकर कई दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं. देहरादून के इस स्पीड ब्रेकर की स्पष्ट मार्किंग नहीं की गई है. इसके अलावा यह अत्यधिक ऊंचा भी है. इससे चार पहियों वाले वाहनों के लिए इसे पार करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है.
उचित संकेतक और मार्किंग की कमी के कारण ड्राइवरों के लिए स्पीड ब्रेकर का अनुमान लगाना मुश्किल हो गया है. इससे यहां हादसे हो रहे हैं.
इस स्पीड ब्रेकर के कारण कथित तौर पर सात दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें तीन साल के एक बच्चे सहित दो लोग घायल हुए हैं.
स्पीड ब्रेकर के कारण हादसे का यह पहला मामला नहीं है. अक्टूबर में गुरुग्राम में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी. तब गोल्फ कोर्स रोड पर एक तेज रफ़्तार BMW कार नए बनाए गए स्पीड ब्रेकर पर से उछल गई थी.
कैमरे में कैद हुई इस घटना में कार जमीन से काफी ऊपर उछलती हुई दिखी थी. कार उस स्थान से करीब 15 फीट दूर जाकर गिरी थी. उसी वीडियो में दो ट्रक भी बिना किसी निशान वाले स्पीड ब्रेकर से टकराकर हवा में उछलते हुए देखे गए थे.
इस घटना को लेकर कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर हुई तीखी प्रतिक्रिया पर अधिकारियों ने कार्रवाई की थी. गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) ने ड्राइवरों को चेतावनी देने के लिए “आगे स्पीड ब्रेकर है” लिखा हुआ एक साइनबोर्ड लगवाया. उन्होंने स्पीड ब्रेकर की थर्मोप्लास्टिक व्हाइट पेंट से मार्किंग भी कराई थी. इस तरह पेंट करने से विशेष रूप से रात में स्पीड ब्रेकर साफ दिखाई देता है.
[ad_2]
Source link
Share this content:
-
NeurAgency8 months agoChatbot Bonanza: AI-Powered Fun in Customer Land
-
Blog1 year ago
सोमनाथ मंदिर के पास की विवादित जमीन पर रहेगा गुजरात सरकार का कब्जा, SC का अंतरिम आदेश से इनकार
-
Blog1 year ago
Gold Price Today: आज क्या है सोने-चांदी का रेट, खरीदारी से पहले फटाफट चेक कर लें 10 ग्राम सोने का ताजा भाव
-
Blog1 year ago
इजरायल-लेबनान में क्या आज होगा सीजफायर का ऐलान? रुक जाएगी 60 दिनों के लिए जंग
-
Blog1 year ago
सोशल मीडिया युवाओं के लिए हो रहा बेहद घातक, डिप्रेशन, ड्रग्स और आत्महत्या के शिकार हो रहे हैं भारतीय : शोध
-
Blog1 year ago
महाभारत से लेकर चंद्रकांता तक, 90 के दशक के ये 15 सीरियल अब आए ओटीटी पर, देखते ही याद आ जाएगा बचपन
-
Blog1 year ago
अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की 49 साल पुरानी फोटो वायरल, जब शोले के सेट पर स्क्रिप्ट पढ़ते हुए आए थे दो सुपरस्टार्स
-
Blog1 year ago
Khan Sir Latest News: पटना में प्रदर्शन के बाद बिगड़ी खान सर की तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती | Khan Sir Latest News | Khan Sir health update | khan sir health news
